5 Foods to Improve Your Digestion: अगर हम डाइट में ऐसे फूड्स लेना शुरू कर दें जिससे हमारा डाइजेस्टिव सिस्टम मजबूर रहे, तो हम पेट की समस्याओं से बचे रहेंगे. जी हां, कुछ ऐसे फूड्स होते हैं जो हमारे पाचन तंत्र को मजूबत करते हैं. आज के आर्टिकल में हम जानेंगे कि अपनी डाइट में डाइजेस्टिव सिस्टम को मजबूत करने वाले ऐसे कौन से फूड्स हैं. चलिए जानते हैं.
एक्सपर्ट के अनुसार डाइट जंक फूड्स और फास्ट फूड्स गट हेल्थ को बिगाड़ देता है. अगर लंबे समय तक इनका सेवन किया जाए तो ये आंतों को गंभीर नुकसान पहुंचातें हैं, वहीं गुड बैक्टीरिया को खत्म कर देते हैं, जिससे पाचन संबंधी समस्या, पेट दर्द, गैस, कब्ज, दस्त, ब्लोटिंग (पेट फूलना), और एसिडिटी जैसी समस्या परेशान करती हैं. इसलिए अगर आप अनपी डाइट में ऐसे फूड्स शामिल करें जो गट हेल्थ के लिहाज से सही हों.
डाइट में शामिल करें ये फूड्स | Gut Health Diet
प्रोबायोटिक एंड फर्मेंटेड फूड्स
गट हेल्थ के लिए डाइट में आप प्रोबायोटिक एंड फर्मेंटेड फूड्स शामिल कर सकते हैं. ये फूड्स नेचुरल तरीके से बॉडी में गुड बैक्टीरिया को बढ़ाते हैं. आंतों की सेहत के लिए सही होते हैं. दही, छाछ, किमची, सावरक्रॉट, कोम्बुचा, टेम्पेह, इडली, डोसा और पनीर जैसे फूड्स को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं. इनके सेवन से पाचन बेहतर होता है, रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) बढ़ती है, दस्त या गैस में राहत मिलती है और शरीर में अच्छे बैक्टीरिया का संतुलन बना रहता है.
खास तरह के फल-सब्जी
प्रीबायोटिक फूड्स के अलावा आप अपनी डाइट में कुछ अन्य तरह के फल और सब्जी भी शामिल कर सकते हैं. ये फल-सब्जी आपकी गट हेल्थ में सुधार करेंगे, वहीं गुड बैक्टीरिया बढ़ाते हैं. इन फूड्स में आप लहसुन, प्याज, केला, ओट्स, सेब, अलसी के बीज जैसे फूड्स और फल को शामिल कर सकते हैं.
हेल्दी फैट्स
हेल्दी फैट्स गट हेल्थ के लिए बहुत जरूरी होते हैं क्योंकि ये आंतों की परत (gut lining) को मजबूत बनाते हैं और सूजन (inflammation) को कम करने में मदद करते हैं. इसके लिए आप अपनी डाइट में नट्स जैसे बादाम और अखरोट जैसे ड्राई फ्रूट्स शामिल कर सकते हैं. इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड और फाइबर होता है, जो अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देते हैं. इनके अलावा आप डाइट में चिया सीड्स और अलसी भी शामिल कर सकते हैं. इनमें हेल्दी फैट्स और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो पाचन को सुधारते हैं. नियमित रूप से इनका सेवन करने से कब्ज की समस्या कम होती है और आंतें स्वस्थ रहती हैं.
भरपूर मात्रा में पानी का सेवन
पर्याप्त पानी पीना गट हेल्थ के लिए उतना ही जरूरी है जितनी हेल्दी डाइट. भरपूर मात्रा में पानी पीने से पाचन तंत्र सही रहता है. सही मात्रा में किया गया पानी का सेवन करने से आंतों में भोजन सही तरीके से डाइजेस्ट होता है. इसके अलावा पानी का सेवन कब्ज की समस्या में भी राहत देता है. शरीर से विषैले पदार्थ बाहर निकालने में मदद करता है.
यह भी पढ़ें: Kachri: गर्मी डाइट में शामिल करें कचरी, सेहत के लिए वरदान
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं. )
FAQs
1. गट हेल्थ क्या होती है?
गट हेल्थ हमारे पाचन तंत्र (आंतों) की सेहत को कहते हैं, जो भोजन को सही से पचाने और पोषक तत्वों को अवशोषित करने में मदद करती है.
2. गट हेल्थ खराब होने के लक्षण क्या हैं?
पेट दर्द, गैस, कब्ज, दस्त, और बार-बार थकान महसूस होना गट हेल्थ खराब होने के सामान्य लक्षण हैं.
3. गट हेल्थ को कैसे बेहतर बनाएं?
संतुलित आहार, फाइबर युक्त भोजन, पर्याप्त पानी पीना, और नियमित व्यायाम करने से गट हेल्थ बेहतर होती है.

