होमWellnessBeautyBanana Peel Benefits: केले का छिलका एजिंग से लड़ने में करता मदद,...

Banana Peel Benefits: केले का छिलका एजिंग से लड़ने में करता मदद, बना ब्यूटी प्रोडक्ट

Banana Peel Benefits: केले का छिलका एक ब्यूटी प्रोडक्ट बन सकता है. आपको जरूरत है इनके इस्तेमाल का सही तरीका पता होना.

Banana Peel Benefits: हमने कभी सोचा भी नहीं होगा कि केले का छिलका एक ब्यूटी प्रोडक्ट बन सकता है. जी हां, केले का छिलका किसी ब्यूटी प्रोडक्ट से कम नहीं है. इसमें पाए जाने वाले विटामिन C, विटामिन B6, पोटैशियम और ऐंटिऑक्सिडेंट्स स्किन को चमकदार, मुलायम और हेल्दी बनाने में मदद करते हैं.

दरअसल कई लोगों को ये बात हजम ही नहीं हो रही होगी कि केला का छिलका का प्रयोग स्किन की समस्याओं को दूर करने के लिए किया जा सकता है. बता दें कि केले के छिलका बेकार नहीं, बल्कि ये एक ब्यूटी प्रोडक्ट के रुप में इस्तेमाल किया जाने वाला सबसे मशहूर प्रोडक्ट में शामिल है. कई ब्यूटी एक्सपर्ट्स बताते है कि केले के छिलके में कई ऐसे प्राकृतिक इंग्रेडिएंट्स पाए जाते हैं जो स्किन को चमकदार और मुलायम बनाते हैं. वहीं कई जगहों पर केले के छिलकों का आटा बनाकर स्किन के लिए इस्तेमाल किया जाता है. ये स्किन प्रॉब्लम्स जैसे एक्ने, पिंप्लस, डार्क सर्कल्स, झुर्रियां, दाग-धब्बे और आंखों के नीचे आई सूजन तक को कम करने में अहम भूमिका निभाता है. ऐसे में आपको जरूरत है इनके इस्तेमाल का सही तरीका पता होना चाहिए.

केले का छिलका दूर करेगा स्किन प्रॉब्लम्स

  • एजिंग से लड़ने में मदद.
  • एक्ने-पिंपल्स को कम करता है.
  • आंखों के नीचे की सूजन कम करता है.
  • एजिंग से लड़ने में मदद.

केले के छिलका का ऐसे करें प्रयोग

केले के छिलके में एंटी ऑक्सीडेंट्स गुण पाएं जाते हैं. ये एंटी ऑक्सीडेंट्स ऑक्सीडेशन प्रोसेसस को कम करते हैं. और स्किन की झुर्रियां को हटाने में मदद करता है. इसका इस्तेमाल करने के लिए केले के छिलके का अंदर का भाग चेहरे पर रगड़ें. ऐसा 20 से 30 मिनट कर करें. इसके बाद चेहरे को गुनगुने पानी या साफ पानी से धो लें. इसके बाद चेहरे पर मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं.

केले के छिलके में पाए जाने वाले एंटी-माइक्रोबियल, और एंटी बैक्टीरियल गुण एक्ने और पिंपल्स की समस्या को दूर रखते हैं. अगर आपके चेहरे पर पिंपल्स की समस्या ज्यादा देखने को मिलती है तो ऐसे में आप केले का छिलका का प्रयोग कर सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले चेहरे को अच्छे से साफ कर लें. इसके बाद चेहरे को सूखने के बाद एक्ने वाली जगहों पर केले का छिलका हल्के हाथों से लगाएं. और थोड़ी देर के लिए छोड़ दें ताकि स्किन छिलके के न्यूट्रीशन को एब्सोर्ब कर लें. इसके बाद चेहरे को साफ और गुनगुने पानी से धो लें.

अगर आपकी आंखों के नीचे सूजन आ गई है, या आपको डार्क सार्कल की समस्या है. ऐसी अवस्था में भी आप केले के छिलके का प्रयोग कर सकते हैं. इसके लिए आप छिलके के अंदर का भाग को थोड़ा-सा खुरक कर निकाल लें, अब इसमें थोड़ा एलोवेरा जेल मिलाकर आंखों के नीचे लगाएं. 10 से 15 मिनट तक इसे रखें रहने दें. उसके बाद गुनगुने पानी से साफ कर लें. केले में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण आंखों के नीचे बने डार्क सर्कल को कम करने में मदद करेंगे.

यह भी पढ़ें: Infections from Pedicure: पार्लर जानें से पहले इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो हो जाएगा HIV
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
Fit Rahe India
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

Recent Comments