Cortisol Hormone Ko Kaise Kam Kare: आजकल लोगों की लाइफस्टाइल में स्ट्रेस काफी आम है. काम का स्ट्रेस, घर का, पढ़ाई का, करियर का. हर चीज का स्ट्रेस रहता है. ये स्ट्रेस ही लोगों की चिड़चिड़ाहट बढ़ा देता है. किसी भी चीज में मन नहीं लगने लगता. आप काम में फोकस नहीं कर पाते तो काम पेंडिंग रहने की टेंशन होने लगती है.
स्ट्रेस को दूर करने के लिए लोग तरह-तरह के तरीके अपनाते हैं. सोशल मीडिया पर भी आप खोजेंगे तो कई तरीके मिल जाएंगे. सोशल मीडिया का जिक्र हम इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि यहीं से एक तीरका खूब वायरल हो रहा है. ये तरीका है कि आप 40 सेकंड जीभ को सिर्फ बाहर निकालें और स्ट्रेस को तुरंत भगा दे.
क्या भाग जाता है स्ट्रेस?
सवाल कि क्या ऐसे हैक को अपनाने से स्ट्रेस तुरंत भाग जाता है? क्या ये लॉजिक वाकयी में काम आता है, क्या ये तरीका कोर्टिसोल लेवल को घटाता है. कोर्टिसोल जो हमारा स्ट्रेस लेवल होता है. यही स्ट्रेस लाता है. लेकिन क्या 40 सेकंड जीभ बाहर निकालने से कोर्टिसोल कम हो जाता है. आइए जानते हैं कि आखिर कितना असरदार है ये तरीका.
कोर्टिसोल क्या होता है?
जैसा कि बताया कि कोर्टिसोल एक हार्मोन है. जो नींद, मेटाबॉलिज्म यहां तक की ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है. कोर्टिसोल का दूसरा नाम फाइट या फिर फ्लाइट हार्मोन भी कहा जाता है. यानी जब स्ट्रेस या फिर किसी खतरे की कंडिशन दिखती है तो इसका लेवल बढ़ जाता है. कहां से रिलीज होता है ये? तो इसका जवाब है किडनी के ऊपर मौजूद एड्रिनल ग्रंथि होती है. वहां से ये हार्मोन रिलीज होता है. दिन और रात के हिसाब से कोर्टिसोल का लेवल बदलता रहता है. अब अगर आप लगातार स्ट्रेस लेते रहेंगे तो कोर्टिसोल का लेवल बढ़ा रह सकता है. जो आपकी कई समस्याएं जैसे नींद, वजन घटना, थकान जैसी समस्या होती है.
क्या जीभ निकालने से घटेगा कोर्टिसोल?
अब वापस आते हैं सोशल मीडिया के दावे पर कि क्या 40 सेकंड जीभ बाहर रखने से स्ट्रेस घट सकता है. तो इसका जवाब है कि कुछ समय के लिए स्ट्रेस से ध्यान आपको दूर हो सकता है. यानी थोड़े समय के लिए स्ट्रेस वाले विचार आपसे दूर हो सकते हैं. इसलिए ऐसा कहा जाता है कि स्ट्रेस कम हो सकता है. लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि कोर्टिसोल का लेवल कम हो जाता है. इसके पीछे कोई ठोस साइंटिफिक प्रूफ है. साइंस ऐसा नहीं कहता है कि जीभ बाहर निकालने से कोर्टिसोल का लेवल कम हो जाता है.
कोर्टिसोल का लेवल कैसे घटा सकते हैं?
अगर आप कोर्टिसोल का लेवल घटाना चाहते हैं, तो उसके कई तीरके हैं. कई तीरके आप अपना सकते हैं जैसे ब्रीदिंग एक्सरसाइज या प्राणायाम करना. अगर आप ऐसा रोजाना करेंगे तो कोर्टिसोल का लेवल घट सकता है. पर्याप्त नींद लें, पौष्टिक खाना खाएं. ऐसा करने से कोर्टिसोल का लेवल कम हो सकता है. यानी कोर्टिसोल का लेवल घटाना है तो जीभ बाहर मत निकालिए बल्कि लाइफस्टाइल में बदलाव लाकर आप इसे कम कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें:

