होमWellnessHome Remediesबालों की बेहतर ग्रोथ के लिए 4 असरदार उपाय, एक्सपर्ट से जानें

बालों की बेहतर ग्रोथ के लिए 4 असरदार उपाय, एक्सपर्ट से जानें

Natural Remedies To Stop Hair Fall: आज के समय में बालों की समस्या हर उम्र में देखी जाती है. तेजी से झड़ते बाल लोगों को काफी परेशान करते हैं.

Natural Remedies To Stop Hair Fall: आज के समय में बालों की समस्या हर उम्र में देखी जाती है. तेजी से झड़ते बाल लोगों को काफी परेशान करते हैं. बदलता मौसम, प्रोडक्ट का इस्तेमाल और लाइफस्टाइल के बालों को काफी हद तक प्रभावित करते हैं. आज के आर्टिकल में हम एक्सपर्ट से जानेंगे कि बालों के झड़ने की समस्या कैसे रोकी जा सकती है. चलिए जानते हैं.

दरअसल स्कैल्प बालों की ग्रोथ की नींव होती है. डैंड्रफ, प्रोडक्ट बिल्डअप और खराब ब्लड सर्कुलेशन बालों की जड़ों को कमजोर कर देते हैं. ऐसे में बालों का टूटने का सिलसिला शुरू हो जाता है. वहीं लगातार हीटिंग टूल्स, केमिकल प्रोडक्ट्स और टाइट हेयरस्टाइल का इस्तेमाल भी बालों को नुकसान पहुंचाता है. इसलिए बालों की ग्रोथ के लिए कुछ जरूरी बातों को ध्यान में रखें साथ ही कुछ घरेलू उपाय का प्रयोग करें. ये बालों की ग्रोथ में फायदेमंद होंगे.

बालों की ग्रोथ के लिए कौन-सा प्रोटीन बेस्ट?

बालों की ग्रोथ के लिए केराटिन (Keratin) सबसे महत्वपूर्ण प्रोटीन माना जाता है. बाल मुख्य रूप से केराटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं, इसलिए शरीर में प्रोटीन की कमी होने पर बाल कमजोर, पतले और झड़ने लग सकते हैं. बालों को हेल्दी रखने के लिए आहार में अंडे, दालें, पनीर, दूध, दही, सोयाबीन, मछली, चिकन और मेवे शामिल करें. ये बालों की ग्रोथ के लिए फायदेमंद माने जाते है. इसके अलावा बायोटिन, आयरन, जिंक और विटामिन D भी बालों की ग्रोथ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. पर्याप्त प्रोटीन लेने से बालों की जड़ों को उचित पोषण मिलता है और नए बालों के विकास में मदद मिलती है.

बालों की ग्रोथ के लिए 4 असरदार उपाय

नारियल तेल और कैस्टर ऑयल हेयर मास्क (Coconut Oil and Castor Oil Hair Mask)

नारियल तेल और कैस्टर ऑयल को आप मिक्स करके लगा सकते हैं. नारियल तेल बालों को पोषण देता है और उन्हें मॉइस्चराइज रखता है. वहीं कैस्टर ऑयल में मौजूद रिसिनोइलिक एसिड जैसे तत्व स्कैल्प को सॉफ्ट और हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं. नारियल तेल और कैस्टर ऑयल हेयर मास्क को कम से कम 1-2 घंटे तक रखें. बेहतर परिणाम के लिए आप रातभर भी छोड़ सकते हैं.

एलोवेरा और रोजमेरी हेयर रिंस- (Aloe Vera and Rosemary Hair Rinse)

एलोवेरा और रोजमेरी हेयर रिंस बनाने के लिए रोजमेरी को पानी में उबालकर ठंडा करें और उसमें एलोवेरा जेल मिला लें. शैम्पू के बाद इसे बालों और स्कैल्प पर अच्छे से लगाएं. यह स्कैल्प को हाइड्रेट रखने, बालों में चमक बढ़ाने और उन्हें मुलायम बनाने में मदद करेगा. हफ्ते में 2-3 बार इस्तेमाल कर सकते हैं.

नेचुरल स्कैल्प सीरम- (Natural Scalp Serum)

आजकल मार्किट में कई तरह के सीरम मौजूद हैं लेकिन आप कुछ सीरम घर में आसानी से बना सकते हैं. नेचुरल स्कैल्प सीरम बनाने के लिए 2 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल में 1 बड़ा चम्मच रोजमेरी वॉटर और 3-4 बूंद रोजमेरी एसेंशियल ऑयल मिलाएं. इस मिश्रण को एक स्प्रे बोतल में भर लें. बाल धोने के बाद या रात में सोने से पहले इसे स्कैल्प पर स्प्रे करें और हल्के हाथों से मसाज करें. यह स्कैल्प को हाइड्रेट रखने, खुश्की कम करने और बालों को स्वस्थ बनाए रखने में मदद कर सकता है.

फ्लैक्ससीड हेयर ग्रोथ जेल- (Flaxseed Hair Growth Gel)

फ्लैक्ससीड हेयर ग्रोथ जेल बनाने के लिए 2 बड़े चम्मच अलसी (Flaxseed) को 2 कप पानी में 8-10 मिनट तक उबालें. जब मिश्रण जेल जैसा गाढ़ा हो जाए, तो इसे छानकर ठंडा कर लें. चाहें तो इसमें 1 चम्मच एलोवेरा जेल भी मिला सकते हैं. इस जेल को स्कैल्प और बालों पर लगाकर 30-45 मिनट के लिए छोड़ दें, फिर पानी या माइल्ड शैम्पू से धो लें. यह बालों को नमी देने, फ्रिज़ कम करने और उन्हें स्वस्थ व मजबूत बनाने में मदद कर सकता है.

इन बातों का रखें ध्यान

  • स्कैल्प को साफ रखें
  • तेल मालिश करें
  • पर्याप्त पानी पिएं
  • तनाव कम करें
  • अच्छी नींद लें
  • हीट स्टाइलिंग कम करें
  • टाइट हेयरस्टाइल से बचें
  • बालों के झड़ने पर डॉक्टर से सलाह लें

यह भी पढ़ें: किडनी स्टोन की समस्या में केला खाना कितना फायदेमंद? रिसर्च से समझें

FAQs

सवाल: बालों की ग्रोथ के लिए सबसे जरूरी पोषक तत्व कौन-सा है?

जवाब: बालों की ग्रोथ के लिए प्रोटीन सबसे जरूरी पोषक तत्व है। बाल मुख्य रूप से केराटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं

सवाल: क्या तनाव बालों की ग्रोथ को प्रभावित कर सकता है?

जवाब: हां, लगातार तनाव बाल झड़ने की समस्या बढ़ा सकता है और बालों की प्राकृतिक ग्रोथ को प्रभावित कर सकता है.

सवाल: बालों की बेहतर ग्रोथ के लिए किन आदतों को अपनाना चाहिए?

जवाब: संतुलित आहार लें, पर्याप्त पानी पिएं, अच्छी नींद लें, स्कैल्प को साफ रखें और हीट स्टाइलिंग व टाइट हेयरस्टाइल से बचें.

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

Recent Comments