How to Make Hair Shiny and Frizz-Free: गर्मियों में पसीने का कारण बालों में फ्रिजी और चिपचिपे हो जाते हैं. ये देखने में बहुत बुरे लगते हैं. ऐसे में कई लोग बालों की खूबसूरती के लिए कई उपाए भी अपनाते हैं. बालों की सेहत के लिए सही केयर करना जरूरी होता है. शैम्पू और कंडीशनर के अलावा भी आप कुछ चीज़ों की मदद से बालों को चमकदार बना सकते हैं.
दरअसल गर्मियों में बाल फ्रिजी और चिपचिपे इसलिए हो जाते हैं क्योंकि इस मौसम में हवा में नमी (humidity) बहुत बढ़ जाती है और शरीर में पसीना ज्यादा आता है. जब पसीना स्कैल्प पर जमा जाता है तो बाल चिपचिपे और भारी लगने लगते हैं. साथ ही गर्मी में स्कैल्प ज्यादा तेल (sebum) बनाता है, जिससे बाल जल्दी ऑयली और गंदे दिखते हैं. दूसरी तरफ, ज्यादा गर्मी और डिहाइड्रेशन की वजह से बालों की नमी कम हो जाती है, जिससे बाल ड्राई होकर फ्रिजी हो जाते हैं. धूल, प्रदूषण और बार-बार बालों को छूने की आदत भी इस समस्या को बढ़ा देती है. इसके अलावा हेयर ड्रायर, स्ट्रेटनर और केमिकल वाले प्रोडक्ट्स बालों की नेचुरल नमी को कम करके फ्रिज़ और बढ़ा देते हैं.
लगाएं अलसी का जेल
अलसी (Flaxseed) का जेल बालों के लिए एक नेचुरल कंडीशनर की तरह काम करता है, जो बालों को फ्रिज़ कम करने और उन्हें सॉफ्ट और शाइनी बनाने में मदद करता है. इसे लगाने का सही तरीका यह है कि सबसे पहले 2–3 चम्मच अलसी के बीज को 1–2 कप पानी में धीमी आंच पर उबाल लें. ये पानी थोड़ा गाढ़ा होने पर जेल जैसा हो जाएगा. इसके बाद इसे छानकर बालों में लगा लें. इसे आप हेयर मास्क की तरह भी लगा सकते हैं. बाद में हल्के गुनगुने पानी से धो लें. अलसी बालों को नैचुरली स्मूद और फ्रिज़-फ्री बनाने में मदद करता है.
चीया सिड्स लगाएं
चीय सीड्स (Chia seeds) का जेल भी बालों के लिए नैचुरल हेयर जेल माना जाता है, जो बालों को फ्रिज़ कम करने, नमी देने और उन्हें सॉफ्ट और शाइनी बनाने में मदद करता है. इसे लगाने के लिए 1–2 चम्मच चीया सीड्स को एक कप पानी में 2–3 घंटे या रातभर भिगो दें, जब तक वह जेल जैसा गाढ़ा घोल बन जाएगा. अब इसमें गाढ़े घोल में एलोवेरा जेल या 2–3 बूंद हल्का हेयर ऑयल मिलाकर स्कैल्प पर लगाएं. बाद में हल्के गुनगुने पानी से धो लें. चीया सीड्स का जेल बालों को नैचुरली मॉइस्चर देता है और फ्रिज़ को काफी हद तक कंट्रोल करता है.
क्यों लगाएं अलसी?
अलसी के बीज (Flaxseed) बालों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं क्योंकि इनमें ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो बालों को अंदर से मजबूत और हेल्दी बनाते हैं. अलसी के बीजों में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है जो बालों की जड़ों तक पोषण देते हैं उन्हें मजबूत बनाते हैं. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन E स्कैल्प को हेल्दी रखते हैं और बालों की ग्रोथ में मदद करते हैं. अलसी में पाए जाने वाला नेचुरल तेल बालों को नमी (moisture) देते हैं, जिससे बाल ड्राई और फ्रिज़ी नहीं होते और उनमें नैचुरल चमक आती है.
क्यों लगाएं चीया सीड्स?
चीया सीड्स (Chia seeds) बालों के लिए इसलिए फायदेमंद होते हैं क्योंकि इनमें ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो बालों को अंदर से मजबूत और हेल्दी बनाते हैं. इसमे मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड बालों की जड़ों को पोषण देता है और उन्हें मजबूत बनाकर टूटने से बचाता है. चीया सीड्स में प्रोटीन और अमीनो एसिड्स होते हैं, जो बालों की ग्रोथ को सपोर्ट करते हैं और नए बाल उगने में मदद करते हैं. इनके एंटीऑक्सीडेंट्स स्कैल्प को नुकसान से बचाते हैं और बालों को समय से पहले सफेद या कमजोर होने से रोकने में मदद करते हैं. चीय सीड्स में पाए जाने वाले गुण बालों को फ्रिजी होने से बचाते हैं. इन्हें नमी देते हैं. साथ ही बालों को मुलायम और चमकदार बनाते हैं.
यह भी पढ़ें: एलोवेरा जेल से हो सकती एलर्जी! लगाने से पहले जानें सही तरीका
FAQs
सवाल. अलसी और चिया सीड्स को बालों में कैसे इस्तेमाल किया जाता है?
जवाब. इनका इस्तेमाल आमतौर पर जेल बनाकर किया जाता है. अलसी या चिया सीड्स को पानी में भिगोकर जेल बनाया जाता है और इसे बालों में मास्क या हल्के लीव-इन कंडीशनर की तरह लगाया जाता है. इससे बालों को पोषण और फ्रिज़ कंट्रोल मिलता है.
सवाल. क्या अलसी और चिया सीड्स बालों की चमक बढ़ाते हैं?
जवाब. हां, ये दोनों बीज बालों को अंदर से नमी (moisture) और पोषण देते हैं, जिससे बाल ड्राई और फ्रिज़ी नहीं रहते। नियमित इस्तेमाल से बाल सॉफ्ट, स्मूद और नैचुरली शाइनी दिखने लगते हैं.
सवाल. अलसी और चिया सीड्स बालों के लिए क्यों फायदेमंद हैं?
जवाब. अलसी और चिया सीड्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो बालों की जड़ों को पोषण देकर उन्हें मजबूत बनाते हैं. ये बालों को टूटने से बचाते हैं और उनकी ग्रोथ में मदद करते हैं.
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

