Skin and hair care tips: आज के समय में स्किन और बालों को हेल्दी रखना किसी चुनौती से कम नहीं है. क्योंकि दिनोंदिन तेजी से बढ़ता प्रदूषण और बदलता क्लाइमेट चेंज स्किन और बालों को काफी हद तक प्रभावित करता है. ऐसे में इनका हेल्दी रखना बेहद मुश्किल काम हैं. लेकिन एक्सपर्ट कहते हैं कि कुछ जरूरी बातों को ध्यान में रखकर हम स्किन और बालों को हेल्दी रख सकते हैं.
दरअसल हेल्दी स्किन के लिए लोग न जाने क्या-क्या ट्रीटमेंट लेते हैं. वहीं बालों के ट्रीटमेंट भी मार्किट में मौजूद हैं. इन ट्रीटमेंट्स और प्रोडक्ट पर व्यक्ति अपना लाखों का पैसा खर्च करने को तैयार हो जाता है. लेकिन पैसे खर्च किए बिना भी आप हेल्दी और मजबूत बाल पा सकते हैं. एक्सपर्ट एक्सपर्ट कहते हैं कि स्किन और बालों के लिए आपको महंगे प्रोडक्ट की जरूरत नहीं. बल्कि आप सेल्फ केयर से स्किन और बालों की सही देखभाल करें. ऐसा करने से स्किन ग्लोइंग रहेगी और बालों की ग्रोथ भी बनी रहेगी.
हेल्दी स्किन के लिए करें ये काम
खस वाले पानी से चेहरा धोएं
स्किन को ग्लोइंग और हेल्दी बनाने के लिए खस वाले पानी का इस्तेमाल करें. खसखस को पॉपी सीड्स भी कहा जाता है. इनमें ऐसे नेचुरल तत्व पाए जाते हैं जो स्किन को हल्दी बनाने में मदद करते हैं. रात भर खस की जड़ों को पीनी में भिगोकर रखें और फिर उस पानी से चेहरे को धोएं. इसका पानी स्किन से मुंहासे, दाग-धब्बे कम करने में मदद करेगा. वहीं गर्मी से स्किन में हो रहे जलनपन को कम करने में भी मददगार है.
भुने हुए तिल खाएं
तिल को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं. तिल में ऐसे जरूरी पोषण पाए जाते हैं जो स्किन को हेल्दी बनाने में मदद करते हैं. तिल में विटामिन ई, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी जैसे गुण पाए जाते हैं, जो स्किन को गहराई से पोषण देते हैं. इनमें मौजूद फैटी एसिड्स नेचुरल मॉइस्चराइजर का काम करते हैं. स्किन को ड्राईनेस से बचाते हैं. स्किन को कोमल और चमकदार बनाने में मदद करते हैं.
गुलाब जल
अगर सिस्टम और स्क्रीन टाइम की वजह से आपकी आंखें सूज गई हैं तो आप गुलाब जल का इस्तेमाल करें. इसके लिए ताजे और फ्रैश गुलाब लें. उनकी पत्तियों में कॉटन पैड भिगोकर रखें. इसके बाद उस कॉटन पैड को बंद आंखों पर रखें. ऐसा करने से आपकी सूजी हुई आंखों को आराम मिलेगा.
बालों के लिए सही केयर
स्कैल्प की मसाज करें
बालों की हेल्थ के लिए हफ्ते में दो से तीन बार तेलों से स्कैल्प की मसाज करें. ऐसा करने से स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ेगा और बालों को सही ग्रोथ मिलेगी. स्कैल्प की मसाज करने से बालों की जड़ों में मजबूती आती है और ब्लड फ्लो बढ़ता है. इसलिए हेयर केयर के लिए स्कैल्प मसाज बहुत जरूरी है.
खाली पेट करी पत्तियां चबाएं
एक्सपर्ट कहते हैं कि खाली पेट करी पत्तियों का सेवन स्किन और हेयर में मदद करता है. इनके सेवन से बालों को मजबूती मिलती है और पाचन भी बेहतर होता है. करी पत्ते बालों के लिए एक नेचुरल औषधि हैं. इनमें आयरन, प्रोटीन, बीटा-कैरोटीन और विटामिन (A, B, C, E) भरपूर मात्रा में पाया जाता है. ये तत्व बालों को झड़ने से रोकने में मदद करते हैं. साथ ही बालों को सफेद होने से बचाते हैं.
यह भी पढ़ें: रातभर चेहरे पर घी लगाकर सोते हैं? जान लें इसके नुकसान, स्किन हो सकती है खराब
FAQs
सवाल: हेल्दी स्किन और बालों के लिए किन आदतों को अपनाना चाहिए?
जवाब: अच्छी नींद लें, तनाव कम रखें, प्रोटीन और विटामिन युक्त भोजन करें और पर्याप्त पानी पिएं.
सवाल: क्या सेल्फ केयर से त्वचा और बालों की सेहत बेहतर हो सकती है?
जवाब: हां, नियमित सफाई, मॉइस्चराइजिंग, सनस्क्रीन और बालों की सही देखभाल से फायदा मिलता है.
सवाल: हेल्दी स्किन और बालों के लिए किन आदतों को अपनाना चाहिए?
जवाब: अच्छी नींद लें, तनाव कम रखें, प्रोटीन और विटामिन युक्त भोजन करें और पर्याप्त पानी पिएं.
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

