Potatoes Side Effects: आपने अक्सर आलू को सब्जियों का राजा कहते हुए सुना होगा. आलू सब्जियों का राजा होता है. लेकिन अगर हम कहें कि यही राजा आपकी सेहत को खराब कर सकता है तो क्या आप मानेंगे? संभव है नहीं. लेकिन अगर यही बात आपसे कोई एक्पर्ट कहे तो आप जरूर मान लेंगे. आयुर्वेद एक्सपर्ट डॉक्टर रणजीत शर्मा ने आलू से होने वाले नुकसान को लेकर एक वीडियो शेयर किया है.
सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि आलू हमारी सेहत के लिए कितना खतरनाक हो सकता है. इस वीडियो में रणजीत शर्मा बताते हैं कि मेडिकल साइंस के अनुसार आलू हमारे शरीर में भारीपन पैदा कर देता है. साथ ही कई दोषों का असंतुलन पैदा करता है.
यहां देखें VIDEO:
बिना फिजिकल एक्टीविटी के खा लेते हैं आलू
दरअसल आलू का सेवन हमें तब नुकसान पहुंचाता है जब हम इसे बिना किसी फिजिकल एक्टीविटी करें रोजाना खा लेते हैं. जब हम ऐसा करते हैं, तो वही आलू हमारे शरीर में जाकर जमा होने लगता है. खून में शुगर की मात्रा को अनकंट्रोल्ड कर देती है. इस कारण से इसे खाने से खतरा बताया गया है.
आलू से ताकत मिलती है?
कुछ लोगों का मानना है कि पहले के समय में लोग आलू का सेवन करते थे इससे काफी ताकत मिलती है. ऐसा सही भी है लेकिन पहले के समय में लोग अधिक फिजिकल एक्टीविटी भी करते थे. जिसके कारण जब वो आलू का सेवन करते थे तो इससे उन्हें एनर्जी मिलती थी. लेकिन आज के समय में लोगों का लाइफस्टाइल काफी खराब हो गया है. घंटों भर कुर्सी पर बैठकर काम करते हैं, जिससे की आलू का स्टार्च हमारी बॉडी डाइजेस्ट नहीं कर पाती. नतीजा मोटापा, पीसीओडी और डायबिटीज जैसी गंभीर बिमारियों को दावत देता है.
आलू से आता हार्ट अटैक
इस वीडियो के कैप्शन में आलू खाने से होने वाली समस्या में हार्ट डिजीज का भी जिक्र किया गया है. क्योंकि कुछ लोग हार्ट से जुड़ी समस्याओं में सबसे पहले हार्ट अटैक को गिन लेते हैं, तो ये जानना जरूरी हो जाता है कि क्या आलू खाने से हार्ट अटैक आ जाता है, तो इसका जवाब है कि इसे पूरी तरह सही नहीं माना जा सकता है.
पर अगर आप अधिक और गलत तरीके से इसका सेवन करते हो तो रिस्क बढ़ जाता है. क्योंकि आलू में मौजूद हाई स्टार्च हमारे ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ाता है. अगर लंबे समय तक ऐसा चलता रहे तो हमारी आर्टरीज को नुकसान पहुंच सकता है. इसलिए ये बात इसपर निर्भर करती है कि आप आलू का सेवन कैसे करते हैं.
बढ़ता वजन क्या सिर्फ इत्तेफाक है?
ये जानना जरूरी है जिस वजन बढ़ने के कारण हम आलू खाने से बढ़ रहे हैं, तो क्या वजन अचानक ही बढ़ जाता है या फिर आलू से इसका खास कनेक्शन है. बता दें कि आजकल वर्क फ्रॉम होम या फिर ऑफिस में बैठकर काम करते हैं. इस तरह का लाइफस्टाइल, गलत खान-पान बीमारियों को दावत देता है. खासतौर पर मोटापे को. ऐसे में अगर आप बैठे-बैठे आलुओं का सेवन करते हैं, तो ये हमारा मेटाबॉलिज्म धीमा कर देता है. नतीजा हमारे हार्ट पर भी बुरा असर पड़ता है.
यह भी पढ़ें: देशभर में शुरू हुआ Fire Safety Week, अस्पतालों में सुरक्षा बढ़ाने पर जोर
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं. )

