होमHealth NewsSoha Ali Khan रोज खाती हैं कच्चा लहसुन, जानें खाली पेट Raw...

Soha Ali Khan रोज खाती हैं कच्चा लहसुन, जानें खाली पेट Raw Garlic खाने के फायदें!

Raw Garlic Benefits: Soha Ali Khan ने बताया कि वह रोज खाली पेट कच्चा लहसुन खाती हैं. जानिए Raw Garlic के फायदे, एलिसिन कैसे काम करता है और किन लोगों को इससे बचना चाहिए.

Raw Garlic Benefits: जो व्यक्ति रोजाना कच्चे लहसुन का सेवन करते हैं उन्हें कई फायदे मिल सकते हैं. क्योंकि लहसुन को इम्यूनिटी का पावरहाउस माना जाता है. लहसुन में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं. इसलिए अगर आप इनका सेवन करते हैं तो सूजन दूर हो सकती है. यानी आपकी हेल्थ को अच्छा बनाने में कोई रोक नहीं सकता.

एक्ट्रेस सोहा अली खान ने भी खुलासा किया कि वो अपनी सेहत को अच्छा रखने के लिए रोजाना कच्चा लहसुन खाती हैं. उन्होंने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर दी है. इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस ने लिखा कि वो खाली पेट रोजाना एक कच्चा लहसुन खाती है.

रोज कच्चा लहसुन खाती हूं

एक्ट्रेस ने पोस्ट में बताया कि मैं हर दिन खाली पेट एक कच्चा लहसुन खाती हूं. इसे इतनी देर तक चबाती रहती हूं जब तक इसका मैजिकल कंपाउंड जिसे एलिसिन कहा जाता है वो न एक्टिव हो जाए. उन्होंने कहा कि इसके बाद वो इसे पानी से निगल जाती है. हालांकि उन लोगों के लिए भी उन्होंने उपाय बताया जो ये तरीका तो अपनाना चाहते हैं लेकिन इसे चबाना नहीं चाहते. उन्होंने कहा कि जो इसे चबाना नहीं चाहते वो लहसुन को कूट लें और 10 मिनट के लिए उसे अलग रख दें. कुछ लोग एक्ट्रेस की इस बात को मानना तो चाहते हैं लेकिन उससे पहले इसके फायदे भी जान लेना चाहते हैं. अगर आप भी चाहते हैं कि जानें कि आखिर लहसुन कच्चा (Kacha Lahsun) खाने के क्या फायदे होते हैं, तो चलिए डिटेल में जानते हैं.

इम्युनिटी सिस्टम पर असर Benefits Of Eating Raw Garlic:

अगर आप रोजाना कच्चे लहसुन का सेवन करते हैं तो ये आपके शरीर की इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत कर देता है. इतना ही नहीं ये शरीर में एंटीवायरल, एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण देता है. इससे क्या होता है कि जब मौसम बदलता है शरीर में होने वाली समस्या को दूर रखता है.

हार्ट हेल्थ सुधरती है

रोजाना कच्चा लहसुन खाने से ब्लड प्रेशर नॉर्मल रहता है. हार्ट अच्छे से फंक्शन करता है. जो दिल की हेल्थ को अच्छा रखने में आपकी काफी हेल्प करता है. इसलिए रोजाना कच्चे लहसुन खाने की सलाह दी जाती है. वहीं रोजाना लहसुन खाने से पाचन भी स्ट्रांग होता है. ये हमारे पेट के एंजाइम्स को फायदा पहुंचाता है. जो पेट फूलने की समस्या को कम करता है. इससे आपकी गट हेल्थ भी अच्छी रखने में मदद मिलती है. ये वजन को कम करने में हमारी मदद करता है. मेटाबॉलिज्म मजबूत होता है जो शरीर के टॉक्सिंस को बाहर निकालता है.

इन लोगों को नहीं करना चाहिए सेवन

अब ऐसा नहीं है कि ये तरीका हर किसी को सूट करेगा ही. कुछ लोगों को इसका सेवन करने से बचना चाहिए. जैसे जो लोग ब्लड थिनर्स (खून को पतला करने वाली दवाएं) उनका सेवन करते हैं, जिनका पेट सेंसिटिव है, जो हाल फिलहाल में सर्जरी का प्लान कर रहे हैं. ऐसे लोगों को कच्चे लहसुन का सेवन करने से पहले डॉक्टर्स की सलाह जरूर ले लेनी चाहिए उसके बाद आप इसका सेवन कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments