Fatty Liver Cause: लोग अपने लाइफस्टाइल का आजकल बिल्कुल भी ध्यान नहीं रख पाते. अनहेल्दी फूड्स, कम एक्सरसाइज ये सभी डेली लाइफस्टाइल की आदत बनती जा रही है. ऐसे लाइफस्टाइल वाले व्यक्तियों को ये कई बीमारियों का शिकार बना रही हैं. जिसमें लिवर से संबंधित भी बीमारी हैं.
मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ मंत्रालय ने लोगों को लिवर की हेल्थ का खास ख्याल रखने की अपील की है. सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए मंत्रालय ने कहा कि लिवर का ध्यान यानी सेहत का सम्मान. मंत्रालय ने बताया मीठे पेय (ड्रिंक्स) और अधिक चीनी का सेवन आपके लिवर के लिए काफी नुकसानदायक हो सकते हैं. इसी के साथ उन्होंने फैटी लिवर से बचाव के लिए तरीके बताए हैं.
बाहर का नहीं खाने वाले भी फैटी लिवर का शिकार
जानकारी के अनुसार फैटी लिवर की समस्या का सिर्फ वही लोग शिकार नहीं होते जो तला-भुना या फिर अधिक ऑयली खाने का सेवन करते हैं. ऐसे लोगों में भी ये समस्या देखी जाती है जो बाहर का खाना बहुत कम खाते हैं या फिर अपनी डाइट को एकदम कंट्रोल्ड में रखते हैं. ऐसे लोगों में भी फैटी लिवर की समस्या देखी जाती है. अब ऐसे में सवाल आता है कि आखिर फिर क्या किया जाए?
आदतों में लाएं सुधार
आपको बता दें कि इसका कारण साफ है खराब आदत. दरअसल अपनी डेली लाइफ में हमारी कुछ आदतें ऐसी होती हैं, जो फैटी लिवर की समस्या को पैदा करते हैं. दरअसल देर तक बैठे रहना, पर्याप्त नींद न लेना, अधिक मीठा खाना, स्ट्रेस लेना, ये सभी चीजें धीरे-धीरे फैटी लिवर की समस्या पैदा करते हैं. साथ ही हमारे लिवर को कमजोर बना देते हैं. जब कोई व्यक्ति फैटी लिवर का शिकार होता है तो शुरुआत में उसे लक्षण नहीं दिखाई देते हैं. इस कारण से इसे साइलेंट प्रॉब्लम भी कहा जाता है. इसलिए अगर आप इस समस्या से बचना चाहते हैं, तो अपनी आदत में सुधार कीजिए.
बंद करें ज्यादा मीठा और चीनी वाली चीजें
जानकारी के मुताबिक अगर आप बहुत अधिक मीठा, खासतौर पर रिफाइंड शुगर या फिर फ्रुक्टोज से भरपूर चीजों का सेवन करते हैं जैसे ड्रिंक्स, पैकेज्ड जूस, मिठाइयां. यही सब आगे चलकर फैटी लिवर का कारण बनता है. क्योंकि जब हमारी बॉडी अधिक मात्रा में शुगर का इनटेक करती है तो लिवर उसे फैट में बदलता है और धीरे-धीरे ये फैटी लिवर बन जाता है.
लाइफस्टाइल में लाएं बदलाव
किसी भी बीमारी का सीधा संबंध लाइफस्टाइल से जुड़ा होता है. दरअसल हमारा लाइफस्टाइल ही डिसाइड करता है कि कौन सी बीमारी का शिकार हो सकते हैं. दरअसल फैटी लिवर का सबसे बड़ा कारण खराब लाइफस्टाइल है. इससे शरीर में तेजी से फैट जमा हो जाता है और हमारा लिवर उसे प्रोसेस नहीं कर पाता.
यह भी पढ़ें: क्या रोज़ आलू खाना दिल के लिए खतरा है? एक्सपर्ट ने दी चेतावनी!
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं. )

