Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में जानेंगे दिनभर की तीन बड़ी खबर के बारे में. दिल्ली में भारत और जापान के बीच स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत करने के लिए मजबूत कदम उठाए गए हैं. इस बैठक में दोनों देशों ने बेहतर इलाज सुविधाएं, डिजिटल हेल्थ सिस्टम और नई मेडिकल तकनीकों समेत कई मुद्दों पर बात की है. एक्सपर्च का मानना है कि इस सहयोग से अस्पतालों की गुणवत्ता बढ़ेगी और मरीजों को तेज व आधुनिक इलाज मिल सकेगा.
वहीं दूसरी खबर हंतावायरस से जुड़ी है. एक समय था जब दुनिया भर में चमगादड़ से कोरोना वायरस फैला था, वहीं अब हंतावयरस की खबर सामने आई है जो चूहों से फैलने वाली बीमारी है. शुरुआती लक्षणों में बुखार, शरीर दर्द और सांस लेने में परेशानी शामिल होती है. डॉक्टरों ने लोगों को साफ-सफाई रखने, भोजन को ढककर रखने और जंगली जानवरों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी है.
इसके अलावा तीसरी और सबसे बड़ी खबर बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़ी है. एक नई रिसर्च में खुलासा हुआ है कि हर 10 में से 1 बच्चा स्क्रीन देखते हुए सो जाता है. मोबाइल, टीवी या टैबलेट का अधिक उपयोग बच्चों की नींद की गुणवत्ता को खराब कर रहा है. विशेषज्ञों ने पैरेंट्स को खास सलाह दी है.
यह भी पढ़ें: हाथ धोने का सही तरीका जानें, गंभीर बीमारी से बचें, देखें Video

