होमDietBrinjal Health Benefits: बरसात में कौन सी सब्जी नहीं खानी चाहिए?

Brinjal Health Benefits: बरसात में कौन सी सब्जी नहीं खानी चाहिए?

Can We Eat Brinjal In Rainy Season: बैंगन को लेकर कई सारे मिथक देखने को मिलते हैं. एक्सपर्ट से जानें क्या बरसात के मौसम में इसका सेवन करना चाहिए या नहीं?

Can We Eat Brinjal In Rainy Season: बैंगन को लेकर कई सारे मिथक देखने को मिलते हैं. इसकी तासीर गर्म होती है, इस वजह से इसका सेवन गर्मियों के मौसम में नहीं किया जाता. लेकिन तेज और भीषण गर्मी के बाद जब बरसात का मौसम आता है तो कहा जाता है कि बरसात के मौसम में इसका सेवन सुरक्षित नहीं. तो ऐसे में बैंगन का सेवन किस मौसम में किया जाना चाहिए?

दरअसल बारिश का मौसम अपने साथ कई तरह की बीमारियां लेकर आता है. नमी वाले वातावरण में सूक्ष्मजीव तेजी से पनपते हैं जो बीमारी का कारण बनते हैं. इसलिए ऐसे मौसम में ज्यादा सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है. आज के आर्टिकल में हम जानेंगे कि क्या बरसात के मौसम में बैंगन का सेवन करना चाहिए या नहीं?

बरसात में बैंगन क्यों नहीं खाना चाहिए?

एक्सपर्ट कहते हैं कि बारिश के मौसम में चारों तरफ नमी रहती है. इस नमी वाले वातावरण में सूक्ष्मजीव तेजी से पनपते हैं. अगर सब्जियों को ठीक तरीके से साफ ना किया जाए तो उस पर बैक्टीरिया, फंगस और अन्य सूक्ष्मजीव पनप सकते हैं. वहीं सब्जियों में बैंगन ऐसी सब्जी है जिसमें जल्दी कीड़े पनपते हैं. इसलिए बरसात के मौसम में बैंगन नहीं खाने की सलाह दी जाती है.

बैंगन खाने से हो सकती है ये समस्या

बैंगन के सेवन से एलर्जी की समस्या भी होती है. आमजनों में इस तरह के मिथक भी मौजूद हैं. दरअसल एक्सपर्ट का कहना है कि बैंगन का सेवन सुरक्षित होता है लेकिन कुछ लोगों में इसे खाने के बाद कुछ खास प्रकार की समस्या देखने को मिल सकती हैं. जैसे, स्किन पर खुजली या रैशेज होना, उल्टी की परेशानी होना, पेट की समस्या होना इस तरह के लक्षण दिखने पर बैंगन का सेवन बंद कर देना चाहिए.

बैंगन को सुरक्षित तरीके से कैसे खाएं?

बैंगन को सुरक्षित तरीके से खाने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है. इसे खाने के लिए हमेशा सुरक्षित तरीके अपनाएं. जैसे, हमेशा ताजा और सख्त बैंगन ही लें. बैंगन को पानी से अच्छे से धोकर ही इसका सेवन करें. कई लोग अक्सर सब्जियों को रात में काटकर ही रख लेते हैं, लेकिन बैंगन को लंबे समय तक काटा हुआ भूलकर भी नहीं पकाना चाहिए. उसमें सूक्ष्मजीव पनप सकते हैं. बैंगन को अच्छे से पकाएं. पकाने से कई हानिकारक सूक्ष्मजीव नष्ट हो जाते हैं.

बैंगन में पाए जाने वाले पोषक तत्व

बैंगन पोषक तत्वों का खजाना है. इसमें फाइबर, विटामिन और कई जरूरी खनिज भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. कुछ मात्रा में विटामिन C, विटामिन B6, फोलेट, विटामिन K तथा पोटैशियम, मैंगनीज, मैग्नीशियम और कॉपर जैसे मिनरल्स भी मौजूद होते हैं. बैंगन में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट कोशिकाओं को नुकसान से बचाते हैं. बैंगन फाइबर से भरपूर पाया जाता है. इसमें क्लोरोजेनिक नाम का एसिड भी होता है जो सूजन कम करने और दिल को हेल्दी बनाने में मदद करता है.

यह भी पढ़ें: Immunity Boosting Drinks: बीमारियों से रहना है दूर, रोज सुबह पिएं ये ड्रिंक

FAQs

सवाल: क्या बरसात में बैंगन खाना चाहिए?

जवाब: बरसात के मौसम में बैंगन सीमित मात्रा में और अच्छी तरह पकाकर खाना चाहिए. कीड़ों और फफूंद के खतरे के कारण इसे खरीदते समय अच्छी तरह जांच लें.

सवाल: बरसात में बैंगन से सावधानी क्यों बरतनी चाहिए?

जवाब: बारिश के मौसम में बैंगन में कीड़े लगने और नमी के कारण खराब होने की संभावना बढ़ जाती है. इसलिए ताजा बैंगन चुनें, अच्छी तरह धोएं और पूरी तरह पकाकर खाएं.

सवाल: बरसात में बैंगन को सुरक्षित तरीके से कैसे खाएं?

जवाब: ताजा और बिना दाग वाला बैंगन लें, काटकर अंदर से जांचें कि उसमें कीड़े न हों. इसे अच्छी तरह धोकर कम तेल में या भूनकर पूरी तरह पकाकर खाएं.

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

इन चीज़ों के साथ भूलकर भी ना खाएं बादाम, जानें सेवन का बेस्ट तरीका

Best Foods To Eat With Almonds: ड्राई फ्रूट्स में बादाम ऐसा सुपरफूड माना जाता है, जिसे बच्चे से लेकर बड़ा सभी खाना पसंद करते हैं.

कैंसर से लड़ने के बाद Dipika Kakar ने शेयर की अपनी डाइट, जानें कैसे रखती हैं ख्याल

Dipika Kakar Diet: टीवी एक्टर्स दीपिका कक्कड़ कैंसर से भारी जंग के बाद अपनी डाइट का पूरा ख्याल रखती है. अपने ब्लॉग में उन्होंने लेटेस्ट अपडेट शेयर कि.

Fruits खाने के लिए जानें सही समय, इन सवालों को भी करें दूर

Is it good to eat fruit at night: हर दिन फलों का सेवन किया जाता है. लेकिन इसकी टाइमिंग का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी होता है.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Recent Comments