What are common gym mistakes: आज की जनरेशन इस बात को अच्छे से समझ चुकी है कि हेल्दी रहना उसके आने वाले समय के लिए कितना जरूरी है. इसलिए वह ना सिर्फ डाइट पर ध्यान देती है बल्कि नियमित रूप से एक्सरसाइज को भी समय देती है. इस कारण से उसने आपने आस-पास के जिम को जॉइन कर लिया है. लेकिन यही जिम सेंटर सेहत के लिए जितना फायदेमंद है उतना ही नुकसानदायक.
सेहतमंद रहने के लिए जिम या फिर योग करना फायदेमंद होता है. अगर आप रोजाना वर्कआउट या फिर योग अभ्यास करते हैं तो आप खुद को कई बीमारियों से दूर रख सकते हैं. लेकिन जिम करना हो या फिर योग दोनों ही एक्सपर्ट और किसी की सलाह के मुताबिक ही करना फायदेमंद होता है. क्योंकि अगर आप एक्सरसाइज के दौरान किसी भी प्रकार की कोई गलती करते हैं तो उसे संभालना आसान हो जाता है. ऐसे में आज के आर्टिकल में हम जानेंगे कि जिम के दौरान आपको किन गलतियों को करने से बचना चाहिए.
जरूरत से ज्यादा वजन उठाना
एक-दूसरे का प्रभाव लोगों पर अधिक पड़ता है. वहीं ये नियम जिम में भी लागू होता है. कई लोग दूसरों की देखा-देखी या फिर अपने दोस्त की देखा देखी ज्यादा वजन उठाने की कोशिश करते हैं. दरअसल इसे ईगो लिफ्टिंग कहा जाता है. जब कोई व्यक्ति दूसरे को देखकर उसके बराबर वजन उठाने की कोशिश करता है तो इंजरी होने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है. खासतौर पर डेड-लिफ्ट और वेट ट्रेनिंग के दौरान अगर आप जरूरत से ज्यादा वजन उठाने की कोशिश करते हैं तो अपको इंजरी का खतरा होता है.
स्पाइन वार्मअप
जिम शुरू करने से पहले वार्मअप किया जाता है. लेकिन स्पाइन वार्मअप करना भी उतना ही जरूरी है जितना मसल्स का, दरअसल कई लोग हल्की-फुल्की स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज के बाद जिम शुरू कर लेते हैं. ऐसा करना इंजरी का कारण भी बन सकता है. एक्सपर्ट कहते हैं कि जिम शुरू करने से पहले आपको अपने स्पाइन वार्मअप करना ही बेहद जरूरी है. ऐसा करने से आपकी रीढ़ की हड्डी में लचीलापन बना रहता है और उसमें किसी प्रकार की कोई इंजरी का खतरा नहीं रहता.
ऐसे करें स्पाइन वार्मअप: स्पाइन वार्मअप करने के लिए कैट-काउ स्ट्रेच (Cat-Cow) पोज बेहतर रहेगा. इसे करने के लिए घुटनों और हाथों के बल आएं. सांस भरते हुए पीठ को नीचे झुकाएं और गर्दन ऊपर करें. सांस छोड़ते समय पीठ को ऊपर की ओर गोल करें और ठोड़ी को छाती से लगाएं . ऐसा आप कई बार दोहरा सकते हैं.
गलत फॉर्म या पोस्चर
योग हो या फिर जिम दोनों में पोस्चर का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. जिम करते समय भी आपको सही पोस्चर का ध्यान रखना होता है. अगर गलत पोस्चर के साथ एक्सरसाइज कर ली तो आपको इंजरी का खतरा रहता है. जिम में वर्कआउट या वेट लिफ्टिंग के दौरन सही पोस्चर का होना जरूरी है. गलत तरीके से उठाया गया वजन बड़ी इंजरी का कारण बन सकता है. मसल्स में खिंचाव, दर्द या जोड़ों में दर्द की समस्या का कारण बन सकता है.
उदाहरण: अगर आप वजन उठाते समय या फिर डंबल उठाना हो या वेट प्लेट लगना हो ऐसे में अगर आपका पोस्टर सही नहीं रहता तो ये सीधा आपकी रीढ़ की हड्डी पर ट्रिगर करता है. ऐसे में रीढ़ की हड्डी में चोट लगने के चांस बढ़ जाते हैं.
दरअसल जिम जाना सेहत के लिहाज से बेहतर माना जाता है, कई लोग यहां अपना फैट बर्न करने आते हैं तो कुछ लोग यहां हेल्दी एक्टिविटी को अपनी लाइफस्टाइल में एडऑन के उद्देश्य से आते हैं. लेकिन जिम करते समय कई बार कुछ छोटी-मोटी गलतियां बड़ी इंजरी का कारण बन जाती है. ऐसे में वह इंजरी लाइफ टाइम रहती है. इसलिए ध्यान दें कि जिम किसी ना किसी एक्सपर्ट की सलाह या निर्देश में ही करना ही सही होता है.
यह भी पढ़ें: Anxiety से पैनिक अटैक! मन शांत करने के लिए करें ये एक्टिविटी
FAQs
सवाल: जिम में किन बातों का ध्यान रखना चाहिए
जवाब: सही तकनीक अपनाएं, अपनी क्षमता के अनुसार वजन उठाएं और वर्कआउट से पहले वार्म-अप व बाद में कूल-डाउन जरूर करें.
सवाल: क्या गलत तरीके से एक्सरसाइज करने से नुकसान हो सकता है?
जवाब: हां, इससे मांसपेशियों में खिंचाव, चोट और जोड़ों की समस्या हो सकती है.
सवाल: जिम में सबसे आम गलती क्या होती है?
जवाब: बिना वार्म-अप किए सीधे भारी एक्सरसाइज शुरू करना.
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

