Home Remedies for a Sore Throat: बदलते मौसम में कुछ लोगों को सर्दी खांसी और जुकाम हो जाता है। जिसके बाद उनके गले में बहुत सी खराश रह जाती है। ये खराश बहुत परेशान करती है। बोलना, निगलना और यहां तक कि आराम करना भी मुश्किल होती है। बार-बार खर-खर करने से आस-पास के लोग भी परेशान होते हैं।
अक्सर मौसम में बदलाव होने से बलगम, सर्दी, खांसी की परेशानी होने लग जाती है। यह परेशानी कई दिनों तक नहीं जाती। गला भारी लगने लगता है, छाती में जकड़न महसूस होती है। गले में खराश रह जाती है, रुक-रुक कर खांसी आती है। अगर आपको भी इस तरह की परेशानी हो रही है तो आप इस समस्या के लिए कुछ होम रेमेडिज अपना सकते हैं।
गर्म पानी से गरारे करें
नमक का पानी गले के संक्रमण के लिए सबसे प्रभावी घरेलू उपचारों में से एक है नमक के पानी से गरारे करना। यह सूजन को कम करने, बलगम को ढीला करने और बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करता है। गर्म पानी में आधा चम्मच नमक मिलाएं। इसके बाद नमक वाले पानी से गरारे करें। लेकिन उस पानी को बाहर थूक दें, उसे निगले नहीं। यह आप दिन में 2-3 बार फिर कर सकते हैं।
शहद और गर्म पानी
गर्म पानी या हर्बल चाय में एक से दो चम्मच शहद मिलाकर पीएं। लेकिन इस पानी को आराम-आराम से पिएं। यह गले की जलन के लिए सबसे आरामदायक घरेलू उपचारों में से एक है।
मुलेठी है कारगर
गले की सूजन, खराश और जलन कम करने के लिए मुलेठी का भी प्रयोग कर सकते हैं। मुलेठी एक आयुर्वेदिक औषधि है, जो पारंपरिक रूप से काफी पुराने समय से खराश-खांसी से राहत पाने के लिए बड़े बुजूर्ग इसका प्रयोग करते थे। आप मुलेठी को दांतों से चबाकर इसे चूस सकते हैं, इसके अलावा आप मुलेठी को उबालकर उसकी गुनगुनी चाय भी पी सकते हैं।
हल्दी वाला दूध लेना फायदेमंद
अक्सर बीमारियों में हल्दी वाला दूध खूब पिया जाता है। हल्दी वायरल बीमारियों से बचाता है। हल्दी में मौजूद करक्यूमिन एंटी-इंफ्लेमेटरी होता है जो खांसी-खराश में आराम पहुंचाने में मदद करता है। रात में सोने से पहले आप हल्दी वाला दूध ले सकते हैं।
ये हर्बल चाय बनाएं
वैसे तो बाजार में कई तरह की हर्बल चाय आती है। लेकिन उन चाय की बजाए, आपको अदरक, तुलसी, दालचीनी, मुलेठी और काली मिर्च को उबालकर हर्बल चाय बनानी चाहिए। यह आपके गले की खराश-खांसी से राहत पाने के लिए बहुत फायदेमंद रहेगी। ये आपके गले को गर्माहट और सूजन से भी राहत देगी।
लौंग है एंटीबैक्टीरियल
गले की खराश और खांसी दोनों ही समस्याएं में लौंग काफी फायदा पहुंचाती है। इसमें मौजूद यूजेनॉल तत्व एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व पाए जाते हैं, जो गले में संक्रमण और खांसी को कम करती हैं। आप लौंग को हल्का भूनकर खा सकते हैं। इसके अलावा लौंच को चबा भी सकते हैं।
यह भी पढ़ें: मुंह से आ रही है बदबू? Home Remedies से ताजगी से भर जाएगी सांस
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)


