Sonu Nigam Pinched Nerve: फेमस सिंगर सोनू निगम ‘पिनच्ड नर्व’ की समस्या से जूझ रहे हैं. खुद सिंगर ने ही अपनी हेल्थ का अपडेट एक वीडियो जारी कर दिया है. वीडियो के सामने आने के बाद सोनू निगम ने करोड़ों फैंस का दिल जीत लिया. क्योंकि इस समस्या के कारण सिंगर ने अपने अपकमिंग शो को कैंसल नहीं किया है.
जानकारी है कि उन्हें काफी तेज दर्द महसूस हो रहा है, जिसके बाद उन्होंने अपने अपकमिंग लाइव कॉन्सर्ट को नहीं किया है. उके इस कदम ने फैंस का दिल जीत लिया. क्योंकि कॉन्सर्ट को कैंसल करने से सिंगर ने साफ मना कर दिया. ऐसे में सवाल आता है कि आखिर जिस समस्या पिनच्ड नर्व का सोनू निगम शिकार हुए हैं वो है क्या? चलिए जानते हैं.
दर्द का सामना करना पड़ रहा है
सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए सोनू निगम बताते हैं कि वो पिनच्ड नर्व्स का शिकार हो गए हैं. जिसके चलते उन्हें काफी दर्द का सामना करना पड़ रहा है. जैसे ही इस समस्या का उन्हें पता लगा तब से लेकर एक हफ्ते तक उनका लगातार मेडिकल ट्रीटमेंट चल रहा है. सिंगर बताते हैं कि उन्होंने कई सीटी स्कैन, MRI जांच करवा ली है. जिसके कारण वो फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में है और उन्हें कई दवाओं का भी सेवन करना पड़ रहा है.
पेनफुल थे सेशन
इस तकलीफ से उभरने के लिए सिंगर को फिजियोथेरेपी और कई ट्रीटमेंट करवाने पड़ रहे हैं. उन्होंने अपना एक्सपीरिएंस शेयर किया और बताया कि फिजियोथेरेपी का सेशन काफी पेनफुल था. जिसके चलते उन्हें दर्द को बर्दाश्त करने के लिए पेनकिलर्स का सहारा लेना पड़ रहा है. मसल्स को आराम देने के लिए भी दवाइयां खानी पड़ रही हैं. हालांकि इसका साइड इफेक्ट भी उन्हें हो रहा है और साइड इफेक्ट का असर सीधे असर गले पर पड़ रहा है. जिसके चलते उनका गला भारी महसूस हो रहा है. साथ ही लाइव कॉन्सर्ट है जो उनके लिए एक बड़ा चैलंज हो सकता है.
क्या होता है पिनच्ड नर्व?
अब जान लेते हैं कि आखिर जिस समस्या का सोनू निगम शिकार हुए हैं वो क्या है? तो ये एक ऐसी कंडिशन है जिसके अंदर कोई भी नस के आसपास की हड्डी, डिस्क, मसल्स या फिर अन्य टिश्यू पर प्रेशर पड़ने लगे और उसके कारण तेज दर्द, सेंसटीविटी, सुन्नपन, कमजोरी और अफेक्टेड हिस्से के काम करने की पावर में कमी आ सकती है.
जानकारी के अनुसार अगर ये समस्या गर्दन या फिर रीढ़ के ऊपरी वाले हिस्से में हो तो कंधो का दर्द, हाथ या फिर पीठ तक भी फैल सकता है. ये कंडिशन सबसे अधिक चुनौतीपूर्ण किसी कलाकार या फिर सिंगर के लिए हो सकती है. ऐसा इसलिए क्योंकि लगातार होने वाले दर्द से उनकी परफॉमेंस खराब हो सकती है. ऐसे में इसका क्या इलाज है आइए जानते हैं.
कैसे होता है इसका इलाज?
अब अगर इलाज की बात की जाए तो इसमेंः
- दवाइयां
- फिजियोथेरेपी
- पर्याप्त
- आराम
- कई मामलों में एक्सपर्ट गाइडेंस की जरूरत पड़ सकती है.
कई बार कुछ मरीजों में सही इलाज मिलने से ये समस्या धीरे-धीरे ही ठीक हो जाती है. लेकिन दर्द तेज हो तो एक्सपर्ट्स की सलाह लेना डॉक्टर से ही जांच करवा लेना कारगर साबित हो सकता है.
यह भी पढ़ें: COVID-19 Vaccine से दिल को सुरक्षा? रिसर्च में हार्ट अटैक, स्ट्रोक और हार्ट फेलियर को लेकर बड़ा खुलासा
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

