होमHealth Newsरील्स स्क्रॉलिंग बन रही मेमोरी लॉस का कारण! छुटकारा पाने के लिए...

रील्स स्क्रॉलिंग बन रही मेमोरी लॉस का कारण! छुटकारा पाने के लिए अपनाए ये रूल

Short Term Memory Loss: शॉर्ट वीडियो और रील्स का बढ़ता चलन लोगों की एकाग्रता और याददाश्त पर असर डाल सकता है. विशेषज्ञों के अनुसार लगातार स्क्रॉलिंग से दिमाग पर सूचना का दबाव बढ़ता है, जिससे Short Term Memory प्रभावित हो सकती है.

Short Term Memory Loss: लोगों के सामने रील्स और शॉर्ट वीडियो फॉर्मेट को इसलिए लाया गया था ताकि कम समय में लोग ज्यादा सूचना पाने का ऑप्शन पा सके. लेकिन इसी शॉर्ट वीडियो कॉन्सेप्ट और फॉर्मेट के कारण लोगों की आदत बिगड़ती जा रही है. लोग घंटों स्क्रॉलिंग करते रहते हैं. क्योंकि इससे टाइम पास हो जाता है.

लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसी टाइम पास के चक्कर में लोगों की मेमोरी लॉस हो रही है. लोग धीरे-धीरे शॉर्ट टर्म मेमोरी लॉस का शिकार हो रहे हैं. आज इसी पर बात करने वाले है. आखिर ऐसा क्यों हो रहा है. किस कारण से ऐसा हो रहा है. इसी पर डिटेल्ड में बात करेंगे.

याद रखने में ये तीन स्टेज अहम

  • -एन्कोडिंग
  • -कन्सालिडेशन
  • -रिट्रीवल

हमारा माइंड तीन स्टेज से गुजरते हुए मेमोरी को याद रखता है. इसमें पहला होता है एन्कोडिंग, कन्सालिडेशन और रिट्रीवल जो प्रमुख है. हमारा माइंड इन्हीं तीनों के जरिए कोई जानकारी कंज्यूम करता है उसे याद रखता है. जब कभी जरूरत पढ़े तो उसे वापस लाने का काम कर पाता है. इस तरह से माइंड मेमोरी को याद रखने में सफल हो पाता है. लेकिन इसमें सबसे जरूरी है हमारी नींद.

रील कैसे बना रही मेमोरी लॉस का कारण?

अब बात आई कि आखिर मेमोरी लॉस का कारण घंटो रील स्क्रॉल करना, शॉर्ट फॉर्मेट कैसे हो गया? तो इसका जवाब है कि जब हम घंटो भर रील्स या फिर शॉर्ट वीडियो स्क्रॉल करते रहते हैं तो ये तीन प्रोसेस बिगड़ने लगते हैं. दिमाग एन्कोड नहीं कर पाता क्योंंकि एक ही दम से आप इतना सारा कॉन्टेंट कंज्यूम कर लेते हैं. जिसके कारण जानकारी ओवरलोड हो जाती है.

इसका नतीजा ये होता है कि 15 से 30 सेकंड की रील्स देखने के बाद हमारा माइंड उसे प्रोसेस नहीं कर पाता तो हमारा फोकस भटकता है. फोकस करने में परेशानी होती है, जो शॉर्ट टर्म मेमोरी लॉस का कारण बन जाता है. क्योंकि जब हम हर 10 से 15 सेकंड में रील चेंज करते हैं, तो डोपामाइन जो हमें खुशी का एहसास करवाने वाला हार्मोन होता है वो थक जाता है. क्योंकि वो बार-बार रिलीज होता है. हर बार नया चेहरा, नई जानकारी मिलती जाती है. इसलिए ऐसी समस्या पैदा हो सकती है.

कैसे पा सकते हैं छुटकारा?

ऐसी आदत से घबराने की जरूरत नहीं छुटकारा पाने की जरूरत है. छुटकारा पाने के लिए आपको 20-20-20 का रूप अपनाना पड़ेगा. 20-20-20 रूल यानी हर 20 मिनट की स्क्रॉलिंग उसके बाद 20 सेकंड का ब्रेक लेना इस तरह आप इस आदत से छुटकारा पा सकते हैं. इससे आपकी स्लीप क्वालिटी भी बेहतर होगी तभी सोने से पहले अक्सर स्क्रीन को दूर करने की सलाह दी जाती है.

यह भी पढ़ें: जन्म से टेढ़ी रीढ़ का AIIMS के पास इलाज! ये तकनीक करेगी इलाज में मदद

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)




author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

20–35 की उम्र में बढ़ रहा Fatty Liver, हाई BP बना साइलेंट किलर, दीपिका कक्कड़ के कैंसर पर बड़ा अपडेट

Sehat Ki Khabar में जानिए 20–35 साल के लोगों में बढ़ते Fatty Liver के मामले, हाई BP क्यों है साइलेंट किलर और दीपिका कक्कड़ के स्टेज-2 लिवर कैंसर का नया अपडेट.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

Recent Comments