होमExplainersबार-बार हड्डियों से क्यों आती है कट-कट की आवाज? ये टेस्ट करवाएं...

बार-बार हड्डियों से क्यों आती है कट-कट की आवाज? ये टेस्ट करवाएं नहीं तो हो सकती गंभीर समस्या

Why Bones Making Cracking Noises: Bones जब वीक होने लगती हैं, तब हमारी बॉडी वीक फील करने लगती है. कई बार कट-कट की आवाजें भी आने लगती है.

Why Bones Making Cracking Noises: Bones जब वीक होने लगती हैं, तब हमारी बॉडी वीक फील करने लगती है. लेकिन इसके साथ ही हमारी बोन्स से कट-कट की आवाजें भी आने लगती है. कई लोग इसे उम्र बढ़ने की समस्या मान लेते हैं. लेकिन अब ये सिर्फ उम्र बढ़ने की समस्या तक सीमित नहीं रह गया. क्योंकि कम उम्र वाले लोग भी इसका शिकार होते जा रहे हैं. लिहाजा हड्डियों में दर्द और कट-कट की आवाजे आना इस तरह की समस्या उन्हें परेशान करती है.

इसका अगर कारण पूछेंगे तो साफ है. खराब लाइफस्टाइल क्योंकि ऑफिस के कामकाज में इतना बिजी रहना कि अपने डेस्क से उठकर समय नहीं निकाल पाना. जिसके कारण शरीर में कई तरह की समस्या होने लगती है. इतना ही नहीं इसके पीछे कैल्शियम या फिर विटामिन डी भी एक बड़ा कारण हो सकती है. क्योंकि जोड़ों का घिसाव, गलत पोश्चर या फिर लंबे समय तक एक ही जगह पर बैठे रहना. कई कारण हो सकते हैं.

गंभीर हड्डियों का रूप ले सकती है

आपको बता दें कि ये समस्या ज्यादातक महिलाओं, बुजुर्गों और ऑफिस में बैठे लोगों को ज्यादा होती है. इसमें भी खासतौर पर महिलाएं इसका सबसे अधिक शिकार होती हैं. वहीं अगर समय रहते आप इसपर ध्यान नहीं देते तो ये आगे चलकर गंभीर बीमारी का रूप भी ले सकती है. इसलिए समय पर इसकी जांच कराना बेहद जरूरी होता है. ताकि आप आगे होने वाली समस्या से बच सके साथ ही समय रहते हुए इलाज कर पाए. आप अपनी बोन हेल्थ कैसी है इसके बारे में जानना चाहते हैं, तो कौन से टेस्ट करवा सकते हैं? आइए जानते हैं.

यह भी देखें: लंबे समय से रीढ़ की हड्डी में हो रहा दर्द, बरतें सावधानी, नहीं हो जाएगी पैरालिसिस की समस्या

इन संकेतों को न करें इग्नोर

अगर आप स्वस्थ्य रहना है तो हड्डियों से जुड़े कुछ संकेतों को इग्नोर न करे. जैसे अगर लगातार आपकी बोन में दर्द हो रहा है. चलने-फिरने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. जकड़न महसूस हो रही है. उठने बैठते समय हड्डियों से आवाज आ रही है. इस तरह के लक्षण अगर दिखाई दे रहे हैं, तो जांच करवाना जरूरी है. शरीर में अधिक कमजोरी, जल्दी थकान या फिर हल्की चोट लगने पर अधिक दर्द महसूस होना तो ये भी कमजोरी की ओर ही इशारा करती है. इतना ही नहीं कई बार सूजन या फिर किसी हिस्से में ऐसी दर्द होना जो आपको असहज कर रही है, ये भी एक बड़ा कारण हो सकती है. इस तरह के लक्षण दिखाई दे तो आपको डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए.

कौन से टेस्ट करवाएं?

अगर आपकी हड्डियां कमजोर है या नहीं इसे चेक करने के लिए आप कई टेस्ट जैसे विटामिन डी, कैल्शयम ब्लड टेस्ट, एक्स-रे, MRI स्कैन करवा सकते हैं. ये सभी टेस्ट आपकी बोन हेल्थ की जानकारी दे सकते हैं. हालांकि किसी भी टेस्ट को करवाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें. बगैर डॉक्टर की सालह के किसी टेस्ट या फिर किसी चीज पर अमल करना स्वास्थ्य के लिए चिंताजनक हो सकता है.

हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए क्या करें?

अब सवाल आता है कि आखिर हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए क्या करें, तो सबसे पहले अपने खानपान में सुधार लाना चाहिए. लाइफस्टाइल में बदलाव लाना चाहिए. अगर आपका लाइफस्टाइल खराब है तो आपको सिर्फ बोन्स का नहीं और भी नुकसान हो सकते हैं. अपने खानपान में कैल्शियम और विटामिन डी से भरपूर डाइट लें. जैसे दही, दूध, हरी सब्जियां इनका सेवन कर सकते हैं. अगर रोजाना एक्सरसाइज करते हैं, तो ये भी आपको हेल्दी बनाए रख सकता है.

यह भी पढ़ें: Healthy Baby का सीक्रेट क्या है? डॉक्टर से जानें

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

Baby Teething Symptoms: दांत निकलते समय बच्चा क्यों रोता है? जानें चिड़चिड़ापन कम करने के आसान और सुरक्षित उपाय

Baby Teething Symptoms: जानें दांत निकलते समय बच्चे क्यों रोते और चिड़चिड़े हो जाते हैं. एक्सपर्ट्स के बताए सुरक्षित उपाय और देखभाल के आसान टिप्स.

World IVF Day 2026: कब कराना चाहिए IVF? जानिए किसे होती है जरूरत, सफलता किन बातों पर करती है निर्भर

World IVF Day 2026: IVF क्या है, किन लोगों को इसकी जरूरत पड़ती है, कब फर्टिलिटी एक्सपर्ट से सलाह लेनी चाहिए और सफलता किन बातों पर निर्भर करती है, जानिए.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments