होमWellnessBeautyInfections from Pedicure: पार्लर जानें से पहले इन बातों का रखें ध्यान,...

Infections from Pedicure: पार्लर जानें से पहले इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो हो जाएगा HIV

Infections from Pedicure: आजकल पार्लर जाना हर किसी के रूटीन का हिस्सा बन गया है. मैनीक्योर और वैक्सिंग कराते समय इन बातों का ध्यान रखें.

Infections from Pedicure: आजकल पार्लर जाना हर किसी के रूटीन का हिस्सा बन गया है. आईब्रो, मैनीक्योर, पेडीक्योर, वैक्सिंग जैसे ट्रीटमेंट के लिए पार्लर जाने की जरूरत पड़ती है. इस तरह के ट्रीटमेंट से स्किन में चमक बनी रहती है, साफ-सुथरी दिखती है और स्किन में कोमलता बनी रहती है. लेकिन इन तरह के ट्रीटमेंट के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना भी जरूरी होता है.

अगर आप ब्यूटी ट्रीटमेंट्स के दौरान हाईजीन का ध्यान नहीं रखती तो फंगल और बैक्टीरियल इंफेक्शन होने का खतरा हो सकता है. यही नहीं HIV जैसी जानलेवा बीमारी तक हो सकती है. इसलिए पेडिक्योर, मैनीक्योर और वैक्सिंग कराते समय इन बातों का जरूर ध्यान रखना चाहिए. चलिए जानते हैं.

इन बातों का रखें ख्याल | Pedicure, Waxing

वैक्सिंग के दौरान इन बातों का रखें ध्यान

अगर आप भी उन लिस्ट में आती है जिन्हें हर महीने या हर दूसरे हफ्ते पार्लर जाने की जरूरत पड़ती है. तो ध्यान रखें कि वैक्सिंग आप तभी करवाएं अगर आपके बालों की ग्रोथ आधा इंच से ज्यादा हो, क्योंकि छोटे बालों में वैक्स अच्छे से नहीं हो पाती है और आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.

लोशन का इस्तेमाल

वैक्सिंग के बाद आप घर आपक खुद को अच्छे से साफ करें, और शरीर पर अच्छे से लोशन लगाए. क्योंकि वैक्सिंग के बाद कई लोगों की स्किन ड्राई हो जाती है. इसलिए वैक्सिंग के बाद शरीर की साफ-सफाई के बाद लोशन जरूर लगाएं. जिससे शरीर में कोमलता बनी रहे.

पेडिक्योर में इन बातों का रखें ध्यान

टब हो सकता है गंदा

पेडिक्योर के दौरान जिस टब में पैरों को भिगोकर रखवाया जाता है, वह भी साफ नहीं किया जाता. वहीं हर क्लाइंट पर एक ही फाइलर या ब्रश का इस्तेमाल करने से फंगल या बैक्टीरियल इंफेक्शन आसानी से फैल सकता है. पेडिक्योर कराने से पहले ये चेक करें जो यह प्रोसिजर करेगा उसने ग्लव्स पहने या नहीं. टूल्स अपने सामने सैनिटाइज कराएं. टब अच्छे से साफ कराएं. कोशिश करें कि अपनी अलग से पेडिक्योर किट साथ लेकर जाएं.

जरा इन बातों का भी रखें ख्याल

गंदे टूल्स से बचें

पार्लर में हमेशा ये चेक करें की पार्लर वाले जिन टूल्स से आपको ब्यूटी ट्रीटमेट दे रहें है, वह टूल्स हमेशा साफ-सुथरे रहें. अगर वह गंदे टूल्स का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको HIV, हेपेटाइटिस B या C जैसी बीमारियां होने का खतरा हो सकता है. इसलिए हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि साफ टूल्स का ही इस्तेमाल करें.

स्किन पर एलर्जी या घाव हो तो बचें

कई लोगों की स्किन काफी सेंसिटिव होती है. इसलिए पेडिक्योर करवाने से जितना हो सके बचें. वहीं अगर स्किन पर कट वगैहरा लगा हुआ है तो भी पेडिक्योर करवाने से बचना चाहिए. अगर आप एलर्जी या फिर कटी स्किन पर पेडिक्योर करवाते हैं तो संक्रमण फैलने का खतरा हो सकता है. कुछ लोग शेविंग या वैक्सिंग के बाद पेडिक्योर करा लेते हैं. ऐसा करना भी बीमारी को न्योता देना है. हमेशा शेविंग या वैक्सिंग के 3 से 4 बाद ही पेडिक्योर कराना चाहिए.

यह भी पढ़ें: Yoga For Healthy Skin: अगर चेहरे पर आ गई हैं झुर्रियां, डेली रूटीन में शामिल करें बस ये योगासन

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)


.

author avatar
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
Fit Rahe India
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

Recent Comments