होमHealth Newsसोते समय चमगादड़ से हुआ रेबीज? 11 साल के बच्चे की मौत...

सोते समय चमगादड़ से हुआ रेबीज? 11 साल के बच्चे की मौत के बाद CDC की चेतावनी और बचाव के उपाय

Rabies From Bats Death: कनाडा में 11 साल के बच्चे की रेबीज से मौत के बाद CDC ने चेतावनी जारी की. जानिए चमगादड़ से रेबीज कैसे फैलता है और PEP इलाज क्यों जरूरी है.

Rabies From Bats Death: कनाडा में एक 11 साल के बच्चे की मौत रात में सोते हुए हो गई. बताया गया कि रात में सोते हुए बच्चे के चेहरे पर चमगादड़ आकर बैठ गया था. जिसके कारण उसे रेबीज हुई और रेबीज के कारण ही उसकी मौत हो गई. क्योंकि उसके परिवार ने इसे बिल्कुल ही मामूली समझा. लेकिन परिवार की ये लापरवाही मासूम की जान ले गई.

अब तक यही सोचा जाता है कि किसी जानवर के काटने या फिर नोचे जाने से ही रेबीज हो सकती थी. लेकिन अमेरिका की हेल्थ संस्ता CDC यानी सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन ने गाइडलाइंस जारी की है. गाइडलाइंस बताती है कि ऐसी कंडिशन जब हो तो तुरंत ही PEP यानी रेबीज का इलाज शुरू कर देना चाहिए. जिससे की जिंदगी को बचाया जा सके.

चमगादड़ से कैसे हुआ रेबीज?

रिपोर्ट्स बताती है कि चमगादड़ जब काटता है तो रेबीज का खतरा हो सकता है. क्योंकि चमकादड़ के छोटे और नुकीलें दांत होते हैं जो अगर किसी भी सोते हुए इंसान को अगर कांट ले तो उसे पता नहीं चलेगा. लेकिन चमगादड़ की लार में रेबीज के वायरस छिपे हुए होते हैं. अब ऐसे में अगर चमगादड़ स्किन को छूकर निकल जाए या उसे खरोंच भी मार दे तो उसका वायरस उस इंसान के शरीर में पहुंच सकता है. ऐसा ही इस बच्चे के साथ भी हुआ. जो जानलेवा साबित हुआ.

PEP क्यों जरूरी होता है और ये क्या है

अब जान लेते हैं कि ये PEP रेबीज से बचने के लिए क्यों जरूरी है. दरअसल ये रेबीज के दौरान दिए जाने वाले टीके और दवाओं का ही कोर्स होता है. साथ ही रेबीज जब होता है तो वो सीधे शरीर में जाकर दिमाग और दिमाग की नसों पर अटैक करता है. हालांकि इसके लक्षण दिखने से पहले ही इलाज कर पाना ये थोड़ा मुश्किल ही साबित हो सकता है. इसलिए कहा जाता है कि PEP को तुरंत किया जाना चाहिए जिससे की वायरस दिमाग तक न पहुंचे.

बिल्कुल भी न करे इग्नोर

जैसा की इस केस में हुआ पेरंट्स ने इसे इग्नोर कर दिया था. लेकिन इसे हल्के में न ले. क्यंकि अगर गलती से चमगादड़ आपके कमरे में आ गया है तो सावधान हो जाए. क्योंकि उसके काटने के निशान को आंखों से नहीं देखा जाता है. साथ ही अगर कोई बच्चा, बुजुर्ग या फिर मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति के कमरे में चला जाए तो उन्हें तुरंत ये ट्रीटमेंट ले लेना चाहिए लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए.

यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया देखकर जिम में भारी वजन उठाना पड़ सकता है भारी! शुरुआती 3 महीने में सबसे ज्यादा लगती हैं चोटें

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments