होमHealth NewsSehat Ki Khabar Fit Rahe India: अब नहीं उठ पाएगा UK07 राइडर!

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: अब नहीं उठ पाएगा UK07 राइडर!

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर में आज बात करने वाले हैं अनुराग डोभाल की हेल्थ के बारे में. अनुराग ने अपनी हेल्थ पर अपडेट दिया.

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर में आज बात करने वाले हैं अनुराग डोभाल की हेल्थ के बारे में. अनुराग डोभाल ने अपनी हेल्थ पर एक बड़ा अपडेट जारी किया है. इस बारे में बात करने वाले हैं सेहत की खबर के पहले सेगमेंट में. सेहत की खबर के दूसरे सेगमेंट में बात करने वाले हैं, कोरोना के नए वेरिएंट के बारे में. साइंटिस्ट ने नए वेरिएंट की खोज की है. सेहत की खबर के तीसरे सेगमेंट में जानेंगे मेनेन्जाइटिस के बारे में. दिमागी बुखार के कारण 20 साल की युवती की मौत हो गई.

यहां देखें पूरी VIDEO:

सेहत की खबर के पहले सेगमेंट में जानेंगे अनुराग डोभाल की हेल्थ के बार में

फेमस यूट्यूबर और Bigg Boss 17 फेम अनुराग डोभाल को लेकर एक बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आई है. हाल ही में हुए सड़क हादसे के बाद उनकी हालत गंभीर हो गई, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया और सर्जरी करनी पड़ी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे के बाद अनुराग को कई गंभीर चोटें आईं, जिसके चलते उन्हें ICU में रखा गया. डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी रहा और उनकी स्थिति को स्थिर करने के लिए सर्जिकल प्रक्रिया अपनाई गई.

सेहत की खबर के दूसरे सेगमेंट में जानेंगे कोरोना के नए वेरिएंट के बारे में

COVID-19 का नया वेरिएंट BA.3.2 अब United States में भी सामने आया है, जिससे एक बार फिर चिंता बढ़ गई है. यह Omicron का सब-वेरिएंट है, जिसमें कई म्यूटेशन पाए गए हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि यह तेजी से फैल सकता है और कुछ हद तक इम्युनिटी को चकमा दे सकता है. कोविड भले 2019 में आया था, लेकिन समय-समय पर इसके नए वेरिएंट आते रहते हैं. सबसे जरूरी बात है कि हेल्थ संबंधी समस्या को हमे कभी भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.फ्लू, खांसी-जुकाम होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए. जिससे समय रहते हम बीमारी के लक्षणों की पहचान कर उसे बढ़ने से रोक सकें. हालांकि कोरोना का खतरा अब उतना नहीं रहा जितना शुरूआती समय में था, लेकिन सतर्क रहना हमारे हाथ में ही हैं.

सेहत की खबर के तीसरे सेगमेंट में जानेंगे मेनिन्जाइटिस के बारे में

Meningitis तेजी से फैलती जा रही है..एक 20 साल की युवती की मौत के बाद Meningitis को लेकर चिंता बढ़ गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मामला अचानक बिगड़ने वाली बीमारी का है, जिसमें लड़की की हालत कुछ ही घंटों में गंभीर हो गई. जानकारी के अनुसार, शुरुआत में सामान्य लक्षण जैसे उल्टी और कमजोरी दिखाई दी, लेकिन बीमारी ने तेजी से असर दिखाया और हालात बेहद खराब हो गए. मेडिकल सहायता मिलने के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी. नतीजा युवती की मौत हो गई.

यह भी पढ़ें: Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: गंजापन होगा दूर! लैब में उगाए जाएंगे बाल

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora

RELATED ARTICLES

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

Recent Comments