होमDietHealthy Brain Diet: ये डाइट दिमाग को रखेंगी हेल्दी, बढ़ाएगी मेमोरी और...

Healthy Brain Diet: ये डाइट दिमाग को रखेंगी हेल्दी, बढ़ाएगी मेमोरी और ब्रेन पावर

Healthy Brain Diet: दिमाग के लिए हमें अलग तरह के पोषण की जरूरत होती है. जैसे, ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन B6, B9, B12, विटामिन E वाले फूड्स.

Healthy Brain Diet: हम अपने शरीर को तो पोषण दे देते हैं लेकिन क्या आपने कभी सोचा कि वो पोषण आपके दिमाग तक जा भी रहा है या नहीं? जीं हां, ये बात सुनने में भले अजीब लगे लेकिन ये बात सामान्य-सी बात गहरी बात है. हमारे शरीर के लिए हमें कैलोरी यानि ऊर्जा की जरूरत होती है. जो हमें किसी भी फल, सब्जी, या अन्य भोजन से आसानी से मिल जाती हैं.

वहीं दिमाग के लिए हमें अलग तरह के पोषण की जरूरत होती है. जैसे, ओमेगा-3 फैटी एसिड (DHA/EPA), विटामिन B6, B9, B12, विटामिन E, एंटीऑक्सीडेंट्स, मैग्नीशियम और आयरन जैसे पोषक तत्वों की मुख्य रूप से आवश्यकता होती है. ये पोषक तत्व नसों को मजबूत करने, ब्रेन पावर को बढ़ाने और फोकस बढ़ाने में मदद करते हैं. इसलिए इस तरह के भोजन को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें, जिनसे आपका दिमाग मजबूत हो सकें.

दिमाग को मजबूत करने वाली डाइट

हमारा दिमाग तभी सही तरीके से काम कर सकता है जब हम अपने शरीर को ऐसी डाइट दें जो सीधे दिमाग को पोषण पहुचाएं. इसके लिए आपको अपनी डाइट पर खासतौर पर ध्यान रखना चाहिए.

अखरोट

अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोटीन, एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन (विशेषकर विटामिन E और B6), और फाइबर भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. जो दिमाग की सेहत के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं. हार्वर्ड हेल्थ की रिपोर्ट के मुताबिक अखरोट में बड़ी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से लड़ते हैं. यह न्यूरॉन्स के बीच सिग्नल भेजने की गति को बढ़ाता है, जिससे आपकी प्रोसेसिंग स्पीड तेज होती है और आप चीजों को जल्दी समझ पाते हैं.

हल्दी

हल्दी में करक्यूमिन नाम का तत्व पाया जाता है जो किसी औषधीय गुण से कम नहीं है. ये तत्व दिमाग में मौजूद हानिकारक प्लाक को साफ करने में मदद करता है. इसके अलावा हैप्पी हार्मोन्स भी बढ़ाता है. जिससे दिमाग का स्ट्रेस दूर रहता है और मन और दिमाग शांत रहता है.

कद्दू के बीज

कद्दू के बीजों में मैग्नीशियम, जिंक, आयरन, और प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. इसके अलावा ओमेगा-6 और ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर, और एंटीऑक्सीडेंट (विटामिन ई) के भी बेहतरीन सोर्स है जो दिमाग के लिए जरूरी माने जाते हैं. कद्दू के बीजों को पोषक तत्वों का खजाना कहा जाए तो गलत नहीं होगा. यह दिमाग की सेहत के लिए अत्यंत लाभकारी माने जाते हैं. इन्हें अपनी डाइट में जरूर शामिल करें.

फैटी फिश

फैटी फिश में हाई प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड (EPA और DHA), विटामिन डी, विटामिन B2 (राइबोफ्लेविन), और आयरन, जिंक, आयोडीन, मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे आवश्यक खनिज तत्व पाए जाते हैं. ये दिमाग की सेहत के साथ-साथ दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं. इसलिए हफ्ते में दो बार इसका सेवन करना चाहिए.

बता दें कि हमारा दिमाग लगभग लगभग 60% फैट (Fat) से बना होता है, शेष 40% में पानी, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और लवण शामिल हैं. दिमाग सही तरीके से काम करें इसके लिए शरीर को समय-समय पर सही मात्रा में हेल्दी ब्रैन के लिए शरीर को जरूरी पोषक तत्व देते रहने चाहिए.

यह भी पढ़ें: आम खाने से पेट हो जाएगा खराब! डॉक्टर ने बताया गर्मी में कौन सा फल बेस्ट?

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

इन चीज़ों के साथ भूलकर भी ना खाएं बादाम, जानें सेवन का बेस्ट तरीका

Best Foods To Eat With Almonds: ड्राई फ्रूट्स में बादाम ऐसा सुपरफूड माना जाता है, जिसे बच्चे से लेकर बड़ा सभी खाना पसंद करते हैं.

कैंसर से लड़ने के बाद Dipika Kakar ने शेयर की अपनी डाइट, जानें कैसे रखती हैं ख्याल

Dipika Kakar Diet: टीवी एक्टर्स दीपिका कक्कड़ कैंसर से भारी जंग के बाद अपनी डाइट का पूरा ख्याल रखती है. अपने ब्लॉग में उन्होंने लेटेस्ट अपडेट शेयर कि.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

Recent Comments