Sonam Wangchuk Hunger Strike: सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk Hunger Strike) को भूख हड़ताल करते हुए 20 दिन से अधिक समय बीत चुका है. इन सभी दिनों में उन्होंने सिर्फ पानी के सहारे निकाला है. बाहर आप तापमान देख ही रहे हैं ऐसे टेंप्रेचर में किसी का सिर्फ पानी के भरोसे रहना आसान नहीं होता है.
इसलिए ये जानना जरूरी होता है कि अगर कोई व्यक्ति भूख हड़ताल करता है. बगैर खाए रहता है तो उसके शरीर पर क्या असर पड़ता है. कौन से अंगर पर सबसे अधिक असर पड़ता है या यूं कहा जाए कि कौन सा अंग पहले ही जवाब देता है. आइए इसके बारे में डिटेल में जानते हैं.
कैसे एनर्जी मिलती है शरीर को?
पहले 24 घंटे शरीर बॉडी में मौजूद कार्बोहाड्रेट से एनर्जी लेता है. इसके बाद तक अगर खाना नहीं दिया जाता तो मसल्स से एनर्जी निकालना शुरू करता है हमारा शरीर. इस दौरान बहुत तेज भूख लगती है. कमजोरी महसूस होती है और सिरदर्द होता है. वांगचुक जैसे सत्याग्रही इसी शुरुआती और सबसे मुश्किल तकलीफ को अपने मजबूत इरादों से हराते हैं.
खुद को खाने लगता है शरीर
इस तरह से शरीर की सारी चर्बी खत्म हो जाती है. इस तरह जिंदा रहने के लिए शरीर के पास कोई ऑप्शन नहीं बचता है. इसलिए वो हमारी मसल्स को तोड़ता है और एनर्जी बनाता है. इस पूरे प्रोसेस को स्टार्वेशन मोड कहते हैं. इसमें व्यक्ति का वजन गिरता है, हड्डियां दिखती है, उठने-बैठने में प्रॉब्लम होती है, आंखों के आगे अंधेरा छाता है, ब्लड प्रेशर, पल्स रेट खतरनाक हो सकती है.
पहले कौन सा अंग काम करना बंद करता है?
भूख-हड़ताल में सबसे पहले किडनी पर और हार्ट पर असर पड़ता है. इसी तरह जब मसल्स टूटती है तो खून में जहरीले तत्व बढ़ते हैं. इन्हें छानकर बाहर निकालने का काम किडनी का होता है. भोजन न मिलने से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स (पोटैशियम, सोडियम) का संतुलन बिगड़ जाता है. अब शरीर में पोटैशियम, मैग्नीशियम कम होने से दिल की धड़कने तेज हो जाती है. हार्ट के लिए खून पंप करना मुश्किल हो जाता है. अगर लंबे समय तक भूख हड़ताल करें तो हार्ट अटैक से मौत का खतरा सबसे ज्यादा रहता है.
यह भी पढ़ें: Smartphone Brain बना रहा है आपकी याददाश्त कमजोर! लोग हो रहे Brain Fog, खराब नींद का शिकार
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

