होमHealth Newsमुंह से आ रही बदबू? दिल और दिमाग पर पड़ सकता इसका...

मुंह से आ रही बदबू? दिल और दिमाग पर पड़ सकता इसका असर!

World Oral Health Day 2026: अगर हम अपने दांतों और मसूड़ों का ठीक से ख्याल नहीं रखते, तो इसका असर दिमाग-दिल के रोगों तक का संकेत देती है.

World Oral Health Day 2026: हर साल 20 मार्च को वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे मनाया जाता है. वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे का मुख्य उद्देश्य लोगों को ओरल यानि (मुंह) की सेहत, ओरल बीमारियों (जैसे दांतों की सड़न, मसूड़ों की बीमारी) की रोकथाम, और स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है.

यह दिवस हमे याद दिलाता है कि हमें न सिर्फ अपने शरीर का ध्यान रखना है बल्कि दांतों, मसूड़ों की सेहत का भी ध्यान रखना जरूरी है. कई रिसर्च में ये बात सामने आई है, अगर हम अपने दांतों और मसूड़ों का ठीक से ख्याल नहीं रखते, तो इसका असर सिर्फ मुंह तक नहीं, बल्कि पूरे शरीर और खासतौर पर दिमाग और दिल के रोगों तक का संकेत दे सकती है.

बिल्कुल नजरअंदाज न करें मुंह की बदबू

कई लोग ऐसे होते है जो मुंह से आने वाली बदबू को नजरअंदाज कर देते है. उन्हें ये सामान्य बात लगती है. लेकिन मुंह से बदबू आने के काई कारण हो सकते हैं. जैसे- दातों से खून आना, या अगर आपने अपने मुंह की हाइजीन का ध्यान नहीं रखा, रिफ्लक्स डिजीज यानि अगर आपको कोई पाचन संबंधी समस्या है या फिर पेट का एसिड मुंह में बार-बार आने से भी मुंह में बदबू आ सकती है. लेकिन इस बात को सामान्य मानकर नजरअंदाज न करें. मुंह से आ रही बदबू मसूड़ों की बीमारी, दांतों में सड़न या इन्फेक्शन का संकेत होने के साथ-साथ कई गंभीर रोगों का कारण भी हो सकती है.

मुंह से बदबू आना गंभीर

  • मसूड़ों में दर्द और सूजन
  • मसूड़ों की बीमारी (पेरियोडोंटाइटिस)
  • दांतों में प्लाक जमना
  • दांतों में सड़न होना
  • चेहरे या जबड़े में सूजन
  • बैक्टीरियल इन्फेक्शन

मुंह की बदबू से कैसे बचें?

मुंब की बदबू से बचने के लिए आप सुबह और रात में सोने से पहले सही तरीके दांतों को साफ करें. वहीं माउथ वॉश का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. कई लोग खाना खाने के बाद इलायची या माउथ फ्रेशनर खाते हैं, जिससे मुंह से बदबू न आएं. अपना खान-पान सही रखें. पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं. समय-समय पर अपना टूथ-ब्रश बदलते रहे. सिगरेट, पान, सुपारी, गुटका से परहेज करें. समय रहते डॉक्टर से संपर्क जरूर करें.

यह भी पढ़ें: युवाओं की खुशी छीन रहा सोशल मीडिया! वर्ल्ड हैप्पीनेस की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.

RELATED ARTICLES

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

Recent Comments