होमHealth Newsडायबिटीज से बचा सकते हैं आपके दोस्त! 9 साल की रिसर्च में...

डायबिटीज से बचा सकते हैं आपके दोस्त! 9 साल की रिसर्च में सामने आया चौंकाने वाला खुलासा

Diabetes Prevention: क्या दोस्त आपको डायबिटीज से बचा सकते हैं? केरल में 9 साल चली रिसर्च में पाया गया कि दोस्तों के साथ हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने से ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है.

Diabetes Prevention: भारत में कई लोग डायबिटीज की समस्या से परेशान है. हालांकि डायबिटीज से बचने के कई तरीके भी है, जो डॉक्टर्स आपको बताएंगे. लेकिन अगर हम आपसे कहें कि इस बीमारी से आपको आपके दोस्त भी बचा सकते हैं, तो क्या आप विश्वास करेंगे? शायद नहीं. दरअसल एक नई रिसर्च हुई जिसमें ये खुलासा हुआ है कि जो लोग अपने दोस्तों के साथ अच्छी लाइफस्टाइल को अपनाते हैं उनमें डायबिटीज का खतरा कम होता है.

यानी बस आपको जरूरत है सिर्फ ऐसी कंपनी की जो आपको अच्छा लाइफस्टाइल जीने की मोटिवेशन दे उसके लिए प्रेरित करे. ताकि डायबिटीज जैसी समस्या आपको छू भी न पाए. जानकारी है कि ये रिसर्च भारत के केरल राज्य में 9 सालों तक चली है. रिजल्ट्स भी काफी चौंकाने वाले सामने आए हैं. वहीं रिपोर्ट द लैंसेट में भी पब्लिश हुई है.

क्यों की गई रिसर्च?

जानकारी है कि इस रिसर्च को डायबिटीज प्रिवेंशन प्रोग्राम के तहत किया गया है. इसमें केरल में ही 60 पोलिंग क्षेत्र के 1007 लोगों को इस रिसर्च का हिस्सा बनाया गया. बता दें कि इन सबकी उम्र 30 से 60 साल के आसपास थी. इतना ही नहीं ये सभी डायबिटीज के हाई रिस्क पर थे. यानी भविष्य में इन्हें किसी बीमारी होने का खतरा था. इन सब लोगों का HbA1c केवल भी 5.6 से अधिक था और 6 से कम था. मतलब यह लोग डायबिटीज की बॉर्डर लाइन पर थे.

दो ग्रप्स में बांट दिए गए लोग

रिसर्च सफल हो पाएगी या नहीं ये देखने के लिए इन लोगों को दो ग्रुप्स में बांटा गया. जिसमें एक ग्रुप को दोस्तों के साथ रखा गया. इस ग्रुप के लोगों को सिर्फ इतना काम करना था कि एक दूसरे की हेल्प करें एक दूसरे को अच्छे लाइफस्टाइल के लिए मोटिवेट करें. हर महीने एक मीटिंग रखवाई जाती थी. जिसमें लोग अपने एक्सपीरिएंस को शेयर करते थे. जो दूसरा ग्रुप था उन्हें सिर्फ किताबें पढ़ने को कहा गया. उसी किताब को पढ़कर उन्हें अपना लाइफस्टाइल अच्छा करने की सलाह दी गई. इस दूसरे ग्रुप की हर महीने कोई बैठक नहीं होती थी न ही किसी की हेल्प ली गई.

क्या बताता है डेटा?

अब जान लेते हैं कि इस डेटा से क्या जानकारी मिली तो बता दें कि जिस ग्रुप में दोस्तों ने मदद की और सभी 1007 लोगों का डेटा लिया गया. देखा गया कि 841 लोग ही बचे थे. ये डेटा 9 साल बाद देखा गया था. कुछ लोग इसलिए कम हुए क्योंकि उनकी मौत हो गई थी. हालांकि सभी का दोबारा टेस्ट किया गया. जिसमें खुलासा हुआ कि जिन दोस्तों ने अच्छे लाइफस्टाइल के लिए मोटिवेट किया था उस ग्रुप में 419 लोग थे. उनकी डाइबिटीज कम हुई. क्योंकि उन्हें एक अच्छे लाइफस्टाइल के लिए प्रेरित किया जा रहा था. साथ ही दोस्तों का भी साथ उन्हें मिल रहा था. हालांकि दोनों ग्रुप के बीच आंकड़ों का कुल अंतर बहुत अधिक नहीं था, लेकिन यह पता चला कि कई दूसरे पैरामीटर अच्छे हो गए थे.

जिन लोगों ने हर महीने साथ बैठकर मीटिंग की थी. उस ग्रुप में ब्लड शुगर कम मिली. रिसर्च करने वाले वैज्ञानिकों ने कहा कि स्टडी से यह संकेत मिलता है कि दोस्तों के साथ स्वस्थ आदतें अपनाना हेल्थ के लिए काफी अच्छा है. इससे लंबे समय तक ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने में मदद मिलती है.

यह भी पढ़ें: रात में आइसक्रीम खाकर सोते हैं? अगले दिन हो सकती है Brain Fog की समस्या, जानें कारण

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

20–35 की उम्र में बढ़ रहा Fatty Liver, हाई BP बना साइलेंट किलर, दीपिका कक्कड़ के कैंसर पर बड़ा अपडेट

Sehat Ki Khabar में जानिए 20–35 साल के लोगों में बढ़ते Fatty Liver के मामले, हाई BP क्यों है साइलेंट किलर और दीपिका कक्कड़ के स्टेज-2 लिवर कैंसर का नया अपडेट.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

Recent Comments