होमHealth Newsबढ़ा हुआ Cholesterol नजरअंदाज करना पड़ सकता भारी, बचने के लिए...

बढ़ा हुआ Cholesterol नजरअंदाज करना पड़ सकता भारी, बचने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

Types of Cholesterol: आज के समय में किसी के पास हेल्दी लाइफस्टाइल नहीं बची. जिसकी वजह से हर व्यक्ति कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की समस्या से परेशान है.

Types of Cholesterol: आज के समय में किसी के पास हेल्दी लाइफस्टाइल नहीं बची. जिसकी वजह से हर दूसरे व्यक्ति में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की समस्या से परेशान है. आमतौर पर कोलेस्ट्रॉल अनहेल्दी खान-पान, शरीरिक गतिविधियों का कम होना, धूम्रपान, मोटापा, तनाव, लंबे समय तक एक जगह बैठे रहना या फिर जेनेटिक कारणों की वजह से भी हो सकती है.

कोलेस्ट्रॉल मोम जैसा वसायुक्त पदार्थ (लिपिड) है जो लीवर से डिस्चार्ज होता है और कोशिकाओं, हार्मोन व विटामिन डी के निर्माण के लिए जरूरी होता है. यह नसों में ब्लड के साथ बहता है. इसके उच्च स्तर (विशेषकर LDL-खराब कोलेस्ट्रॉल) नसों में जम सकते हैं, जिससे हृदय रोग, स्ट्रोक और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है.

नजरअंदाज करना पड़ सकता भारी

बता दें कि शरीर में दो प्रकार के कोलेस्ट्रॉल होते हैं. एक खराब तो दूसरा अच्छा कोलस्ट्रॉल. खराब कोलेस्ट्रॉल, जिसे LDL (लो-डेंसिटी लिपोप्रोटीन) कहा जाता है, रक्त वाहिकाओं की दीवारों में वसायुक्त प्लाक (plaque) जमा करता है. यह धमनियों को संकुचित और सख्त (एथेरोस्क्लेरोसिस) बना देता है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन रुक जाता है. जिससे हार्ट अटैक, स्ट्रोक और हाई ब्लड प्रेशर जैसे गंभीर खतरा पैदा करता है.

वहीं अच्छा कोलेस्ट्रॉल जिसे एचडीएल (HDL – High-Density Lipoprotein) कहा जाता है, शरीर के लिए एक सफाई कर्मचारी की तरह काम करता है. यह धमनियों (arteries) में जमा खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को सोखकर उसे वापस लीवर तक पहुंचाता है, जहां से वह शरीर से बाहर निकाल दिया जाता है. उच्च HDL स्तर हृदय रोग और स्ट्रोक के जोखिम को कम करता है.

इन फूड्स को कहें बाय

ट्रांसफैट्स:अगर आपको अपने शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल कम करना है तो सबसे पहले बाजार का तला हुआ खाना खाने से बचे, जैसे- समोसे, कचौड़ी, फ्रेंचफ्राइज़ और पैकेट बंद चिप्स, इनमें अत्यधिक मात्रा में ‘ट्रांसफैट्स’ पाए जाते हैं. ये अनहेल्दी फैट्स होते है जो शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाते हैं.

प्रोसेस्डमीट और रेडमीट: नॉन-वेज खाने वाले को थोड़ा सावधानी के साथ नॉन वेज खाना चाहिए क्योंकि रेडमीट, मटन, बीफ, पोर्क आदि से भी कोलेस्ट्रॉस बढ़ता है. क्योंकि इनमें सैचुरेटेडफैट की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जो सीधा आपके कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है. इनके साथ ही प्रोसेस्ड मीट, सॉसेज, सलामी और हॉटडॉग्स जैसी चीजों से भी कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है क्योंकि इन चीजों को लंबे समय तक सही रखने के लिए तरह-तरह के केमिकल्स का प्रयोग किया जाता है. इसलिए इन्हें खाने से भी बचना चाहिए.

मीठा और मैदे से बनी चीजें: मीठा और मैदे की चीजों से भी कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है. जरूरत से ज्यादा चीनी, मिठाई, कोल्डड्रिंक्स या मैदे से बनी चीजें जैसे व्हाइट ब्रेड, पास्ता, बिस्किट के सेवन से भी कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ता है. इसलिए इन्हें खाने से पहले एक बार अपने कोलेस्ट्रॉल को भी याद कर

कोलेस्ट्रॉल से बचने के उपाय

  • रोजाना कम से कम 30-40 मिनट तेज पैदल चलें.
  • रिफाइंड कार्ब्स का सेवन बंद कर दें.
  • स्मोकिंग और शराब से दूर रहें.
  • जितना हो सके मोटा होने से खुद को बचाएं.

यह भी पढ़ें : एक समय के बाद दिमाग हो जाता शटडाउन, जानिए ऐसा क्यों होता है?

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)


author avatar
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
Fit Rahe India
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
RELATED ARTICLES

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments