होमDietखाने से पहले जान लें…कहीं जानलेवा न बन जाए गर्मियों में तरबूज...

खाने से पहले जान लें…कहीं जानलेवा न बन जाए गर्मियों में तरबूज का सेवन

Watermelon Safety Tips: तरबूज खरीदने से पहले जरूरी बातों को जानें. ऐसे चेक करें मिलावटी तरबूज. काम आएंगे सिंपल तरीके.

Watermelon Safety Tips: गर्मियों में तरबूज डाइट का अहम हिस्सा होता है. स्वाद से भरपूर तरबूज पानी की कमी पूरा करता है. शरीर को जरूरी मिनरल्स प्रदान करता है. वहीं ये गर्मियों में सबसे ज्यादा खाने वाले फलों में से एक है. बच्चों से लेकर बड़े सब इस फल के दिवाने हैं. घर से निकलने से पहले या फिर दोपहर में इसका सेवन किया जाता है.

गर्मियों में बाजार में आसानी से मिलने वाला ये फल हर रेहड़ी पर रखा दिख जाता है. गर्मियों के शुरू होते ही इसे लोग घरों में लाना शुरू कर देते हैं. लेकिन इसे खरदीने से पहले आपको कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है. इन्हें खरीदने से पहले आप इन बातों को ध्यान में रखें.जिससे आप घर में सही तरबूज ला सकेंगे. क्योंकि आज के समय में फलों को समय से पहले पकाने, और स्वाद से भरपूर दिखाने के लिए कुछ खास प्रकार के इंजेक्शन का प्रयोग किया जाता है. जो सेहत के लिहाज से हानिकारक हैं. इसिलए कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें.

कैसे पहचानें मिलावटी तरबूज

बाजार में बिकने वाले लाल-लाल तरबूजों को देखकर आप लालच में आ जाते हैं कि यह ज्यादा मीठा होगा. अच्छा पका हुआ होगा. लेकिन थोड़ा संभल कर इन्हीं में छिपे होते हैं मिलावटी तरबूज. तरबूज को ज्यादा लाल-मीठा दिखाने के लिए उसमें केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है. ऐसे में बिना जांचे-परखे तरबूज खाना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है.

रंग और बनावट पर ध्यान दें

दुकान पर ही थोड़ा तरबूज काटकर देखें. अगर वह बहुत ज्यादा चमकीला या गहरे लाल रंग का है और उसका रंग किनारे से बीच तक एक समान है, तो इसमें केमिकल हो सकता है. इसके अलावा अगर गूदे के आसपास अजीब सा पैटर्न दिखे या लाल या गुलाबी बीज दिखें, तो यह मिलावट का संकेत हो सकता है.

स्मेल-स्वाद जांचें

मिलावटी तरबूज का स्वाद सामान्य तरबूज से अलग होता है. अगर खाने में वह अजीब मीठा (शहद या कड़वा) लग रहा है, तो न खाएं. पहचान जाएं वह मिलावटी होगा. इसके अलावा अगर तरबूज से अजीब-सी गंध आ रही है तो समझ जाए. उसमें मिलावट है.

इन बातों पर ध्यान दें

हमेशा पूरा तरबूज खरीदें और कटे हुए फल से बचें. खुले में रखे कटे फल जल्दी खराब हो जाते हैं और उनमें बैक्टीरिया पनप सकते हैं. घर लाने के बाद तरबूज को अच्छे से धोएं और साफ चाकू से काटें.

छिलके पर निशान

तरबूज को बाहर से ध्यान से देखें अगर उसमें छोटे-छोटे छेद दिखाई दें तो समझ जाएं कि ये इंजेक्शन से पका हुआ है.

रुई टेस्ट

जो लोग तरबूज को बिना चेक किए ले आते हैं. उसे घर पर खाने से पहले जरूर चेक करें. तरबूज का एक टुकड़ा काटें और उसके लाल गूदे पर रुई या सफेद सूती कपड़ा रगड़ें. अगर रुई या कपड़े पर गहरा लाल रंग आ जाए, तो यह मिलावटी है.

पानी से टेस्ट करें

तरबूज के एक छोटे टुकड़े को साफ पानी से भरे गिलास में डाल दें. अगर पानी का रंग तुरंत लाल हो जाता है, तो समझें कि इसमें कृत्रिम रंग (Artificial Color) मिलाया गया है.

यह भी पढ़ें: गर्मियों में सलाद का सेवन हानिकारक! खाने से पहले ध्यान में रखें ये बातें


(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं. )

FAQs

1. इंजेक्शन वाला तरबूज क्या होता है?

यह वह तरबूज होता है जिसमें मिठास बढ़ाने या लाल रंग गहरा करने के लिए बाहर से रसायन या रंग इंजेक्ट किए जाते हैं.

2. इंजेक्शन वाला तरबूज पहचानें कैसे?

ऐसे तरबूज में अंदर का रंग असामान्य रूप से गहरा लाल हो सकता है, स्वाद अजीब या बहुत ज्यादा मीठा लग सकता है, और कभी-कभी अंदर छोटे-छोटे छेद या धब्बे दिखाई दे सकते हैं.

3. क्या इंजेक्शन वाला तरबूज स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है?

हाँ, इसमें इस्तेमाल होने वाले रसायन स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं और पेट दर्द, एलर्जी या अन्य समस्याएं पैदा कर सकते हैं.

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

इन चीज़ों के साथ भूलकर भी ना खाएं बादाम, जानें सेवन का बेस्ट तरीका

Best Foods To Eat With Almonds: ड्राई फ्रूट्स में बादाम ऐसा सुपरफूड माना जाता है, जिसे बच्चे से लेकर बड़ा सभी खाना पसंद करते हैं.

कैंसर से लड़ने के बाद Dipika Kakar ने शेयर की अपनी डाइट, जानें कैसे रखती हैं ख्याल

Dipika Kakar Diet: टीवी एक्टर्स दीपिका कक्कड़ कैंसर से भारी जंग के बाद अपनी डाइट का पूरा ख्याल रखती है. अपने ब्लॉग में उन्होंने लेटेस्ट अपडेट शेयर कि.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चे को हो रहा बार-बार पेट दर्द? एक्सपर्ट से जानें जरूरी टिप्स

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चों में बार-बार होने वाला पेट दर्द कई बार सामान्य नहीं होता. एक्सपर्ट की राय लें. यहां जानें कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

Recent Comments