Gargle With salt Water: कुछ ऐसी बीमारियां होती हैं, जो मौसम बदलने के साथ-साथ आसानी से व्यक्ति को बीमार कर देती है. ऐसी ही एक बीमारी है, गले की खराश होना. मौसम बदलने के साथ-साथ गले में खराश होने की समस्या आसानी से हो जाती है. वैसे तो गले की खराश कोई खास प्रकार की बीमारी नहीं बल्कि समस्या है, लेकिन एक्सपर्ट कहते हैं कि अगर गले में खराश कई दिनों तक बनी रहे तो ये सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है.
कई लगो गले की खराश को कम करने के लिए कई लोग गुनगुने नमक के पानी का सहारा लेते हैं. ये गुनगुना पानी गले की खराश को कम करने में मदद करता है. बता दें कि अगर गले की खराश 7–10 दिनों से ज्यादा बनी रहे या बार-बार परेशान करे, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. यह हमेशा किसी गंभीर बीमारी का संकेत नहीं होती, लेकिन कुछ स्वास्थ्य समस्याओं की ओर इशारा कर सकती है.
गरारे करने के फायदे | Is it good to gargle every day
गले की सूजन कम होती
अगर किसी को गले की खराश की समस्या है तो आप गुनगुने नमक के पानी से गरारे कर सकते हैं. ये नमक का पानी गले में हो रहे दर्द, सूजन को कम करने में मदद करेगा. नमक के पानी से गरारे करने पर यह एक नेचुरल ‘ऑस्मोसिस’ प्रभाव पैदा करता है. नमक का सान्द्रण (concentration) गले के सूजे हुए ऊतकों से एक्स्ट्रा तरल पदार्थ (fluid) को बाहर खींच लेता है,जिससे सूजन और दबाव कम हो जाता है.
गले में जमा बलगम साफ करने में मदद
जब शरीर में वायरल की चपेट में आने लगता है तो गले में सबसे पहले खराश की समस्या होती है. ऐसे में शरीर खुद को बचाने के लिए ज्यादा बलगम (कफ) बनाने लगता है. वहीं व्यक्ति इस बलगम को खत्म करने के लिए न जाने कितने तरह की दवाइयों का सेवन करते हैं. लेकिन गुनगुने नमक के पानी से गरारे करने पर गले में जमा बलगम साफ करने में मदद मिलती है. नमक के पानी से गरारे करने से बलगम ढीला पड़ जाता है और गले से जल्दी निकल जाता है.
वायरस की संख्या कम करने में मददगार
नमक का पानी गले के बैक्टीरिया और वायरस की संख्या को कम करने में मदद करते हैं. नमक में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण बैक्टीरियों को मारने में मदद करते हैं, उनकी संख्या को बढ़ने से रोकते हैं. हालांकि यह संक्रमण को पूरी तरह खत्म नहीं करता, लेकिन मुंह और गले की सफाई बनाए रखने में मदद करते हैं.
मुंह की बदबू कम करने में मदद
अगर खराश के कारण या बलगम के कारण मुंह से बदबू आ रही हैं तो भी नमक के पानी से गरारे करना फायदेमंद साबित हो सकता है. जब गले या साइनस में बलगम (Postnasal drip) जमा होता है, तो वहां बैक्टीरिया पनपने लगते हैं. ये बैक्टीरिया बलगम में मौजूद प्रोटीन को तोड़ते हैं, जिससे सल्फर (Sulfur) जैसी बदबू वाली गैस निकलती है. ऐसे में आप नमक के पानी से गरारे कर सकते हैं, ये मुंह से आ रही बदबू को रोकने में मदद करता है. गरारे करने से ओरल हाइजीन बेहतर हो सकती है.
गरारा तैयार करने का तरीका
अगर आप गरारे करना चाहते हैं, तो सबसे पहले एक गिलास गुनगुने पानी में आधा चम्मच नमक मिलाएं. इसके बाद 15-30 सेकंड तक गरारे करें. ध्यान रखें कि पानी को निगलें नहीं, बल्कि बाहर थूक दें। इसे दिन में 2-3 बार गरारे किए जा सकते हैं.
यह भी पढ़ें: COPD: सांस की तकलीफ को न करें नजरअंदाज, अपनाएं ये उपाय
FAQs
सवाल: गले की खराश में कैसे गरारे करना फायदेमंद होता है?
जवाब: हल्के गुनगुने पानी में नमक डालकर गरारे करना आमतौर पर फायदेमंद माना जाता है। इसे दिन में कुछ बार किया जा सकता है.
सवाल: गरारे करने से और कौन-कौन से फायदे मिलते हैं?
जवाब: गरारे करने से मुंह की सफाई बेहतर होती है, बैक्टीरिया कम हो सकते हैं और गले की सूजन में राहत मिल सकती है.
सवाल: क्या गरारे करने से गले की खराश कम हो सकती है?
जवाब: हां, गरारे करने से गले की जलन और खराश में राहत मिल सकती है। यह गले में जमा बलगम को ढीला करने में भी मदद करता है.
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

