होमHealth Newsटॉक्सिक लोगों के बीच बिगड़ सकती आपकी सेहत, रिसर्च में हुआ चौंकाने...

टॉक्सिक लोगों के बीच बिगड़ सकती आपकी सेहत, रिसर्च में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Toxic Friends Can Age You Faster: हम बचपन से अपने बड़े बूढों से ये सुनते आ रहे हैं कि तनाव सेहत के लिए हानिकारक हैं. उनका कहना सही भी है.

Toxic Friends Can Age You Faster: हम बचपन से अपने बड़े बूढों से ये सुनते आ रहे हैं कि तनाव सेहत के लिए हानिकारक हैं. हालांकि उनका कहना सही भी है. डॉक्टर्स का भी ऐसा मानना है कि स्ट्रेस आपकी सेहत पर बुरा असर डालता है.

एक रिसर्च सामने आई जिसमें क्लेम किया गया कि आपके आस पास मौजूद टॉक्सिक लोग आपकी उम्र घटा सकते हैं. यानी आप बेहद जल्द ही बूढ़े हो सकते हैं. आप कहेंगे कि कमाल बात करते हैं, यह कैसे पॉसिबल है. बता दें कि यह क्लेम हम नहीं बल्कि The Proceedings of the National Academy of Sciences (PNAS) में छपी एक रिपोर्ट में क्लेम किया गया है.

आप जल्द ही हो सकते हैं बूढ़े

अगर आपकी लाइफ में टॉक्सिक लोग मौजूद हैं तो वो आपकी सेहत पर काफी बुरा असर डाल सकते हैं. जारी हुई इस इंटरनेशनल रिपोर्ट में यह दावा किया गया कि ऐसे लोग जो काफी टॉक्सिक, नेगेटिव, या फिर मानसिक तनाव देते हैं. ऐसे लोग आपकी लाइफ पर एक बुरा इंपैक्ट डाल सकते हैं. इसलिए इनसे दूरी बनाना सही रहेगा. ये भी दावा किया गया कि ऐसे लोग आपके मेंटल और फिजिकल हेल्थ को खराब करते हैं.

Biological Age पर पढ़ सकता असर

इसी रिपोर्ट में ये भी क्लेम किया गया कि ऐसे लोग अगर आपके आसपास हैं तो वो काफी नकारात्मक बातें करकर आपको मेंटली वीक बना देते हैं. इस कारण से आपकी Biological Age पर काफी असर पड़ सकता है.

यानी इसका आपकी उम्र पर ऐसा असर पड़ेगा कि आप उम्र से पहले ही बूढ़ा दिखना महसूस कर सकते हैं. इतना ही नहीं आपको कई प्रकार की बीमारियों का खतरा भी हो सकता है. बेहतर है कि आप ऐसे लोगों से दूरी बना लें.

एक दो नहीं 2600 लोगों पर की गई रिसर्च

वहीं यह स्टडी मामूली बिल्कुल नहीं थी वैज्ञानिकों ने करीब 2600 लोगों पर रिसर्च की जिसके बाद इसे जारी किया गया. जानकारी के अनुसार 2600 लोगों पर रिसर्च में लोगों के रिश्तों पर रिसर्च की गई. उनसे यह सवाल किया गया कि आखिर आपके आसपास कैसे लोग मौजूद हैं.

उनसे पूछा गया कि आखिर उनका बिहेवियर कैसा है. अब सवाल आता है कि आखिर ऐसी रिसर्च करवाई क्यों गई? ऐसी क्या जरूरत पड़ गई? तो साफ है कि इसका मकसद था लोगों को ये समझना उनके शरीर पर रिश्ते किस तरह अफेक्ट करते हैं.

30 प्रतिशत ने कबूली ये बात

वहीं रिसर्च में ये भी खुलासा हुआ कि लगभग 30 प्रतिशत लोगों के जीवन में ऐसे लोग है जो हमेशा उनके साथ नकारात्मक बातें करते हैं. व्हीं ये लोग दूसरों के जीवन में हमेशा मानसिक तनाव देते हैं.

किस तरह का असर सेहत पर पड़ता है?

अब यह भी जान लेते हैं कि आखिर किस तरह आपकी सेहत पर ऐसे लोग असर डालते हैं तो आपको अक्सर सर दर्द की शिकायत रह सकती है. नींद न आने की शिकायत या फिर अगर आ रही है तो नींद की क्वालिटी बिगड़ रही यानी बहुत कम आना. हर समय थकान महसूस होना, चिड़चिड़ापन रहना, किसी भी काम में ध्यान न लग पाना. यानी फोकस में कमी होना. पेट से जुड़ी समस्याएं होना.

यह भी पढ़ें: MP Free HPV Vaccination Campaign: क्या HPV Vaccination से बीमार हुई बच्चियां – सरकार ने किया बड़ा खुलासा !

Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments