होमHealth Newsहाथों में छिपे होते इंफेक्शन! जानें कितनी देर तक धोना जरूरी

हाथों में छिपे होते इंफेक्शन! जानें कितनी देर तक धोना जरूरी

World Hand Hygiene Day 2026: हाथ धोना सेहत के लिहाज से बहुत जरूरी है. इसलिए वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने साल 2009 में इस दिवस को मानने का सिलसिला शुरू किया था.

World Hand Hygiene Day 2026: हाथ धोना सेहत के लिहाज से बहुत जरूरी है. इसलिए वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने साल 2009 में इस दिवस को मानने का सिलसिला शुरू किया था. अब हर साल 5 मई को वर्ल्ड हैंड हाइजीन डे (World Hand Hygiene Day) मनाया जाता है. इस दिवस का उद्देश्य लोगों को हाथों की स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है.

बता दें कि स्वास्थ्य विशेषज्ञों और अध्ययनों के अनुसार, सामान्य संक्रामक रोगों में से लगभग 80% बीमारियां गंदे हाथों के माध्यम से फैलती हैं. अगर हमारे हाथ साफ-सुथरे रहेंगे तो हम बीमारियों से बचे रहेंगे. बढ़ते संक्रमण, वायरस और बैक्टीरिया से बचने के लिए हमारे हाथों का साप होना बहुत जरूरी है. शरीर की सेहत के साथ-साथ हाथों की सफाई भी उतनी ही जरूरी है.

हाथ धोना क्यों जरूरी?

दरअसल दिनभर हमारा हाथ कई जगहों को छूता है, जिससे वहां के जर्म्स हमारे हाथों पर आसानी से आ जाते हैं. वह जर्म्स हमें दिखाई नहीं देते, इसलिए कई लोगों को लगता है कि हाथ साफ हैं. लेकिन यहीं न दिखने वाले जर्म्स हमारे शरीर में खाने के जरिए या फिर जब हम अपने हाथों को चेहरे पर छूते हैं तो वह हाथों से सीधा हमारे शरीर में नाक के जरिए मुंह के जरिए शरीर में प्रवेश कर जाते हैं और हमें बीमार कर देते हैं इसिलए हमें हमारे हाथों का साफ होना बहुत जरूरी है. बस आपको कुछ तरीके पता होने चाहिए जिससे आप जर्म्स से बचे रहें.

हाथों को न धोने से कीटाणु जब शरीर में प्रवेश कर जाते हैं तो यह गंभीर बीमारी को जन्म देते हैं. क्योंकि दिनभर हमारे हाथ न जानें किन-किन चीजों को छूते हैं.

  • डायरिया
  • फूड पॉइजनिंग
  • सर्दी-जुकाम और फ्लू आदि

इन परिस्थितियों में हाथ धोना जरूरी

World Hand Hygiene Day के अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने कुछ विशेष परिस्थितियों में हाथ धोने को जरूरी बताया है. अक्सर लोग इन परिस्थितियों को सामान्य मान लेते हैं. जिससे वह बीमारी की चपेट में आ जाते हैं.

स्वास्थ्य मंत्रालय ने भोजन बनाने से पहले, खाना खाने से पहले और बच्चों को खिलाने से पहले हाथ धोने की सलाह दी गई है. साथ ही शौचालय के उपयोग के बाद हाथ धोना जरूरी बताया है. इसके अलावा, जानवरों या कचरे को छूने के बाद भी हाथ धोना जरूरी है, क्योंकि इनसे कई प्रकार के कीटाणु फैल सकते हैं. हाथ धोने के लिए साबुन का प्रयोग जरूर करें.

कब-कब हाथ धोना जरूरी

हमे खाना बनाने से पहले, खाना खाने से पहले हाथों को साफ करना जरूरी है. वहीं बाहर से घर आने के बाद तो हाथों को धोना बहुत जरूरी हो जाता है. क्योंकि बाहर जाने पर हम कई जगहों को ऐसे ही छू लेते हैं, जिससे हमारे हाथ गंदे हो जाते हैं. टॉयलेट जाने के बाद, खांसने या छींकने के तुरंत बाद हाथों को धोना जरूरी है. इसके अलावा कई लोग ध्यान नहीं देते वह दिनभर बिना हाथ धोए ऐसे ही कुछ भी खा-पी लेते हैं ऐसी स्थिति में हाथों को धोना बहुत जरूरी है. बिना हाथ धोएं उन हाथों को अपने चेहरे पर बिल्कुल भी लगाएं.

हाथ धोने का मिनिमम सेकंड

कई लोग हाथ धोने में जल्दबाजी करते हैं. लेकिन हाथ धोने में कभी भी जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए. उन्हें कम से कम 20 सेकंड तक जरूर धोएं. हाथ धोने के लिए सैनिटाइजर या फिर साबुन का प्रयोग जरूर करें. इस छोटी सी बात को याद रख खुद को गंभीर बीमारियों के खतरों से बचाएं.

यह भी पढ़ें: क्या रोज़ आलू खाना दिल के लिए खतरा है? एक्सपर्ट ने दी चेतावनी!

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं. )

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .

RELATED ARTICLES

हर रात नाभि में नीम और सरसों का तेल लगाते हैं दिलजीत दोसांझ, जानें क्या फायदेमंद है?

Diljit Dosanjh Belly Button Oil: दिलजीत दोसांझ रोज नाभि में नीम और सरसों का तेल लगाते हैं. जानें क्या इसके फायदे वैज्ञानिक रूप से साबित हैं, एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं और इसके नुकसान क्या हो सकते हैं.

Hepatitis Diagnosis: लिवर की ये बीमारी खतरनाक, पहचानें लक्षण

World Hepatitis Day 2026: हेपेटाइटिस (Hepatitis) एक ऐसी बीमारी है जिसमें लिवर यानि यकृत में सूजन (Inflammation) हो जाती है. यह सूजन कई कारणों से हो सकती है.

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Asanas in old age:बढ़ती उम्र में करें ये योगासन,मिलेगा फायदा

How to get fit at 80 years old: शरीर में कमजोरी और बीमारियों के चलते योग-एक्सरसाइज जैसी चीज़े करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है.

हर रात नाभि में नीम और सरसों का तेल लगाते हैं दिलजीत दोसांझ, जानें क्या फायदेमंद है?

Diljit Dosanjh Belly Button Oil: दिलजीत दोसांझ रोज नाभि में नीम और सरसों का तेल लगाते हैं. जानें क्या इसके फायदे वैज्ञानिक रूप से साबित हैं, एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं और इसके नुकसान क्या हो सकते हैं.

Hepatitis Diagnosis: लिवर की ये बीमारी खतरनाक, पहचानें लक्षण

World Hepatitis Day 2026: हेपेटाइटिस (Hepatitis) एक ऐसी बीमारी है जिसमें लिवर यानि यकृत में सूजन (Inflammation) हो जाती है. यह सूजन कई कारणों से हो सकती है.

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

Recent Comments