होमExplainersजन्म से बहरे लोग अब सुन पाएंगे! जीन थेरेपी ने कर दिखाया...

जन्म से बहरे लोग अब सुन पाएंगे! जीन थेरेपी ने कर दिखाया चमत्कार; जानें कैसे?

Hearing Loss Treatment: कुछ लोग बचपन से ही सुनने की समस्या का सामना कर रहे हैं. इस कंडिशन को कंजेनिटल डेफनेस कहा जाता है.

Hearing Loss Treatment: कुछ लोग बचपन से ही सुनने की समस्या का सामना कर रहे हैं. इस कंडिशन को कंजेनिटल डेफनेस कहा जाता है, इसपर एक नई मेडिकल स्टडी रिसर्च सामने आई है. जानकारी के अनुसार जीन थेरेपी की मदद से जो लोग जन्म से ही बहरे होने की समस्या से परेशान हैं उनकी सुनने की क्षमता वापस आ सकती है.

आसान भाषा में कहा जाए तो ये एक ऐसा इलाज होगा शरीर के उस खराब जीन को ठीक करने पर काम करता है. जिसके कारण व्यक्ति सुन नहीं पाता है. दरअसल कुछ मामलों में बेहरेपन की वजह OTOF नाम के जीन में गड़बड़ी के कारण होती है. ये एक ऐसा जरूरी प्रोटीन बनाता है जो कान से दिमाग तक आवाज पहुंचाने में मदद करता है. अब जब यह जीन सही से काम नहीं करता, तो इंसान जन्म से ही सुनने में असमर्थ होता है.

महीनों के अंदर वापस आई सुनने की क्षमता

इस नई तकनीक में वैज्ञानिकों ने एक खास तरह के वायरस की मदद से सही जीन को कान के अंदर पहुंचाया. यह प्रक्रिया एक इंजेक्शन के जरिए inner ear में की जाती है, जिससे शरीर फिर से सही प्रोटीन बनाना शुरू कर देता है और सुनने की प्रक्रिया धीरे-धीरे बहाल होने लगती है, इस इलाज का असर काफी जल्दी देखने को मिला, जहां कुछ मरीजों में एक महीने के भीतर ही सुनने की क्षमता में सुधार दिखने लगा, जबकि छह महीने के अंदर लगभग सभी मरीजों में अच्छा बदलाव देखा गया.

बच्चों में बेहतर रहा थेरेपी का असर

इस स्टडी में यह भी पाया गया कि बच्चों में इस थेरेपी का असर ज्यादा बेहतर रहा, खासकर 5 से 8 साल की उम्र के बच्चों में, हालांकि वयस्क मरीजों में भी इसका सकारात्मक प्रभाव देखा गया. सुरक्षा के लिहाज से भी यह इलाज काफी हद तक सुरक्षित पाया गया है, जिसमें कोई गंभीर साइड इफेक्ट सामने नहीं आए, सिर्फ कुछ हल्के और अस्थायी प्रभाव ही देखे गए. कुल मिलाकर, यह खोज बहरेपन के इलाज के क्षेत्र में एक बड़ी उम्मीद बनकर सामने आई है, क्योंकि अब सिर्फ hearing aid जैसे उपकरणों पर निर्भर रहने की बजाय, बीमारी की जड़ यानी जीन को ठीक करके भी सुनने की क्षमता वापस लाई जा सकती है.

यह भी पढ़ें: सोते समय मुंह से सांस लेते हैं आप? हो सकती सोने से जुड़ी ये गंभीर बीमारी

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

Baby Teething Symptoms: दांत निकलते समय बच्चा क्यों रोता है? जानें चिड़चिड़ापन कम करने के आसान और सुरक्षित उपाय

Baby Teething Symptoms: जानें दांत निकलते समय बच्चे क्यों रोते और चिड़चिड़े हो जाते हैं. एक्सपर्ट्स के बताए सुरक्षित उपाय और देखभाल के आसान टिप्स.

World IVF Day 2026: कब कराना चाहिए IVF? जानिए किसे होती है जरूरत, सफलता किन बातों पर करती है निर्भर

World IVF Day 2026: IVF क्या है, किन लोगों को इसकी जरूरत पड़ती है, कब फर्टिलिटी एक्सपर्ट से सलाह लेनी चाहिए और सफलता किन बातों पर निर्भर करती है, जानिए.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments