होमWellnessBeautyएलोवेरा जेल से हो सकती एलर्जी! लगाने से पहले जानें सही तरीका

एलोवेरा जेल से हो सकती एलर्जी! लगाने से पहले जानें सही तरीका

aloe vera gel for hair: बहुत से लोग बालों की चमक बनाए रखने के लिए एलोवेर जेल का प्रयोग करते हैं.

aloe vera gel for hair: बहुत से लोग बालों की चमक बनाए रखने के लिए एलोवेर जेल का प्रयोग करते हैं. बालों की चमक के अलावा ये बालों की समस्याएं, डैंड्रफ, खुजली और मुलायाम बनाने के लिए भी इसका प्रयोग करते हैं. लेकिन कई लोग इसे पौधे से निकालकर लगा लेते हैं. क्या ऐसा करना बालों के लिए सही है? किसी प्रकार की कोई समस्या हो सकती है या नहीं? इन पर एक्सपर्ट क्या कहते हैं जानेंगे इस आर्टिकल में.

एक्सपर्ट कहते हैं जब लोग एलोवेरा जेल को सीध स्कैल्प पर लगा लेते हैं तो कुछ प्रकार के रिएक्शन देखने को मिलते हैं. इसलिए इसे लगाने से पहले थोड़ी सावधानी बरतनी जरूर है. किस प्रकार की सावधानी बरतनी जरूरी है? एक्सपर्ट ने विस्तार से बताया. दरअसल एलोवेरा जेल स्कैल्प को शांत करने, डैंड्रफ कम करने और बालों को मुलायम बनाने के लिए प्रयोग किया जाता है. लेकिन जब लोग कच्चे एलोवेरा जेल को सीधे स्कैल्प पर लगा लेते हैं तो कुछ लोगों को एलर्जिक रिएक्शन देखने के मिल सकते हैं. इसके अलावा ये सेंसिटिव स्किन के लिए नुकसानदायक हो सकता है. इसलिए कुछ जरूरी सावधानी बरतनी जरूरी है. चलिए जानते हैं.

क्यों होती एलर्जी?

कई लोग एलोवेरा जेल को बिन धोएं सीधा लगा लेते हैं. इसके अलावा आपने देखा होगा एलोवेरा जेल पीला पड़ जाता है. ऐसे जेल को भी लोग बालों पर लगा लेते हैं. लेकिन इस तरह के एलोवेरा जेल लगाना खतरनाक हो सकता है. ऐसे में बिना साफ-सफाई के इसके इस्तेमाल से एलर्जी हो सकती है. स्कैल्प में खुजली, लालिमा, जलन, स्कैल्प पर रैशेज, सूजन जैसी समस्या हो सकती है. एक्सपर्ट बताते हैं कि जब आप एलोवेरा जेल को तोड़ते हैं तो उसमें से पीले रंग का पदार्थ निकलता है. यही पदार्थ स्कैल्प पर एलर्जी का कारण बनता है. यह पदार्थ स्किन पर जलन, खुजली और ड्राईनेस तक की समस्या कर सकता है.

एलोवेरा जेल की एलर्जी से कैसे बचें

  • एलोवेरा को लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें.
  • इसके अलावा एलोवेरा के पत्ते को काटने के बाद अच्छे से साफ जरूर करें. अगर आपके एलोवेरा पत्तियां पीली पड़ गई हैं तो उसे काटकर हटा दें.
  • एलोवेरा जेल को काटने के बाद उसमें से निकलने वाला पीले रंग का पदार्थ पानी से हटा लें. साफ-सुथरा करके ही एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करें.
  • एलोवेरा जेल का सीमित मात्रा में इस्तेमाल करें.
  • अगर आपको जेल लगाने के बाद भी एलर्जी होती है तो डॉक्टर से जरूर सलाह लें.
  • अगर जेल लगाने के बाद तेज खुजली, रेडनेस जैसी समस्या हो रही है तो समझ जाएं कि आपको जेल से एलर्जी है. ऐसे में डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह जरूर लें.

औषधीय गुणों से भरपूर एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल में कई प्राकृतिक गुण पाए जाते हैं जो बालों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं. इसमें भरपूर मात्रा में पानी होता है, जो बालों और स्कैल्प को अच्छी तरह मॉइस्चराइज करता है और उन्हें सूखने से बचाता है. इसके अलावा इसमें विटामिन A, C, E और B12 जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो बालों की जड़ों को मजबूत बनाते हैं और उनकी ग्रोथ को बढ़ाने में मदद करते हैं.

एलोवेरा जेल में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण भी होते हैं, जो स्कैल्प में होने वाले डैंड्रफ, खुजली और संक्रमण को कम करते हैं. इसमें मौजूद प्रोटीन और अमीनो एसिड बालों को मजबूत बनाते हैं और हेयर फॉल को कम करने में मदद करते हैं. साथ ही इसके एंजाइम्स डेड स्किन को हटाकर स्कैल्प को साफ रखते हैं, जिससे नए और स्वस्थ बाल उगने में मदद मिलती है. इस तरह एलोवेरा जेल बालों को मुलायम, चमकदार और स्वस्थ बनाने में काफी उपयोगी होता है. लेकिन इस्तेमला से पहले कुछ सावधानी जरूर रखें.

यह भी पढ़ें: मस्कारा लगाने का क्या है सही तरीका? इन बातों का रखें ध्यान, नहीं होगी जलन-इंफेक्शन

FAQs

सवाल: एलोवेरा जेल लगाने से पहले एलर्जी कैसे जांचें?

जवाब: इसे लगाने से पहले पैच टेस्ट करें. थोड़ा सा जेल हाथ के अंदरूनी हिस्से या कान के पीछे लगाकर 24 घंटे तक देखें. अगर कोई जलन या लालपन नहीं होता, तो इसे सुरक्षित माना जा सकता है.

सवाल: एलोवेरा जेल लगाने से एलर्जी के क्या लक्षण होते हैं?

जवाब: एलर्जी होने पर त्वचा पर लाल दाने, खुजली, जलन, सूजन या रैशेज दिखाई दे सकते हैं. कुछ मामलों में त्वचा सूखी या चुभन भी महसूस हो सकती है.

सवाल: क्या एलोवेरा जेल से एलर्जी हो सकती है?

जवाब: हां, कुछ लोगों को एलोवेरा जेल से एलर्जी हो सकती है. इसमें मौजूद प्राकृतिक तत्व संवेदनशील त्वचा पर लालपन, खुजली या जलन पैदा कर सकते हैं.

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments