होमDietChaitra Navratri 2026: नवरात्रि के तीसरे दिन बनाएं स्वादिष्ट खीर, पूरे दिन...

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि के तीसरे दिन बनाएं स्वादिष्ट खीर, पूरे दिन एनर्जी से रहेंगे भरपूर

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि चल रहे हैं, आज नवरात्रि का तीसरा दिन हैं. नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है.

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि चल रहे हैं, आज नवरात्रि का तीसरा दिन हैं. नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है. उन्हें दूध से बनी चीजों का भोग लगाया जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां चंद्रघंटा को दूध से बनी मिठाइयां और खीर का भोग अत्यंत प्रिय होता है. मान्यता है कि मां चंद्रघंटा शांति, साहस और शक्ति का प्रतीक मानी जाती हैं. उनकी कृपा से जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं और घर में सुख-समृद्धि आती है. इसलिए अगर आप मां चंद्रघंटा को प्रसन्न करना चाहती है. तो उन्हें दूध से बनी चीजों का भोग लगा सकती हैं.

मां को दूध से बनी चीज, जैसे- मखाने और साबूदाना की खीर का भोग लगाना सही रहेगा. यह आसानी से बन भी जाएंगी और खाने में स्वादिष्ट भी रहेगी.

एनर्जी से भरपूर रहेंगे ये भोजन

औषधीय गुणों से भरपूर मखाना

मखाने में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं. मखाने में पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस जैसे जरूरी मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. ये तत्व न सिर्फ हड्डियों को मजबूत बनाते हैं, बल्कि मेटाबॉलिज्म को भी बेहतर कर वजन घटाने की प्रक्रिया को भी सपोर्ट करते हैं. साथ ही ये ब्लड शुगर लेवल को संतुलित रखने में भी मदद करता हैं. इसलिए आप अगर व्रत में इन औषधीय गुणों से भरपूर फूड का सेवन करती हैं, तो आपको किसी अन्य प्रकार की समस्या भी नहीं होती.

ऐसे तैयार करें मखाने की खीर

मखानों को घी में सुनहरा होने तक भूनकर दरदरा पीस लें. फुल क्रीम दूध उबालें, उसमें भुने मखाने, स्वादानुसार चीनी, केसर, इलायची पाउडर और ड्राई फ्रूट्स डालकर गाढ़ा होने तक पकाएं.

हड्डियों को मजबूती देता साबूदाना

साबूदाना में एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर, आयरन, पोटैशियम और कैल्शियम जैसे पोषक पाए जाते हैं. वहीं इन गुणों के कारण साबूदाना हड्डियों को मजबूत करता है, शरीर को ऊर्जा देता है और अर्थराइटिस जैसी बीमारियों से राहत दिलाने में भी मदद करता है.

ऐसे तैयार करें साबूदाना की खीर

साबूदाना की खीर बनाने के लिए साबूदाना के कुछ घंटे पहले पानी में भिगोकर रखें, जिससे वह अच्छे से फूल जाएं. दूध, इलायची, चीनी, केसर को भी साथ रखें. जब साबूदाना अच्छे से फूल जाए तो, उसे बर्तन में डालकर, अब उसमें दूध, चीनी और इलायची डालकर अच्छे से उबालें. जब तक वह गाढ़ा न हो जाएं.

मां चंद्रघंटा को चढ़ाए पेड़े का भोग

आप चाहें तो मां चंद्रघंटा को पेड़े का भोग भी लगा सकती हैं. पेडे बनाने के लिए खोया, चीनी, और घी लेना होगा. इसका स्वाद बढ़ाने के लिए इलाइची पाउडर रखें.

अगर आप घर पर ही खोया बनाना चाहते हैं, तो दूध को उबालते हुए लगातार चलाते रहे, जब तक यह गाड़ा न हो जाए. एक पैन में घी और खोया को एक साथ डालकर भूनें, जब तक मिक्सचर हल्के भूरे रंग का न हो जाए. इसके बाद इसमें इलायची पाउडर डालकर ठंडा होने के लिए रख दें. जब मिक्सचर ठंडा हो जाए, तो इसमें चीनी डालकर मिलाएं. अच्छी तरह मिला लेने के बाद इसे अपनी पसंद का आकार देकर भोग में चढ़ाएं.

यह भी पढ़ें: Barish के दिनों में होती Food Poisoning की समस्या, Healthy रहने के लिए प्लेट में शामिल करें ये Foods

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)




author avatar
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
Fit Rahe India
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
RELATED ARTICLES

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

इन चीज़ों के साथ भूलकर भी ना खाएं बादाम, जानें सेवन का बेस्ट तरीका

Best Foods To Eat With Almonds: ड्राई फ्रूट्स में बादाम ऐसा सुपरफूड माना जाता है, जिसे बच्चे से लेकर बड़ा सभी खाना पसंद करते हैं.

कैंसर से लड़ने के बाद Dipika Kakar ने शेयर की अपनी डाइट, जानें कैसे रखती हैं ख्याल

Dipika Kakar Diet: टीवी एक्टर्स दीपिका कक्कड़ कैंसर से भारी जंग के बाद अपनी डाइट का पूरा ख्याल रखती है. अपने ब्लॉग में उन्होंने लेटेस्ट अपडेट शेयर कि.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments