होमWellnessHome Remediesसिर में गैस चढ़ गई क्या करें? ये नुस्खें आपको दिलाएंगे राहत

सिर में गैस चढ़ गई क्या करें? ये नुस्खें आपको दिलाएंगे राहत

Why gas causes headache: कई बार कुछ लोगों को अचानक सिर दर्द होने लगाता है. कुछ लोग कहते हैं सिर में गैस चढ़ गई होगी, यहां जानें लक्षण.

Why gas causes headache: कई बार कुछ लोगों को अचानक सिर दर्द होने लगाता है. दिलचस्प बात तो ये है कि जब कोई व्यक्ति कहता है कि सिर दर्द होता है. आसपास मौजूद लोग कहने लहते हैं कि गैस होगी. या सिर में गैस चढ़ गई होगी. आपके साथ भी क्या ऐसा होता है? अगर हां तो क्या कभी आपने सोचा कि ऐसी कंडिशन क्यों होती है. पेट की गैस जब सिर तक पहुंचती है, तो कैसा महसूस होता है. इतना ही नहीं हमारे डाइजेस्टिव सिस्टम क्या रोल है.

दरअसल जब डाइजेस्टिव सिस्सटम काम नहीं करता, तो गैस बनने जैसी समस्या होने लगती है. ये कंडिशन हमारे पेट और सिर दोनों पर इफेक्ट डालती है. यही कारण है कि आपको सिर में दर्द, भारीपन कई बार बेचैनी. इस तरह महसूस होने लगता है. अब ऐसी स्थिती को दुबारा आप फेस न करें इसके लिए पहले ही लक्षण जान लें ताकि ऐसा महसूस होने से पहले आप कुछ उपाय अपना सकें.

सिर में चढ़ी गैस? पहचानें ये लक्षण

सिर में गैस चढ़ने के लक्षण आखिर कैसे दिखते हैं? व्यक्ति को कैसा महसूस होता है. आपकी ये कंफ्यूजन दूर होने वाली है. जब ये समस्या होती है तो कभी भारीपन, कभी हल्का दर्द, दर्द कभी तेज हो सकता है. खासतौर पर ये माथे के ऊपर महसूस हो सकता है. इसका कारण है गैस बनना. जब हमारे शरीर में अधिक गैस बनती है, तो हमें चक्कर, हल्की कमजोरी ऐसा भी फील होता है. कुछ लोगों को मतली, उल्टी की इच्छा या जी मिचलाना जैसे लक्षण नजर आते हैं.

कई बार बिना बात के बार-बार डकार आना, पेट में सूजन होना इस तरह के लक्षण भी गैस बनने पर दिखाई दे सकते हैं. कुछ लोगों के सिर के साथ-साथ पेट में भी भारीपन महसूस हो सकता है. सिर भारी होने के कारण व्यक्ति को काम पर ध्यान लगाने में कठिनाई हो सकती है. आप इससे तुरंत राहत पा सकते हैं. हमारे घर में मौजूद कुछ नुस्खों से आप तुरंत राहत पा सकते हैं.

अजवाइन और काला नमक का पानी पिएं

गैस की परेशानी अगर आपको हो रही है, तो आप अजवाइन और काले नमक का पानी पी सकते हैं. अक्सर ऐसी ही सलाह दी जाती है. गैस की समस्या से जूझने पर आधा चम्मच अजवाइन का सेवन करें. इसके साथ चुटकीभर ही काला नमक और गुनगुना पानी पी लें. ये तुरंत गैस से राहत दिलाने में आपकी मदद करेगा. ये घोल आपके डाइजेस्टिव सिस्टम में सुधार लाेगा. जिससे गैस जल्दी बाहर आ सकेगी.

हींग का पानी हो सकता चमत्कारी

गैस की समस्या में आपके लिए हींग का पानी काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. अगर गैस बनती है तो इसका सेवन करने से राहत मिल सकती है. इसे आप एक गिलास गुनगुने पानी के साथ ले सकते हैं. गुनगुने पानी में चुटकीभर हींग मिलाकर पिएं. इसके बाद ही तुरंत आपको आराम मिल सकता है. साथ ही आपका पेट आरामदायक महसूस कर सकता है.

यह भी पढ़ें: डायबिटीज का खतरा बढ़ा सकता गुस्सा! कैसे करें कंट्रोल? यहां जानिए तरीका

Disclaimer: यहां दी गई स्वास्थ्य संबंधी जानकारी केवल सामान्य जानकारी के लिए है. यह डॉक्टर की सलाह या इलाज का विकल्प नहीं है. किसी भी स्वास्थ्य समस्या या उपचार के लिए कृपया अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें. इस जानकारी के आधार पर स्वयं इलाज करने से होने वाले किसी भी नुकसान के लिए वेबसाइट या लेखक जिम्मेदार नहीं होंगे.

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चे को हो रहा बार-बार पेट दर्द? एक्सपर्ट से जानें जरूरी टिप्स

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चों में बार-बार होने वाला पेट दर्द कई बार सामान्य नहीं होता. एक्सपर्ट की राय लें. यहां जानें कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

Recent Comments