होमHealth News100 से अधिक लोगों को हुआ नोरोवायरस! जानें क्या है इसके लक्षण

100 से अधिक लोगों को हुआ नोरोवायरस! जानें क्या है इसके लक्षण

What is Norovirus: कोरोनावायरस, हंतावायरस इन सभी की गूंज हो रही रही थी कि एक नए वायरस ने एक बार फिर से दस्तक दे दी है. इस नए वायरस का नाम है नोरोवायरस.

What is Norovirus: कोरोनावायरस, हंतावायरस इन सभी की गूंज हो रही रही थी कि एक नए वायरस ने एक बार फिर से दस्तक दे दी है. इस नए वायरस का नाम है नोरोवायरस (Norovirus). ये एक ऐसा वायरस है जो खसतौर पर इंसानों के पेट और आंतों पर असर डालता है. जानकारी के मुताबिक संक्रमित व्यक्ति को अचानक से उल्टी आना, दस्त लगना, पेट में दर्द होना, या फिर कमजोरी की समस्याएं हो सकती है.

बताया गया कि मरीजों को इन समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में ये जानना बहुत जरूरी हो जाता है कि आखिर ये वायरस है क्या? इसके लक्षण क्या है. इससे कैसे बचा जाए. आइए डिटेल में जान लेते हैं.

क्या है नोरोवायरस? What is Norovirus

इस सवाल पर एक्सपर्ट्स का कहना है कि नोरोवायरस पेट से जुड़ी बीमारी है. इस बीमारी में अक्सर लोग अक्सर ये समझकर इग्नोर कर देते हैं कि उन्हें फूड प्वॉइजनिंग हो गई है. लेकिन ये उससे अलग है. अगर इसका सही समय पर इलाज न किया जाए तो डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है. एक्सपर्ट्स का मानना बै कि इस वायरस के लक्षण किसी इंसान में एक या फिर दो-तीन दिन रह सकते हैं. लेकिन अगर अधिक दिनों तक दिखाई दें तो अलर्ट हो जाना चाहिए और जरूर डॉक्टर से जांच करवा लेना चाहिए. अब जान लेते हैं कि आखिर ये वायरस फैला कैसे?

कैसे फैला ये वायरस

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कैरिबियन प्रिंसेस क्रूज शिप में हाल ही में नोरोवायरस फैलने की घटना सामने आई थी. रिपोर्ट्स बताती हैं कि शिप के अधिकारियों ने इस वायरस के फैलने की जानकारी 7 मई को सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन यानी सीडीसी को दी थी. हैरानी की बात है कि अब तक 102 यात्री और 13 क्रू के सदस्य इस बीमारी से ग्रसित हो चुके हैं. इसकी पुष्टि भी हो चुकी है.

क्या हैं नोरोवायरस के लक्षण? What are symptoms of Norovirus

नोरोवायरस के लक्षण क्या है, जिन्हें पहचानते हुए आप इनसे बच सकते हैं, और आपको भी ध्यान देना जरूरी है, तो इनके लक्षणों में मतली महसूस होना, उल्टी होना, दस्त लगना, पेट में दर्द होना, सिरदर्द और बुखार, पूरे शरीर में दर्द होना. इस तरह के लक्षण दिखें तो आपको सावधान हो जाना चाहिए. क्योंकि ये समस्या आपके पेट और आंतों को प्रभावित कर रही है. अगर समय रहते इसका सॉल्यूशन न किया जाए तो ये बेहद तेजी से फैल सकता है. जानकारी के मुताबिक इस वायरस का खतरा स्कूल, अस्पताल, क्रूज शिप, होटल, रेस्टोरेंट. यानी ऐसी जगह जहां पर भीड़भाड़ अधिक रहती हैं उन जगहों पर अधिक खतरा रहता है.

कैसे फैलता है ये गंभीर वायरस

जान लेते हैं कि आखिर ये वायरस कैसे फैलता है, तो ये एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में आसानी से फैल सकती है. यानी अगर नोरावायरस से संक्रमित मरीज के साथ अगर आप खाना शेयर करते हैं उसके बर्तन का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको भी ये बीमारी हो सकती है. संक्रमित व्यक्ति का खाना खाने से भी ये तेजी से फैल सकता है. जब कोई व्यक्ति किसी ऐसी जगह को छूता है, जहां नोरोवायरस मौजूद होता है और उसे बिना हाथ धोए खाने या उंगलियां मुंह में डाल लेता है, तो वायरस सीधे शरीर के अंदर चले जाते हैं.

कैसे होता है इस वायरस का इलाज

सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर इस खतरनाक वायरस का इलाज कैसे होता है. क्या इसमें भी किसी तरह की वैक्सीन दी जाती है, तो बता दें कि जब कोई व्यक्ति इस वायरस का शिकार होता है, तो उसमें इलेक्ट्रोलाइट्स और पानी की कमी हो जाती है. इसे पूरा करने के लिए मरीज को ओआरएस, नारियल पानी, सूप, सादा पानी लेने की सलाह दी जाती है. साथ ही घर का बना सादा खाना सलाह दी जाती है. वहीं अगर बहुत कमजोरी हो, चक्कर आए, पेशाब आने की समस्या हो तो तुरंत डॉक्टर को दिखा देना चाहिए.

यह भी पढ़ें: फ्री होगा मिर्गी का इलाज! दिल्ली एम्स ने शुरू की कई नई सुविधाएं

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं. )


author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चे को हो रहा बार-बार पेट दर्द? एक्सपर्ट से जानें जरूरी टिप्स

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चों में बार-बार होने वाला पेट दर्द कई बार सामान्य नहीं होता. एक्सपर्ट की राय लें. यहां जानें कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

Recent Comments