Smart Watch Side Effects: स्मार्ट वॉच न सिर्फ बड़ों के बीच पॉपुलर बल्कि छोटे बच्चों तक के बीच पॉपुलर है. लेकिन एक्सपर्ट कहते हैं कि इसके साइड इफेक्ट्स भी काफी देखने को मिलते हैं. आज के आर्टिकल में हम जानेंगे कि क्या है स्मार्ट वॉच? इसके क्या-क्या काम है? इसके साइड इफेक्ट्स भी जानेंगे? पहनते समय किन-किन खास बातों का ध्यान रखना चाहिए? चलिए जानते हैं.
एक्सपर्ट के अनुसार स्मार्ट वॉच के कुछ साइड इफेक्ट्स भी देखने को मिलते हैं. सेहत के साथ-साथ स्किन पर भी असर डालता है. दरअसल आज के समय में स्मार्ट वॉच का क्रेज है. इसके कारण ही बच्चों-बच्चों के हाथों में स्मार्ट वॉच देखने को मिलती है. हालांकि, लगातार स्मार्ट वॉच पहनना हमेशा फायदेमंद नहीं होता.
क्या होती है स्मार्ट वॉच?
स्मार्ट वॉच एक खास प्रकार का डिवाइस है. ये एक डिजिटल घड़ी है जो समय दिखाने के साथ-साथ हेल्थ अपडेट्स भी देता रहता है. स्मार्ट वॉच आमतौर पर आपके स्मार्टफोन से कनेक्ट होकर काम करती है और स्वास्थ्य, फिटनेस और रोज की एक्टिविटी को ट्रैक करने में मदद करती है.
स्मार्ट वॉच के प्रमुख फीचर्स
- हार्ट रेट (Heart Rate) मॉनिटरिंग
- स्टेप काउंट (कदमों की गिनती)
- नींद (Sleep) ट्रैकिंग
- ब्लड ऑक्सीजन (SpO2) मॉनिटरिंग
- कॉल और मैसेज नोटिफिकेशन
- एक्सरसाइज और वर्कआउट ट्रैकिंग
- GPS नेविगेशन
- म्यूजिक कंट्रोल
स्मार्ट वॉच के नुकसान
त्वचा पर एलर्जी और रैशेज
एक्सपर्ट कहते हैं कि लोग फिटनेस को लेकर दिवाने हैं. इसी के चलते वह हर समय कलाई पर स्मार्ट वॉच पहनकर रखते हैं. ऐसे में उनकी कलाई पर पसीना और नमी जमा हो जाती है. खासकर ये गर्मी के मौसम में परेशान करती है. कलाई पर पसीना और नमी, बैक्टीरिया और फंगल जैसी स्थिति के लिए अनुकूल वातावरण पैदा करती है, जिससे खुजली, रैशेज जैसी समस्याएं पैदा होती है. एलर्जिक रिएक्शन भी देखने को मिलते हैं. अगर समय-समय पर वॉच को साफ न किया जाए, तो यह समस्या और बढ़ सकती है.
नींद पर असर
रात में यह डिवाइस हार्ट रेट, मूवमेंट और नोटिफिकेशन को ट्रैक करती रहती है, जिससे दिमाग पूरी तरह रिलैक्स नहीं हो पाता।
लगातार डेटा ट्रैकिंग और वाइब्रेशन की वजह से नींद की गहराई प्रभावित हो सकती है।
इसकी वजह से व्यक्ति को बार-बार नींद टूटने या थकान महसूस होने की समस्या हो सकती है।
मेंटल स्ट्रेस
स्मार्ट वॉच लगातार नोटिफिकेशन देता रहता है. ऐसे में व्यक्ति का दिमाग बार-बार उसी नोटिफिकेशन पर रहता है. अगर नोटिफिकेशन में फिटनेस को लेकर मनचाही प्रतिक्रिया नहीं आई तो ऐसे में दिमाग में स्ट्रेस पैदा हो जाता है. गौरतलब है कि स्मार्ट वॉच लगातार स्टेप काउंट, कैलोरी बर्न जैसे नोटिफिकेशन देता रहता है. ऐसे में व्यक्ति पर परफेक्ट परफॉर्मेंस का दबाव बना रहता है. जो मेंटल स्ट्रेस का कारण बनता है.
इलेक्ट्रोमैग्नेटिक रेडिएशन का असर
यह बात तो सभी को पता है कि स्मार्ट डिवाइस से कुछ खास प्रकार की रेडिएशन निकलती है. यह रेडिएशन शरीर की सेहत पर काफी हद तक असर डालती है. वहीं स्मार्ट वॉच एक वायरलेस डिवाइस भले ही है, लेकिन इससे रेडियोफ्रीक्वेंसी या इलेक्ट्रोमैग्नेटिक रेडिएशन निकलती है. वायरलेस डिवाइस Bluetooth, Wi-Fi और कुछ मॉडलों में Cellular (4G/5G) कनेक्टिविटी से जुड़ी रहती है. लेकिन इनमें से निकलने वाली रेडिएशन को पूरी तरह से इग्नोर नहीं किया जा सकता. एक्सपर्ट कहते हैं कि लगातार इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से जुड़े रहने की आदत शरीर की प्राकृतिक रिद्म पर हल्का प्रभाव डालती है.
रखें ये सावधानियां
- अगर वॉच पहन रहे हैं तो समय-समय पर उतारकर रखें, हाथों को आराम दें.
- खासतौर पर रात को सोने से पहले इसे उतारकर रखें.
- स्मार्ट घड़ी को साफ और सूखा रखें.
- स्मार्ट वॉच पर निर्भर नहीं रहना चाहिए. बल्कि इसे फिटनेस टूल की तरह देखें.
यह भी पढ़ें: 6 पैक एब्स बनाने में मददगार ये एक्सरसाइज, जानें नाम और करने का सही तरीका
FAQs
सवाल: स्मार्ट वॉच इस्तेमाल करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
जवाब: घड़ी को समय-समय पर उतारें, स्ट्रैप को साफ रखें और हेल्थ डेटा को डॉक्टर की सलाह का विकल्प न मानें.
सवाल: फिटनेस ट्रैकिंग का ज्यादा इस्तेमाल कैसे नुकसान पहुंचा सकता है?
जवाब: हर समय हार्ट रेट, स्टेप्स और कैलोरी पर नजर रखने से कुछ लोगों में तनाव और हेल्थ एंग्जायटी बढ़ सकती है.
सवाल: क्या स्मार्ट वॉच पहनने से स्वास्थ्य संबंधी नुकसान हो सकते हैं?
जवाब: लंबे समय तक लगातार स्मार्ट वॉच पहनने से कुछ लोगों को त्वचा में खुजली, रैशेज या एलर्जी की समस्या हो सकती है.
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

