होमHealth News30–40 की उम्र में Vitamin D की कमी? समय से पहले बूढ़ा!...

30–40 की उम्र में Vitamin D की कमी? समय से पहले बूढ़ा! हो सकता है दिमाग

Vitamin D deficiency Brain Health: विटामिन डी की कमी सिर्फ हड्डियों से संबंधित समस्या नहीं है. ये हमारे दीमाग पर भी असर डालती है.

Vitamin D deficiency Brain Health: क्या आप जानते हैं कि विटामिन डी की कमी सिर्फ हड्डियों से संबंधित समस्या नहीं है. ये समस्या हमारे दीमाग पर भी असर डालती है. इसपर एक नई रिसर्च सामने आई है. जो आपको काफी चौंका सकती है. इस विटामिन की कमी से दिमाग की उम्र ( ब्रेन एजिंग) तेजी से होती है. यह नवर्स सिस्टम पर भी असर डाल सकता है. यादादश्त कम होने का रिस्क भी बढ़ जाता है. रिसर्च में एक खास उम्र वालों में इसका खतरा ज्यादा बताया गया है.

नई रिसर्च अमेरिकन एकेडमी ऑफ न्यूरोलॉजी जर्नल में प्रकाशित की गई है. जिसके अनुसार 30 से 40 साल की उम्र में विटामिन D की कमी आगे चलकर दिमाग की उम्र बढ़ा देती है और उसका कारण बन सकती है. बताया गया कि इसकी कमी से न सिर्फ फोकस में कमी बल्कि सोचने और समझने की पावर भी काफी अफेक्ट होती है.विटामिन डी की कमी से मेंटल हेल्थ पर भी असर पड़ता है. इससे एंग्जाइटी और डिप्रेशन का भी रिस्क हो सकता है.

विटामिन डी ब्रेन को रखता है स्वस्थ

जानकारी के अनुसार विटामिन डी को लेकर रिसर्च में खुलासा हुआ कि ये ब्रेन के सेल्स को स्वस्थ रखने में काफी मदद करता है. आसान भाषा में कहा जाए तो जब इस विटामिन की कमी होती है तो ब्रेन पर असर पड़ने लगता है. जो एजिंग और अन्य समस्याओं को उजागर करता है. वहीं खासतौर पर इसका असर उनपर होता है जिनके शरीर में विटामिन डी का लेवल काफी कम होता है, या फिर जो लोग काफी लंबे समय तक ऑफिस में काम करते हैं.

इस Age ग्रुप में विटामिन डी की कमी

आपको बता दें कि इस स्टडी में 25 से 50 साल की उम्र वाले लोगों को शामिल किया गया. इस ऐज ग्रुप के लोगों में 30 से 40 साल की उम्र वाले लोगों का विटामिन डी का लेवल काफी कम पाया गया. आप कारण पूछेंगे तो साफ है कि इन लोगों का लाइफस्टाइल ठीक नहीं था. खासतौर पर इनकी डाइट ने काफी अफेक्ट किया. रिसर्च में खुलासा हुआ कि इन लोगों में डाइट फॉलो करने का ट्रेंड नहीं है. इनमें कई लोग ऐसे हैं जो धूप में नहीं निकलते हैं. जब शरीर में इसकी कमी होती है, तो न्यूरॉन्स (brain cells) पर नकारात्मक असर पड़ सकता है. इससे उम्र बढ़ने के साथ-साथ मानसिक क्षमताओं में गिरावट तेज हो सकती है.

यह भी पढ़ें: आपको बीमार बना रही आसपास की बदबू! सेहत पर पड़ रहा बुरा असर; रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

20–35 की उम्र में बढ़ रहा Fatty Liver, हाई BP बना साइलेंट किलर, दीपिका कक्कड़ के कैंसर पर बड़ा अपडेट

Sehat Ki Khabar में जानिए 20–35 साल के लोगों में बढ़ते Fatty Liver के मामले, हाई BP क्यों है साइलेंट किलर और दीपिका कक्कड़ के स्टेज-2 लिवर कैंसर का नया अपडेट.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

Recent Comments