Meloni Quits Smoking: फ्रांस में G7 समिट जारी है. कई दिग्गज इस समिट में हिस्सा लेने पहुंचे. इसी दौरान इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने खुलासा किया था कि उन्होंने 1 मई से सिगरेट पीना छोड़ दिया है. अब ये जानकारी सुनकर कई देशों के प्रधानमंत्री तालियां बजाने लगे और उनकी प्रशांसा करने लगे.
जानकारी है कि मेलोनी ने ये फैसला धूम्रपान से होने वाले सेहत को नुकसान को देखते हुए लिया है. आपको बता दें कि धुम्रपान से सेहत को सिर्फ सेहत को नहीं बल्कि फेफड़ों और शरीर के कई अंगों को भी नुकसान पहुंचाता है. ऐसे में ये जानना जरूरी हो जाता है कि आखिर सिगरेट पीने से किन अंगों पर अफेक्ट पड़ता है.
धुएं में ही पाए जाते हैं हजारों कैमिकल
सिगरेट से निकलने वाले धुएं में 7 हजार के करीब केमिकल्स होते हैं. इसमें 60 पदार्थ कार्सिनोजेनिक होते हैं. इतना ही नहीं सिगरेट में निकोटिन, टार, आर्सेनिक, एसीटोन और अमोनिया जैसे केमिकल्स पाए जाते हैं. यहां तक की सिगरेट पीने से खून गाढ़ा होने लगता है. जिसके कारण ब्लड क्लॉटिंग का खतरा भी बढ़ता है. स्मोकिंग करने से ब्लड प्रेशर बढ़ने की भी समस्या देखी जाती है.
सिगरेट पीने से बढ़ती ये समस्याएं
सिगरेट पीने से बढ़ने वाली समस्याओं की बात करें तो उनमें शामिल हैंः
- हार्ट डिजीज
- स्ट्रोक
- हार्ट अटैक
- वैस्कुलर बीमारियां
- सेरेब्रोवैस्कुलर बीमारियां
- ब्लड क्लॉटिंग
- हार्ट फेलियर का खतरा बढ़ता है.
खराब हो जाते हैं फेफड़े
वहीं सिगरेट के धुएं का प्रभाव फेफड़ों पर भी पड़ता है. इससे खर्राटे, व्हीजिंग, सूखी खांसी यहां तक की बलगम की समस्या होने लगती है. इसके धुएं से आगे चलकर स्लीप एपनिया, न्यूमोनिया, छाती के इंफेक्शन और फेफड़ों के कैंसर की वजह का कारण बन सकता है.
ब्रेन और ओरल हेल्थ खराब
सिगरेट पीने का असर हमारे ब्रेन और ओरल हेल्थ पर भी पड़ता है. क्योंकि कई तरह के कैमिकल्स होते हैं जिसके कारण ब्रेन एनुरिज्म, हेमोरेज और ब्रेन स्ट्रोक जैसी समस्याएं होती है. इतना ही नहीं ब्रेन डैमेज भी हो सकती है. इसके कारण मुंह से बदबू भी आती है, दांतों की दिक्कत होती है, मुंह सूखने की परेशानी, पायरिया जो दांत गिरने की समस्या हो सकती है, टेस्ट बड्स बिगड़ सकते हैं. इतना ही नहीं ओरल कैंसर का खतरा भी बढ़ सकता है.
एजिंग की समस्या, स्किन को नुकसान
वहीं सिगरेट पीने वालों को अक्सर एजिंग की दिक्कत होती हैं, स्किन के टिश्यू को नुकसान होता है, डार्क सर्कल्स दिखने लगते हैं, बाल झड़ने की समस्या होने लगती है. फूड पाइप का कैंसर हो सकता है. जिसके कारण अल्सर, कब्ज, डायरिया या फिर अपच की समस्या हो सकती है.
यह भी पढ़ें: COVID-19 Vaccine से दिल को सुरक्षा? रिसर्च में हार्ट अटैक, स्ट्रोक और हार्ट फेलियर को लेकर बड़ा खुलासा
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

