होमDietKachri: गर्मी डाइट में शामिल करें कचरी, सेहत के लिए वरदान

Kachri: गर्मी डाइट में शामिल करें कचरी, सेहत के लिए वरदान

Kachri: गर्मियों में मार्किट में ककड़ी, खीरा और मौसमी फल-सब्जियां देखने को मिलती है.

Kachri: गर्मियों में मार्किट में ककड़ी, खीरा और मौसमी फल-सब्जियां देखने को मिलती है. ये गर्मी के मौसम में खाई जाने वाली आम सब्जियां होती हैं. वहीं उत्तर भारत में एक कचरी नाम की सब्जी भी बड़े शौक से खाई जाती है. ये फल और सब्जी दोनों में गिनी जाती है. इसके सेवन से पेट ठंडा रहता है, पाचन में सुधार होता है और लू से बचाता है. इसे जंगली तरबूज, काचरा, या चिबार भी कहा जाता है

कचरी उत्तर भारत में मशहूर है, ग्रामीण इसे चटनी और सब्जी दोनों रूप से सेवन करते हैं. अगर भीषण गर्मी में आपको लू से बचना है तो आप इसे अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं. चलिए जानते है इसके सेवन के अनगिनत फायदे.

सेहत के लिए वरदान | Kachri benefits

कम पानी में उगने वाली कचरी सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. ये 45 से 50 डिग्री के तापमान में आसानी से उग जाती है. यह प्रोटीन और विटामिन C से भरपूर होती है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती है और गैस्ट्रिक समस्याओं जैसे गैस, कब्ज और अपच को कम करती है. इसकी तासीर ठंडी होने के कारण, यह गर्मियों में शरीर को डिटॉक्स करने के लिए बेहतरीन है.

कैसी दिखती कचरी? | kachri wild watermelon

कचरी नाम की सब्जी काफी हद तक कुंदरू, परवल की तरह दिखाई देती है. खाने में खट्टा मीठा स्वाद देती है. कचरी से कई तरह की टेस्टी डिशेज बनाई जाती है. ग्रामीणों के बीच मुख्य रूप से चटनी, अचार और सब्जी के रूप में ये काफी फेमस है. ये सब्जी बेल की तरह उगती है, इसके पत्ते ककड़ी की तरह दिखाई देते हैं. जिस पर पीले रंग के फूल आते हैं. देसी और पारंपरिक खाना सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं.

बनाएं कचरी की सब्जी | Kachri Vegetables

कचरी की सब्जी बनाना आसान और स्वादिष्ट दोनों है. इसे छीलकर छोटे टुकड़ों में काटा जाता है. फिर जीरा, राई, सौंफ, हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च और गरम मसाले में भूनकर पकाया जाता है. टमाटर की प्यूरी डालने से इसका स्वाद और बढ़ जाता है. आखिर में हरी धनिया डालकर इसे चावल, रोटी या पराठे के साथ परोसा जाता है.

कचरी खाने के फायदे | Benefits Of Eating Kachri

विटामिन सी से भरपूर कचरी शरीर में इम्यूनिटी सिस्टम बूस्ट करती है. इसके सेवन से शरीर में इम्यून सेल्स मजबूत होते हैं जिससे शरीर बीमारियों से लड़ने लायक बनता है. ये एंटीबैक्टीरियल गुणों और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर पाई जाती है.

कचरी का सेवन शरीर से विषैले पदार्थ को बाहर निकालने में मदद करता है. साथ ही ये UTI इंफेक्शन से भी बचाव करता है. इसके अलाव जो व्यक्ति पानी की कमी से पेशाब में जलन और अन्य समस्याएं से जूझ रहा होता है, उन सब के लिए इस सब्जी का सेवन फायदेमंद होता है.

डायबिटीज के मरीजों के लिए कचरी वरदान है. ये ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करती है. लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाली कचरी शुगर के मरीजों में शुगर स्पाइक को रोकता है और डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद करता है. सब्जी, सलाद और अचार किसी भी रूप में आप इसका सेवन कर सकते हैं.

कचरी का सेवन शरीर में जमा गंदगी को बाहर निकालने में सहायक है. ये लिवर और किडनी की गंदगी को भी साफ करता है. इसके अलावा ये बैड कोलेस्ट्रोल और ट्राइग्लिसराइड को भी कम करने में मदद करता है.

यह भी पढ़ें: हेल्दी रहने के लिए सरकार ने बताई ये तीन बातें, आज ही करें अपनी डाइट में बदलाव

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं. )

FAQs

1. कचरी क्या होती है?

कचरी एक जंगली फल/सब्जी होती है जो खासकर राजस्थान में पाई जाती है और सब्जी बनाने में उपयोग होती है.

2.कचरी की सब्जी का स्वाद कैसा होता है?

इसका स्वाद हल्का खट्टा और मसालेदार होता है, जो इसे स्वादिष्ट बनाता है.

3. कचरी की सब्जी कैसे बनाई जाती है?

कचरी को काटकर मसालों के साथ तेल में पकाया जाता है, जिससे स्वादिष्ट सब्जी तैयार होती है.


author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

इन चीज़ों के साथ भूलकर भी ना खाएं बादाम, जानें सेवन का बेस्ट तरीका

Best Foods To Eat With Almonds: ड्राई फ्रूट्स में बादाम ऐसा सुपरफूड माना जाता है, जिसे बच्चे से लेकर बड़ा सभी खाना पसंद करते हैं.

कैंसर से लड़ने के बाद Dipika Kakar ने शेयर की अपनी डाइट, जानें कैसे रखती हैं ख्याल

Dipika Kakar Diet: टीवी एक्टर्स दीपिका कक्कड़ कैंसर से भारी जंग के बाद अपनी डाइट का पूरा ख्याल रखती है. अपने ब्लॉग में उन्होंने लेटेस्ट अपडेट शेयर कि.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Hepatitis Diagnosis: लिवर की ये बीमारी खतरनाक, पहचानें लक्षण

World Hepatitis Day 2026: हेपेटाइटिस (Hepatitis) एक ऐसी बीमारी है जिसमें लिवर यानि यकृत में सूजन (Inflammation) हो जाती है. यह सूजन कई कारणों से हो सकती है.

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चे को हो रहा बार-बार पेट दर्द? एक्सपर्ट से जानें जरूरी टिप्स

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चों में बार-बार होने वाला पेट दर्द कई बार सामान्य नहीं होता. एक्सपर्ट की राय लें. यहां जानें कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

Recent Comments