होमHealth NewsProtein Side Effect: प्रोटीन खाने से पहले जान लें- इसके फायदे और...

Protein Side Effect: प्रोटीन खाने से पहले जान लें- इसके फायदे और नुकसान

Protein Side Effect: फिट रहने के लिए शरीर में प्रोटीन की मात्रा सीमित लेनी चाहिए। ज्यादा मात्रा से आपकी सेहत को नुकसान हो सकता है।

Protein Side Effect: फिट रहने के लिए इंसान पहले भरपूर मात्रा में एक्सरसाइज करता है, फिर एनर्जी के लिए भरकर मात्रा में प्रोटीन सप्लीमेंट्स खाता है। प्रोटीन से मसल्स बिल्डिंग होती है, शरीर तंदरुस्त भी रहता है। लेकिन फिट रहने के लिए शरीर में प्रोटीन की मात्रा सीमित लेनी चाहिए। ज्यादा मात्रा में प्रोटीन खाने से आपकी सेहत को नुकसान हो सकता है।

एक स्वस्थ वयस्क शरीर को वजन प्रति किलोग्राम के हिसाब से 0.8 से लेकर 1 ग्राम प्रोटीन लेना चाहिए। उदाहरण के लिए, अगर आपका वजन 60 किलो है, तो आपको दिनभर में करीब 48 ग्राम प्रोटीन की जरूरत है।

वहीं अक्सर लोग प्रोटीन को सिर्फ जिम जाने वाले लोगों के लिए जरूरी समझतें है। लेकिन शरीर की मांसपेशियों के निर्माण से लेकर हार्मोनल बैलेंस और सेल्स की मरम्मत तक, शरीर के हर जरूरी फंक्शन में प्रोटीन की भूमिका होती है। लेकिन ध्यान रहे कि इसे सीमित मात्रा में ही लें, नहीं तो इसके अन्य परिणाम डरावने हो सकते हैं।

ज्यादा प्रोटीन लेने से शरीर को नुकसान

फिट रहने के लिए प्रोटीन जरूरी तो है, लेकिन इसके ज्यादा सेवन से किडनी स्टोन का खतरा बढ़ता है। क्योंकि ज्यादा प्रोटीन लेने से किडनी को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। दरअसल, प्रोटीन में नाइट्रोजन होता है, जो किडनी से बाहर निकलता है। अगर लंबे समय तक ज्यादा प्रोटीन का सेवन किया तो किडनी पर दबाव पड़ेगा और शरीर में पानी की कमी हो जाएगी, यूरिन में कैल्शियम भी बढ़ सकता है। ऐसे में किडनी स्टोन का खतरा बढ़ जाता है।

ज्यादा प्रोटीन लेने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है। क्योंकि शरीर से नाइट्रोजन बाहर निकालने के लिए किडनी को ज्यादा पानी की जरूरत होती है। अगर आप ज्यादा प्रोटीन लेंगे तो डिहाइड्रेशन की समस्या झेल सकते हैं।

जो लोग ज्यादा प्रोटीन खाते हैं, उनके मुंह से बदबू भी आ सकती है। इसका कारण किटोसिस नाम की सिचुएशन होती है, जिसमें शरीर से कुछ गंध पैदा होती है। ब्रशिंग और पानी पीने से ये थोड़ी कम हो सकती है।

ज्यादा प्रोटीन लेने से शरीर में फाइबर की कमी हो जाती है, जो कब्ज जैसी दिक्क्तें पैदा करती है।

इन लोगों को नहीं करना चाहिए प्रोटीन का सेवन

वहीं अगर आप किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं, तो डॉक्टर की सलाह से ही प्रटीन का सेवन करें। जिन लोगों को ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, किडनी की बीमारी है या जिनके परिवार में किडनी की समस्या का इतिहास पहले रहा है, तो उनके लिए जरूरत से ज्यादा प्रोटीन लेना खतरनाक साबित हो सकता है।

कितनी मात्रा में लें प्रोटीन

-एक स्वस्थ वयस्क शरीर को वजन प्रति किलोग्राम के हिसाब से 0.8 से लेकर 1 ग्राम प्रोटीन चाहिए होता है। उदाहरण के लिए, अगर आपका वजन 60 किलो है, तो आपको दिनभर में करीब 48 ग्राम प्रोटीन की जरूरत है।

-वहीं अगर आप एक्टिव लाइफस्टाइल जीते हैं, यानि अगर आप पैदल चलने जैसी गतिविधियां ज्यादा करते हैं, तो यह मात्रा 1.1 से 1.3 ग्राम प्रति किलो हो सकती है।

-जो लोग एथलीट या बॉडीबिल्डिंग जैसी एक्सरसाइज करते हैं, उनके लिए यह मात्रा 1.6 से 2.2 ग्राम प्रति किलो तक जा सकती है।

-वहीं प्रेग्नेंट और ब्रेस्टफीड कराने वाली महिलाएं के लिए इन्हें सामान्य से ज्यादा (लगभग 20-25 ग्राम एक्स्ट्रा) प्रोटीन की जरूरत होती है।

यह भी पढ़ें: FIT रहने के लिए कितना नमक खाना चाहिए? यहां जानें WHO की Guidelines

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
Fit Rahe India
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
RELATED ARTICLES

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

20–35 की उम्र में बढ़ रहा Fatty Liver, हाई BP बना साइलेंट किलर, दीपिका कक्कड़ के कैंसर पर बड़ा अपडेट

Sehat Ki Khabar में जानिए 20–35 साल के लोगों में बढ़ते Fatty Liver के मामले, हाई BP क्यों है साइलेंट किलर और दीपिका कक्कड़ के स्टेज-2 लिवर कैंसर का नया अपडेट.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

Recent Comments