होमPodcastडिलीवरी के बाद कैसे रहें फिट? नयी मां इन बातों को करें...

डिलीवरी के बाद कैसे रहें फिट? नयी मां इन बातों को करें फॉलो

Maternal Health: डिलीवरी के बाद हर महिला के शरीर में कई तरह के बदलाव आना बिल्कुल सामान्य है. प्रेग्नेंसी और प्रसव के दौरान शरीर में हार्मोनल, शारीरिक और मानसिक स्तर पर बड़े परिवर्तन होते हैं, जिनसे रिकवरी में समय लगता है. नई मांओं को अक्सर वजन बढ़ना, पेट का ढीलापन, पीठ दर्द, स्ट्रेच मार्क्स और […]

Maternal Health: डिलीवरी के बाद हर महिला के शरीर में कई तरह के बदलाव आना बिल्कुल सामान्य है. प्रेग्नेंसी और प्रसव के दौरान शरीर में हार्मोनल, शारीरिक और मानसिक स्तर पर बड़े परिवर्तन होते हैं, जिनसे रिकवरी में समय लगता है. नई मांओं को अक्सर वजन बढ़ना, पेट का ढीलापन, पीठ दर्द, स्ट्रेच मार्क्स और कमजोरी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है.

डिलीवरी के बाद कैसी हो डाइट?

डिलीवरी के बाद वजन कम होने में आमतौर पर 3 से 6 महीने का समय लग सकता है, लेकिन यह हर महिला के शरीर, डाइट और एक्टिविटी लेवल पर निर्भर करता है। पेट का बाहर रहना भी सामान्य है क्योंकि गर्भावस्था के दौरान पेट की मांसपेशियां खिंच जाती हैं. सही एक्सरसाइज और समय के साथ यह धीरे-धीरे ठीक हो जाता है.

पीठ दर्द डिलीवरी के बाद एक आम समस्या है, जिसका कारण शरीर का कमजोर होना, गलत पोश्चर और बच्चे को उठाने का तरीका हो सकता है. इसके लिए हल्की एक्सरसाइज, सही बैठने-उठने की आदत और कैल्शियम-समृद्ध आहार मददगार होते हैं.

नई मांओं के लिए संतुलित आहार बहुत जरूरी है, जिसमें प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम और विटामिन शामिल हों. साथ ही, डॉक्टर की सलाह से हल्की और सुरक्षित एक्सरसाइज शुरू करनी चाहिए, जैसे वॉकिंग या पोस्टनैटल योग.

इन बातों को करें फॉलो

डिलीवरी के बाद कई मिथ भी प्रचलित हैं, जैसे कि लंबे समय तक आराम ही सबसे अच्छा है या कुछ खास खाद्य पदार्थों से ही रिकवरी होती है. जबकि सच्चाई यह है कि संतुलित जीवनशैली, सही जानकारी और नियमित चेकअप से ही बेहतर रिकवरी संभव है. सही देखभाल और धैर्य के साथ, हर नई मां धीरे-धीरे अपने शरीर को फिर से स्वस्थ और मजबूत बना सकती है.

यह भी देखें: हड्डियों और मसल्स को मजबूत बनाएंगे ये भोजन, नहीं पड़ेगी सप्लीमेंट्स की जरूरत


author avatar
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
Fit Rahe India
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
RELATED ARTICLES

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

मां बनने के बाद भी बरकरार रहेगा चेहरे पर ग्लो, एक्सपर्ट ने बताए जरूरी टिप्स

Tips for New Mom: डिलीवरी के बाद महिलाओं के शरीर में होने वाले बदलावों को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए फिट रहे इंडिया ने एक्सपर्ट से बातचीत की है.

ऑनलाइन खाने की डिलीवरी में आ गया खराब खाना? यहां करें शिकायत, तुरंत होगी कार्रवाई

How to Report Food Complaints Online to FSSAI: क्या ऑनलाइन मंगाया गया खाना सुरक्षित है? सड़क किनारे मिलने वाले स्ट्रीट फूड पर कितना भरोसा किया जा सकता है?

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

Recent Comments