Sehat Ki Khabar: नमस्कार फिट रहे इंडिया की लेटेस्ट अपडेट्स में आपका स्वागत है. बिना डॉक्टर के नहीं मिलेगा कफ सिरप. इसपर बात करेंगे सेहत की खबर के पहले सेगमेंट में. 22 साल की कुमकुम भाग्य फेम एक्ट्रेस संचिता उगले ने की सुसाइड. क्यों कम उम्र में युवा कर रहे सुसाइड? इसपर बात करेंगे सेहत की खबर के दूसरे सेगमेंट में. Work from home’ सबको चाहिए लेकिन ये एंप्लायी के लिए ही क्यों बन रहा है घाटे का सौदा? इसपर बात करेंगे सेहत की खबर के 3 सेगमेंट में.
यहां देखें पूरा VIDEO:
बिना डॉक्टर के नहीं मिलेगा कफ सिरप
केंद्र सरकार ने कई कप सिरप समेत कई दवाओं की बिक्री को लेकर बड़ा फैसला लिया है. केंद्र सरकार ने एक अधिसूचना जारी की है. अब सिरप कैटेगरी की दवाएं OTC यानी ओवर द काउंटर यानी बिना डॉक्टर की पर्ची के नहीं बिकेगी. अब इन दवाओं की खरीदने के लिए डॉक्टर का वैलिड प्रिस्क्रिप्शन देना अनिवार्य होगा. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से 9 जून को जारी अधिसूचना के अनुसार, यह फैसला ड्रग्स रूल्स, 1945 में संशोधन के बाद लागू किया गया है. इस संबंध में मसौदा अधिसूचना दिसंबर में जारी की गई थी. निर्धारित अवधि में किसी भी पक्ष की ओर से आपत्ति दर्ज नहीं कराई गई, जिसके बाद इसे राजपत्र (गजट) में अधिसूचित कर दिया गया.
क्या बदला है नियम में?
सरकार ने ड्रग्स रूल्स, 1945 के तहत अनुसूची-के (Schedule K) में शामिल छूट प्राप्त दवाओं की सूची से “सिरप” शब्द को हटा दिया है. अब कफ सिरप और अन्य सिरप आधारित दवाएं उन उत्पादों में शामिल नहीं रहेंगी जिन्हें कुछ नियामकीय प्रावधानों से छूट प्राप्त थी. इसका सीधा असर यह होगा कि मेडिकल स्टोर अब ऐसी दवाएं बिना डॉक्टर की सलाह या पर्ची के नहीं बेच सकेंगे.
कम उम्र में आत्महत्या क्यों कर रहे युवा?
मशहूर टीवी सीरियल कुमकुम भाग्य एक्ट्रेस संचिता उगाले ने सुसाइड कर लिया है. जिसके बाद से ही कम उम्र में युवाओं के सुसाइड के मामलों को लेकर चिंता जारी है. सवाल है कि आखिर कम उम्र में युवा क्यों सुसाइड कर रहे हैं? एक्सपर्ट्स का मानना है कि कम उम्र में युवाओं में स्ट्रेस, चिंचता, डिप्रेशन, कॉम्पीटिशन काफी बढ़ता जा रहा है. जिसके कारण वो ऐसा फैसला लेते जा रहे हैं. ऐसे लोग दोस्तों से मिलते हैं, सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं, काम भी करते हैं, लेकिन अंदर ही अंदर से टूट जाते हैं. एक्सपर्ट्स इस कंडिशन को स्मालिंग डिप्रेशन जैसी कंडिशन से जोड़कर देखते हैं. यानी व्यक्ति बाहर से नॉर्मल या फिर खुश तो नजर आता है. लेकिन अंदर ही अंदर एक इमोशनल स्ट्रगल का सामना कर रहा होता है.
वर्क फ्रॉम होम के फायदे और नुकसान
कोरोना काल में लॉकडाउन के बाद कई कंपनियों ने वर्क फ्रॉम होम मॉड्यूल लागू किया था. जिसके बाद से लोगों को ये मॉडल काफी अच्छा लगा था. अब कुछ लोग इसी मॉडल पर रहते हुए काम करना चाहते हैं ऑफिस नहीं जाना चाहते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि WFH के कई फायदे हैं, तो कई नुकसान भी होते हैं.
इसपर एक नई रिसर्च सामने आई है. जिसमें बताया गया कि क्या ये वाकई में फायदेमंद है या फिर न8ीं. नई रिसर्च कहती है कि कई लोग इसके नुकसान को नजरअंदाज कर देते हैं. लेकिन लगातार घर पर काम करने से अकेलापन, चिंता, डिप्रेशन, मानसिक तनाव का खतरा बढ़ता है. रिसर्च बताती है कि घर से काम करने वाले लोगों में अकेले समय में लगभग 58 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी देखी गई है. जो चिंता का विषय है.
यह भी पढ़ें: जन्म से टेढ़ी रीढ़ का AIIMS के पास इलाज! ये तकनीक करेगी इलाज में मदद
यहां देखें पूरा VIDEO:

