What Happens If You Drink Alcohol In Hot Weather: चिपचिपी गर्मी का मौसम है. ऐसे मौसम में या तो ठंडी एसी की हवा हो और लोग ठंडी ड्रिंक्स पीना पसंद करते हैं. छुट्टियों पर निकल जाते हैं. खूब पार्टियां भी करते हैं. ट्रिप या फिर दोस्तों के साथ एनजॉय करते हैं. लेकिन क्या ऐसे मौसम में शराब का सेवन सही होता है? शराब का सेवन तो वैसे भी अच्छा नहीं होता. लेकिन ऐसे मौसम में वो आपके शरीर पर कैसा असर डालता है?
ये जानना बहुत जरूरी है. अगर मौसम बहुत गर्म हो उमस भरा हो, तो शराब पीना सेहत को काफी नुकसान पहुंचा सकता है. दरअसल ऐसे मौसम में शराब पीने से शरीर पर इसका असर कई अधिक बढ़ सकता है. ऐसे में डिहाइड्रेशन से लेकर हीट स्ट्रोक और हादसों तक का खतरा बढ़ सकता है. चलिए आपको बताते हैं कि इससे क्या दिक्कत हो सकती है.
पानी की कमी बढ़ जाती है
दरअसल शराब पीने से पानी की कमी हो सकती है. पानी की कमी की समस्या तेजी से बढ़ सकती है. क्योंकि ये एक डाइयूरेटिक ड्रिंक है. जब शराब का सेवन करते हैं, तो शरीर से अधिक तरल पदार्थ बाहर निकल सकते है. दूसरी ओर गर्मी में शरीर पहले से ही पसीने के जरिए पानी खो रहा होता है. ऐसे में दोनों चीजें मिलकर शरीर को तेजी से डिहाइड्रेट कर सकती हैं. हालांकि कई बार शराब का सेवन करने से इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी भी बढ़ सकती है. यानी कोई व्यक्ति शराब का सेवन कर रहा है तो उसे पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए.
हीट स्ट्रोक का बड़ा खतरा
हमारा शरीर बॉडी के टेंप्रेचर को कंट्रोल करने के लिए पसीने बहाता है. लेकिन अगर शरीर में पानी की कमी है तो ये इस प्रोसेस को भी अफेक्ट करती है. नतीजा हीट स्ट्रोक का खतरे जैसी स्थिती बन सकती है, आप सिरदर्द, चक्कर आना, भम्र होना, बेहोशी, दौरे पड़ना या फिर जरूरत से अधिक कमजोरी होना इस तरह के लक्षण दिखाई दे सकते हैं. ऐसे लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से जांच करवाए.
इन जगहों पर रहें सावधान
दरअसल अगर आप स्विमिंग पूल, नदी, झील या फिर समुद्र किनारे जा रहे हैं और वहां शराब का सेवन करते हैं, तो ये जोखिम भरा हो सकता है. इससे बॉडी का बैलंस, डिसिजन लेने की पावर में कमी हो सकती है. आप पानी में फिसल सकते हैं, तैरते समय खतरा बढ़ सकता है. यही कारण है कि शराब पीने के ही तुरंत बाद पानी में न उतरने की सलाह दी जाती है. क्योंकि ये गंभीर कारण बन सकती हैं.
यह भी पढ़ें: घर के काम में दर्द सहती रही महिला, रीढ़ की बीमारी बनी पैरालिसिस की वजह; AIIMS डॉक्टर की चेतावनी
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

