होमHealth Newsएक दिन में कितने कप पीनी चाहिए चाय? सुड़क-सुड़क बना रहा आपको...

एक दिन में कितने कप पीनी चाहिए चाय? सुड़क-सुड़क बना रहा आपको बीमार!

How Much Tea You Should Drink in a Day: भारत में चाय का सेवन बहुत आम है, लेकिन इसकी अधिक मात्रा से सेहत को नुकसान हो सकता है. एक दिन में कितनी चाय सुरक्षित है, जानें एक्सपर्ट्स की राय के साथ.

How Much Tea You Should Drink in a Day: भारत में खूब चाय पी जाती है. सुबह उठे तो बेड टी, खाना खाया तो उसके साथ पीने के लिए चाय, सोने से पहले चाय, महमान आए तो चाय, बोर हो रहे हैं तो चाय पी ली, गप्पे लड़ानी हो तो चाय, नींद आ रही हो तो चाय. चाय-चाय-चाय. इस तरह भारतीय कई कप चाय के सुड़क जाते हैं. लेकिन क्या कभी सोचा है कि आपको अपनी उम्र के हिसाब से कितनी चाय पीनी चाहिए?

आुप कहेंगे कि ये क्या बात हुई चाय पीने के लिए उम्र थोड़ी देखेंगे. लेकिन अगर आप उम्र नहीं देखते और अधिक चाय का सेवन करते हैं, तो ये आपके शरीर पर बुरा असर डाल सकती है. क्योंकि इसमें मौजूद कैफेन और कंपाउंड्स शरीर को काफी नुकसान पहुंचाके हैं.

कैसे नुकसान पहुंचाती है चाय

कई रिपोर्ट्स बताती हैं कि चाय में मौजूद कैफीन और दूसरे कंपाउंड्स शरीर को एनर्जी तो देते हैं. लेकिन उसके साथ-साथ ये हेल्थ के लिए नुकसानदेह भी हो सकते हैं. खासतौर पर तब जब जरूरत से अधिक इसका सेवन कर लिया जाए. हालांकि कुछ लोग हेल्थ का ख्याल रखते हैं और ग्रीन टी का सेवन करते हैं. क्योंकि ये हेल्थ के लिए अच्छी होती है इसमें कैटेचिन नाम का एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है. ये एंटीऑक्सीडेंट हार्ट डिजीज, टाइप-2 डायबिटीज या फिर कुछ कैंसर के खतरे को कम करने में काफी मदद कर सकता है. कई रिसर्च स्टडी बताती हैं कि ग्रीन टी पीने से मेटाबॉलिज्म और फैट बर्न करने में भी काफी मदद मिल सकती है. रिसर्च में पाया गया कि जो लोग रोजाना ग्रीन टी का सेवन करते हैं उनका वजन काफी कंट्रोल में रहा ओवरऑल हेल्थ में काफी सुधार देखने को मिला.

कितनी चाय पीना सही

लेकिन सवाल अब भी वही है कि आखिर हमें कितनी चाय पीनी चाहिए? कितनी चाय सही रहेगी. इसपर एक्सपर्ट्स कहते हैं कि ये एक व्यक्ति की हेल्थ, उसकी उम्र और लाइफस्टाइल पर निर्भर करता है कि आखिर एक दिन में उसे कितनी चाय पीनी चाहिए. फिर भी आंकड़े कहते हैं कि किशोरों और युवाओं को दिन में एक या फिर 2 कप से अधिक चाय का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि कैफेन होता है. एडटल्ट्स के लिए 3 से 5 कप ग्रीन टी फायदेमंद मानी जाती है.

चाय पीने के नुकसान

कई हेल्थ एक्सपर्ट्स और डॉक्टर भी आपको ये सलाह देंगे कि अगर आप ज्यादा चाए पिएंगे तो ये शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है. क्योंकि अधिक कैफेन से बेचैनी, नींद की कमी, सिरदर्द, पेट में गड़बड़ी, एंग्जाटी जैसी समस्याें बढ़ जाती है. प्रेग्नेंट महिलाओं को खासतौर पर इसका खास ख्याल रखना चाहिए. क्योंकि उन्हें कैफेन की मात्रा पर अधिक ध्यान देने की सालह दी जाती है. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि पूरे दिन में 300 मिलीग्राम से ज्यादा कैफीन नहीं लेना चाहिए.

यह भी पढ़ें: Ebola Alert 2026: अफ्रीका में बढ़ते प्रकोप के बीच भारत की मदद, जानिए सरकार ने क्या भेजा

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

Recent Comments