West Bengal Ayushman Bharat: पिछले कई सालों से मोदी सरकार की योजना ‘आयुष्मान भारत’ योजना का लाभ पश्चिम बंगाल के लोग नहीं उठा पा रहे थे. लेकिन अब बंगाल भी इस स्कीम में शामिल हो गया है. राज्य में भाजपा सरकार के आने के बाद बीजेपी सरकार ने बड़ा एलान किया है.
मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने जुलाई 2026 से इस योजना को लागू करने का बड़ा ऐलान कर डाला है. इसके लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण यानी (NHA) और पश्चिम बंगाल सरकार के साथ एक MoU भी साइन होने वाला है. ये एमओयू साइन होने वाद योजना को शुरू किया जाएगा. वहीं आपको बता दें कि इस साइन के बाद पश्चिम बंगाल इस योजना को चलाने वाला देश के 36 वें राज्यय केंद्र प्रदेश बन जाएगा.
आयुष्मान भारत योजना है क्या?
अगर आप नहीं जानते कि आखिर आयुष्मान भारत PM-JAY योजना है क्या? तो बता दें कि ये सरकार की ओर से दी जाने वाली सबसे बड़ी हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम है. इस स्कीम के तहत आर्थिक रुप से कमजोर व्यक्तियों के परिवार और उनके सदस्यों को हर साल 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज दिलवाया जाता है. इस योजना में गंभीर बीमारियां भी कवर की जाती है.
जानकारी के मुताबिक योजना के तहत 29 हजार से अधिक अस्पताल जुड़े हुए हैं. इतना ही नहीं अब तक 36 करोड़ से अधिक आयुष्मान कार्ड सरकार बना चुकी है. जिससे की लाखों लोगों तक मुफ्त इलाज मिल पा रहा है. योजना में 5 लाख रुपये तक का कैशलैस इलाज उपलब्ध करवाने की सुविधा सरकार की ओर से दी जाती है.
स्वास्थ्य साथी योजना
इससे पहले पश्चिम बंगाल में पूर्व सीएम ममता बनर्जी का राज रहा है. उनके राज में राज्य में स्वस्थ्य साथी नाम की योजना चलाई जा रही थी. लेकिन इस बार के इलेक्शन में ममता सरकार की हार हुई और बीजेपी की सरकार आई. जिसके बाद इस योजना को अपनाने का फैसला लिया गया है. जानकारी है कि इस योजना का लाभ राज्य के लगभग 6 करोड़ लोगों को मिलेगा. माना जा रहा है कि इस योजना के क्रियान्वयन के लिए केंद्र सरकार राज्य को 3505 करोड़ से अधिक की धनराशि आवंटित करेगी.
लोगों को मिलेगा लाभ
वहीं इस योजना के तहत कई लाखों परिवारों को लाभ मिलेगा. गंभीर बीमारियों में होने वाले खर्च में राहत मिलेगी. यहां तक की जरूरत पड़ने पर लोग देश के किसी भी हिस्से में इस योजना से जुड़े अस्पतालों में इलाज करवा पाएंगे. सरकार का ऐसा मानना है कि इस कदम से पश्चिम बंगाल में स्वास्थ्य सेवाएं और भी अधिक मजबूत होंगी. ताकि लोगों तक बेहतर से बेहतर और किफायती इलाज आसानी से पहुंचाया जा सके.
यह भी पढ़ें: Ayushman Bharat PMJAY benefits: अब इलाज नहीं बनेगा बोझ! आयुष्मान भारत से करोड़ों लोगों को मिल रही बड़ी राहत
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

