होमDietहेल्दी रहने के लिए सरकार ने बताई ये तीन बातें, आज ही...

हेल्दी रहने के लिए सरकार ने बताई ये तीन बातें, आज ही करें अपनी डाइट में बदलाव

भारत सरकार ने Eat Right India Movement की पहल की है. इस पहल के तहत सरकार ने तीन मुख्य बातों को ध्यान में रखते हुए खानपान रखने की सलाह दी है.

Eat Right India: लोगों का लाइफस्टाइल आजकल काफी खराब होता जा रहा है. नतीजा कब कौन सी बीमारी की चपेट में आ जाएं कोई नहीं कह सकता. इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने Eat Right India Movement की पहल की है. इस पहल के तहत सरकार ने तीन मुख्य बातों को ध्यान में रखते हुए खानपान रखने की सलाह दी है.

मंत्रालय के अनुसार, व्यक्तिगत और आसपास की स्वच्छता बनाए रखना, खाने-पीने में हाइजीन और सैनिटेशन सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है. साथ ही, खाद्य पदार्थों में मिलावट पर रोक लगाने और इस्तेमाल किए गए कुकिंग ऑयल के खतरों से बचने पर भी जोर दिया गया है. कई एक्सपर्ट्स का कहना है कि असुरक्षित भोजन स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकता है. इसलिए साफ-सफाई और क्वालिटी का ध्यान रखते हुए ही भोजन का सेवन करना चाहिए, जिससे हम लाइफस्टाइल की बीमारियों से बचे रहेंगे.

सरकार के मिशन के तीन स्तंभ

सरकार ने देश में स्वास्थ्य और सुरक्षा को नई दिशा देने के लिए एक खास मिशन चलाया है.

  • पहला, सुरक्षित भोजन जो लोगों को बीमारियों से बचाता है और स्वच्छता सुनिश्चित करता है.
  • दूसरा, स्वस्थ भोजन जो शरीर को आवश्यक पोषण देकर बेहतर जीवनशैली को बढ़ावा देता है.
  • तीसरा, टिकाऊ भोजन जो पर्यावरण संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के लिए संसाधनों को सुरक्षित रखता है.

साफ-सफाई, हेल्दी फूड्स और सस्टेनेबल को ध्यान में रखते हुए हम एक स्वस्थ भारत का निर्माण कर सकते हैं. स्वस्थ भारत के लिए सरकार और समाज दोनों की भूमिका अहम है. इसलिए आप भी इन बातों को ध्यान में रखते हुए ही खानपान करें.

सुरक्षित भोजन | Eat Safe

‘ईट सेफ’ अभियान के तहत लोगों को सुरक्षित और स्वच्छ भोजन अपनाने की सलाह दी गई है. मंत्रालय के अनुसार, व्यक्तिगत और आसपास की स्वच्छता बनाए रखना, हाइजीन और सैनिटेशन सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है. अपने आसपास की साफ-सफाई का ध्यान रखें, क्योंकि गंदगी से बीमारियां फैलती हैं. खाना बनाते और संभालते समय स्वच्छता बहुत जरूरी है, ताकि उसमें कोई कीटाणु प्रवेश न करें. वहीं मंत्रालय मिलावटी खाने से बचने की भी सलाह देता है. साथ ही, बार-बार इस्तेमाल किए गए तेल को दोबारा प्रोयग न करें. याद रखें, जो खाना सुरक्षित नहीं है, वह खाना ही नहीं है.

हेल्दी फूड्स | Eat Healthy

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने ‘ईट हेल्दी’ पहल के तहत लोगों को संतुलित आहार लेने की सलाह दी है. यानी सही मात्रा में और सही समय पर खाना खाना चाहिए. खाने में तरह-तरह के फूड्स शामिल करें, जिससे शरीर को सभी जरूरी मिनरल्स मिल सकें. ज्यादा नमक, चीनी और फैट वाला खाना कम करना चाहिए, क्योंकि यह सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है. साथ ही, फोर्टिफाइड अनाज जैसे पोषक तत्वों से भरपूर भोजन को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए. याद रखें, अच्छा खाना सिर्फ स्वाद के लिए नहीं, बल्कि शरीर और दिमाग दोनों के लिए जरूरी होता है.

ईट सस्टेनेबल | Eat Sustainable

हमें ऐसे खाने का चयन करना चाहिए जो पर्यावरण को नुकसान न पहुंचाए. हमें हमेशा स्थानीय और मौसमी फल-सब्जियां खानी चाहिए, क्योंकि ये ताज़ा और सेहत के लिए बेहतर होती हैं. खाने की बर्बादी से बचना बहुत जरूरी है, ताकि संसाधनों की बचत हो सके. प्लास्टिक का कम इस्तेमाल करें और उसे रीसायकल करें. खाना बनाने और प्रोसेस करने में पानी की बचत करना भी जरूरी है. साथ ही, भोजन में केमिकल्स का उपयोग कम करना चाहिए. याद रखें, सस्टेनेबल डाइट न सिर्फ हमारी सेहत के लिए, बल्कि पूरे पर्यावरण के लिए भी फायदेमंद होती है.

यह भी पढ़ें: खाने से पहले जान लें…कहीं जानलेवा न बन जाए गर्मियों में तरबूज का सेवन

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

इन चीज़ों के साथ भूलकर भी ना खाएं बादाम, जानें सेवन का बेस्ट तरीका

Best Foods To Eat With Almonds: ड्राई फ्रूट्स में बादाम ऐसा सुपरफूड माना जाता है, जिसे बच्चे से लेकर बड़ा सभी खाना पसंद करते हैं.

कैंसर से लड़ने के बाद Dipika Kakar ने शेयर की अपनी डाइट, जानें कैसे रखती हैं ख्याल

Dipika Kakar Diet: टीवी एक्टर्स दीपिका कक्कड़ कैंसर से भारी जंग के बाद अपनी डाइट का पूरा ख्याल रखती है. अपने ब्लॉग में उन्होंने लेटेस्ट अपडेट शेयर कि.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

Recent Comments