होमHealth News11-12mm की गॉलब्लैडर स्टोन के साथ जी रहे हैं दिलजीत दोसांझ! सालों...

11-12mm की गॉलब्लैडर स्टोन के साथ जी रहे हैं दिलजीत दोसांझ! सालों बाद सिंगर ने खोला हेल्थ सीक्रेट

Diljit Dosanjh Stone in Gallbladder: Diljit Dosanjh ने खुलासा किया कि उनके गॉलब्लैडर में 11-12mm की पथरी है. जानिए गॉलब्लैडर स्टोन के लक्षण, खतरे और कब ऑपरेशन जरूरी होता है.

Diljit Dosanjh Stone in Gallbladder: मशहूर पंजाबी और बॉलीवुड सिंगर दिलजीत दोसांझ ने Vougue US में डेब्यू किया. जहां एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपनी हेल्थ को लेकर बड़ा खुलासा किया. उन्होंने बताया कि वो अपने बैग में कुछ जरूरी चीजें साथ लेकर चलते हैं. इस इंटरव्यू में सिंगर ने हेल्थ पर बड़ा खुलासा किया है.

उन्होंने बताया कि साल 2015 में उन्हें अपने स्वास्थ्य से जुड़ी बड़ी जानकारी मिली थी. पता चला था कि उनके गॉलब्लैडर में स्टोन यानी पथरी है. इसपर उनके दोस्त ने उन्हें जोर दिया कि जब तक ये पथरी उन्हें परेशान न करे तब तक वो इसका इलाज न करवाएं. जिससे ये हुआ कि सिंगर ने जो उन्हें लक्षण दिखाई दे रहे थे उन्हें मैनेज कर लिया.

दवाई का डिब्बा साथ लेकर चलते हैं सिंगर

जानकारी है कि वो अक्सर टूर पर अपने साथ कई चीजों को लेकर चलते हैं. इसकी भी जानकारी दी कि उसमें एक दवा का डिब्बा हमेशा होता है. सिंगर ने ये भी बताया कि उनके गॉलब्लैडर में 11 या फिर 12 mm का स्टोन है. साल 2015 में वो डॉक्टर को भी दिखाने गए थे. क्योंकि उनके पेट में तेज दर्द हो रहा था. जहां डॉक्टर ने बताया कि गॉलब्लैडर में स्टोन है, और ऑपरेशन करना होगा. पर दोस्त ने सलाह दी कि अगर इससे परेशानी नहीं हो रही तो ऑपरेशन क्यों करवाना है.

उन्होंने कहा कि 2015 से 26 तक उन्होंने स्टोन का ऑपरेशन करवाया ही नहीं. क्योंकि वो उन्हें परेशान नहीं कर रहा था. अब उन्हें ऐसा लगता है कि वो स्टोन चले गए हैं. लेकिन इसके बावजूद वो सेफर साइड के लिए ट्रैवल करते समय दवा अपने साथ रखते हैं. लेकिन वो उसे कभी खाते नहीं है. उन्होंने कहा कि इस बारे में उन्होंने न तो अपने परिवार को न ही दोस्तों को जानकारी दी. किसी को इस बारे में नहीं बताया गया है. लेकिन अब अपना ये सीक्रेट उन्होंने सभी के साथ शेयर किया है.

गॉलब्लैडर में पथरी हो सकती ये समस्या

एक्सपर्ट्स बताते हैं कि अगर आपके गॉलब्लैडर में स्टोन हैं तो दाहिने ऊपरी हिस्से में आपको तेज दर्द महसूस हो सकता है. ये दर्द भी कभी आता है और कभी चला जाता है. लेकिन ये गंभीर हो सकता है. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि कई लोगों को दर्द नहीं होता. लेकिन गंभीर मामलों में ये अधिक गैस की समस्या, एसिडिटी, ब्लोटिंग, जलन पैदा कर सकता है. इतना ही नहीं अगर पथरी दूसरी जगह चली जाए तो पीलिया, पैंक्रियाटाइटिस जैसी दिक्कतें भी पैदा हो सकती है. आंखें या फिर यूरिन का रंग पीला हो सकता है, पीठ तक तेज दर्द हो सकता है, स्किन में खुजली की समस्या बुखार भी हो सकता है.

यह भी पढ़ें: FSSAI का बड़ा एक्शन! Red Bull, Sting समेत 6 एनर्जी ड्रिंक ब्रांड्स को नोटिस, जानिए क्या है पूरा मामला

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments