Andes Hantavirus: इन दिनों हंतावायरस की गूंज दुनियाभर में सुनाई दे रही हैं. इस वायरस ने लोगों के बीच खूब खौफ फैला दिया है. हालांकि अब तक वैज्ञानिकों के पास भी वायरस को लेकर जानकारी काफी कम थी. जानकारी से हमारा मतलब है कि आखिर कितने समय तक ये वायरस रहता है और कितने समय में ये दूसरों में फैल सकता है. फिलहाल के लिए ये जानकारी रहस्य बनी हुई है.
आपको बता दें कि ये वायरस MV Hondius क्रूज जहाज पर फैलने के बाद काफी चर्चा में आया था. जहां 11 लोग बीमार हुए थे और 3 लोगों की जान तक चली गई थी. अब इसपर विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी WHO ने गहराई से जांच की है, और एक बड़ी जानकारी साझा की है. क्या जानकारी दी गई आइए डिटेल्ड में जानते हैं.
कैसे फैलता है हंतावायरस?
अब तक जानकारी थी कि ये वायरस चूहों से फैलता है. लेकिन इसे लेकर जानकारी मिली कि ये वायरस सिर्फ चूहों से नहीं बल्कि इंसान के शरीर के कई तरह के तरल पदार्थ से भी फैल सकता है. कौन से तरल पदार्थ तो इनमें लार, मां का दूध यहां तक की स्पर्म भी शामिल हैं. इसलिए इसे लेकर चिंता और भी बढ़ जाती है. क्रूज जहाज से आई घटना के बाद से ही साइंटिस्ट इस वायरस को लेकर काफी चिंता में हैं. क्योंकि अब इसे लेकर खुलासा हुआ है कि ये वायरस फिजिकल रिलेशन बनाने से भी फैल सकता है. अब ये सवाल भी आता है कि अगर एक व्यक्ति जब संक्रमित हो जाता है, तो कितने समय में वो किसी दूसरे व्यक्ति को संक्रमित कर सकता है.
WHO शुरू करेगी स्टडी
अब इसे लेकर WHO की ओर से जानकारी मिली कि इस बीमारी पर कई रिसर्च चल रही है. इसमें सबसे अहम है नैचुरल हिस्ट्री स्टडी. यह स्टडी वायरस के इंसान के शरीर में जीवन चक्र को समझने की कोशिश करेगी. उन्होंने बताया कि ये स्टडी उन लोगों के रेगुलर सैंपल लेकर की जाएगी जो इस समय क्वारंटाइन में हैं. इसकी मदद से ये पता चलेगा कि व्यक्ति संक्रमित हैं या नहीं. अगर व्यक्ति संक्रमित हो तो क्या वो किसी दूसरे व्यक्ति को संक्रमित कर सकतता है या नहीं. इस जानकारी का सामने आना इसलिए जरूरी है क्योंकि फिलहाल हंतावायरस का स्थायी इलाज उपलब्ध नहीं है.
कितने समय तक रहना चाहिए अलग
रिसर्च और स्टडी को लेकर साइंटिस्ट का कहना है कि इसके नतीजा आने हफ्तों में सामने आ जाएंगे. इस रिजल्ट में खुलासा होगा कि अगर कोई व्यक्ति संक्रमित है, तो उसे कितने दिन तक दूसरे लोगों से अलग रखना चाहिए. किस तरह की सावधानियों का पालन करना चाहिए. खासतौर पर पुरुषों को यौन संबंध बनाने, ब्रेस्ट फीडिंग करवाने वाली महिलाओं को किन सावधानियों का पालन करना चाहिए. इसपर आने वाले समय में जानकारी दी जाएगी.
अभी क्या करना चाहिए
फिलहाल इस वायरस को लेकर कई राज छिपे हुए हैं. इसलिए इस स्टडी के रिजल्ट का आने का इंतजार ही किया जाना चाहिए. लेकिन इसके साथ-साथ सावधानियां भी जरूरी है, जैसे साफ-सफाई का खास ख्याल रखना. साइंटिस्ट फिलहाल काम कर रहे हैं ताकि आने वाले समय में लोगों को सही इलाज दिया जा सके.
यह भी पढ़ें: दवाओं की गुणवत्ता और सुरक्षा पर IPC का बड़ा सम्मेलन, Hyderabad में जुटे एक्सपर्ट्स
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

