Workout Recovery Drinks: एक्सरसाइज या फिर जिम वर्कआउट के बाद शरीर को हाइड्रेट करना जरूरी होता है. ऐसे में सभी स्पोर्ट ड्रिंक का सेवन करते हैं. स्पोर्ट ड्रिंक में ऐसे मिनरल्स पाए जाते है जो शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं. अधिक पसीना आने के बाद शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को पूरा करने में मदद करते हैं. इनमें खासतौर पर पानी, कार्बोहाइड्रेट (शुगर) और इलेक्ट्रोलाइट्स पाए जाते हैं, जो शरीर को तुरंत एनर्जी देने का काम करते हैं. इसलिए जिम जाने वाले लोग एक्सरसाइज के बाद स्पोर्ट्स ड्रिंक का सेवन करते हैं.
बता दें कि स्पोर्ट्स ड्रिंक खासतौर से तीन प्रकार की होती हैं- आइसोटोनिक, हाइपोटोनिक और हाइपरटोनिक. आइसोटोनिक ड्रिंक शरीर को एनर्जी और हाइड्रेशन दोनों देती हैं, हाइपोटोनिक ड्रिंक तेजी से शरीर में पानी की कमी पूरी करती हैं, जबकि हाइपरटोनिक ड्रिंक लंबे समय तक एक्सरसाइज के बाद एनर्जी की भरपाई करने में मदद करती हैं. इनका चयन शरीर की जरूरत और गतिविधि के लेवल के अनुसार किया जाता है. लेकिन अगर आप स्पोर्ट्स ड्रिंक का सेवन नहीं कर पा रहे हैं तो ऐसे में आप नेचुरल ड्रिंक का सेवन कर सकते हैं. क्या है वह नेचुरल ड्रिंक जो स्पोर्ट्स ड्रिंक का काम करता है.
नेचुरल ड्रिंक का करें सेवन
नारियल पानी
नारियल पानी को नेचुरल इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक माना जाता है. इसमें पोटैशियम, मैग्नीशियम और थोड़ी मात्रा में सोडियम होता है, जो शरीर में पानी की कमी को पूरा करने में मदद करता है. यह हल्का, ताजगी देने वाला और आसानी से पचने वाला पेय है. गर्मी, पसीना आने या हल्की-फुल्की एक्सरसाइज के बाद इसे पीना फायदेमंद हो सकता है.
नींबू पानी
नींबू पानी शरीर को तुरंत तरोताजा करने का काम करता है. इसमें नमक और चीनी मिलाने पर यह शरीर को पानी के साथ जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स भी देता है. इसमें मौजूद विटामिन C पाया जाता है. वहीं गर्मी में डिहाइड्रेशन से बचाव कर सकता है.
छाछ
छाछ एक पारंपरिक भारतीय पेय है, जिसमें पानी, कैल्शियम, पोटैशियम और सोडियम जैसे जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं. यह शरीर को ठंडक पहुंचाने, पाचन बेहतर बनाने और पसीने से खोए हुए इलेक्ट्रोलाइट्स वापस लाने में मदद करते हैं.
तरबूज का जूस
तरबूज में लगभग 90 प्रतिशत से अधिक पानी होता है. यह शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ-साथ नेचुरल शर्करा और कुछ खनिज भी प्रदान करता है. गर्मियों में यह एनर्जी और शरीर को हाइड्रेट करने में मदद करता है.
संतरे का जूस
संतरे का रस पानी, नेचुरल शर्करा और पोटैशियम का अच्छा स्रोत पाया जाता है. यह शरीर को एनर्जी देने के साथ-साथ इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को पूरा करने में मदद करता है. इसमें विटामिन C भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है.
यह भी पढ़ें: एक्सरसाइज के दौरान पैरों में चढ़ गई नस? इन बातों का रखें ध्यान
FAQs
सवाल: क्या हर व्यक्ति को स्पोर्ट्स ड्रिंक की जरूरत होती है?
जवाब: नहीं, सामान्य गतिविधियों या हल्की एक्सरसाइज करने वाले अधिकांश लोगों के लिए पानी, नारियल पानी, छाछ और नींबू पानी जैसे प्राकृतिक पेय पर्याप्त होते हैं. स्पोर्ट्स ड्रिंक की जरूरत आमतौर पर लंबे समय तक या अधिक तीव्रता वाले व्यायाम के दौरान पड़ती है.
सवाल: नारियल पानी को प्राकृतिक स्पोर्ट्स ड्रिंक क्यों कहा जाता है?
जवाब: नारियल पानी में पोटैशियम, मैग्नीशियम और अन्य इलेक्ट्रोलाइट्स पाए जाते हैं, जो शरीर को हाइड्रेट रखने और पसीने से खोए हुए खनिजों की भरपाई करने में मदद करते हैं.
सवाल: स्पोर्ट्स ड्रिंक की जगह कौन-से नेचुरल ड्रिंक पी सकते हैं?
जवाब: नारियल पानी, नींबू पानी, छाछ, तरबूज का जूस और संतरे का जूस स्पोर्ट्स ड्रिंक के अच्छे प्राकृतिक विकल्प हैं. ये शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को पूरा करने में मदद करते हैं.
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

