Sugar Free Diet Effects: आजकल फिट रहने के लिए लोग सबसे पहले चीनी का सेवन करना कम कर देते हैं. कम शुगर इज इक्वल टू लेस शुगर वाले तरीके को कई लोग फॉलो करते हैं. क्योंकि फिट दिखना है. इसलिए मार्केट भी शुगर फ्री, लो-फैट प्रोडक्ट्स से लबालब भरती जा रही है. लेकिन क्या सच में चीनी छोड़ देने से शरीर को फायदा मिलता है और अगर हां तो ये हेल्थ के लिए कितना फायदेमंद है?
क्योंकि कई लोग मानते हैं कि चीनी छोड़ देंगे तो फिट हो सकते हैं. इसलिए ये जानना जरूरी है कि आखिर ये कितना फायदेमंद होता है. इसपर एक रिसर्च भी हुई. रिसर्च में सामने आया कि अगर आप पूरी तरह से चीनी का सेवन बंद कर देते हैं. जरा सी भी चीनी का सेवन नहीं करते तो शायद आपको इसका लाभ न पहुंचे उल्टा आप नुकसान का शिकार हो सकते हैं.
चीनी छोड़ने से पड़ता शरीर पर बुरा असर
दरअसल अमेरिका के शिकागो में एंडोक्राइन सोसाइटी की सालाना बैठक हुई थी. इसी बैठक में एक स्टडी रिपोर्ट पेश की गई. इसमें खुलासा हुआ कि डाइट से चीनी को पूरी तरह अगर हटा दिया जाए तो इसका नेगेटिव असर पड़ सकता है. जैसेः
- शरीर में सूजन
- ब्लड शुगर कंट्रोल
- मेटाबॉलिज्म पर बुरा असर पड़ता है.
अब ये कैसे साबित हुआ कि आखिर चीनी छोड़ना शरीर पर बुरा असर डालता है तो इसका जवाब है कि रिसर्च साइंटिस्ट ने चूहों पर एक टेस्ट किया. जिसमें 16 हफ्तों तक लो-फैट डाइट उन्हें दी गई. एक चूहों के ग्रुप को नॉर्मल मात्रा में ही चीनी दी गई. लेकिन दूसरे ग्रुप की डाइट में पूरी तरह चीनी को हटा लिया गया. जिसके बाद जिन चूहों को चीनी नहीं दी गई उनमें ब्लड शुगर, इंसुलिन रिस्पॉन्स, गट बैक्टीरिया और सूजन के लेवल को चेक किया गया.
हैरानी वाली रिपोर्ट आई सामने
रिपोर्ट सामने आई और उसमें चौंकाने वाली बात ये हैं कि जिन ग्रुप को चीनी नहीं दी गई उनका ब्लड शुगर खराब था. इंसुलिन रेजिस्टेंस बढ़ा हुआ पाया गया और गट के अच्छे बैक्टीरिया भी बैलंस बिगड़ने के भी संकेत मिले हैं. रिसर्चरों ने लिवर और आंतों में सूजन से जुड़े बदलाव भी देखे.
हेल्दी रहना है तो क्या करें?
अगर आप हेल्दी रहना चाहते हैं, तो डाइट को सिर्फ बैलेंस डाइट बनाने की जरूरत है. यानी किसी एक चीज को पूरी तरह न छोड़े जरूरत है तो उसकी मात्रा की. यानी कंट्रोल्ड रहकर आप चीजों का सेवन कर सकते हैं और ऐसा ही करना चाहिए. हालांकि फिलहाल ये रिसर्च चूहों पर की गई है. यानी इंसानों पर कैसा असर पड़ेगा इसे समझना अभी भी बाकी है. लेकिन स्टडी से ये तो साफ होता है कि अगर आप किसी भी चीज को पूरी तरह छोड़ देते हैं तो उसका असर कैसा आप पर पड़ सकता है.
यह भी पढ़ें: योगा छुड़वाएगी Smoking की आदत! कैसे? AIIMS की रिसर्च में सामने आई बड़ी जानकारी
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

