होमHealth Newsमालदीव में बढ़े खसरे के मामले, भारत ने भेजीं 20 हजार वैक्सीन...

मालदीव में बढ़े खसरे के मामले, भारत ने भेजीं 20 हजार वैक्सीन डोज और मेडिकल सहायता

Measles Outbreak: मालदीव में खसरे के मामलों में बढ़ोतरी के बाद भारत ने तत्काल सहायता भेजते हुए 20 हजार वैक्सीन डोज और मेडिकल सप्लाई उपलब्ध कराई है. विदेश मंत्रालय ने इसे भारत की ‘Neighbourhood First’ नीति का हिस्सा बताया है.

Measles Outbreak: भारत सरकार ने मालदीव सरकार की मदद की है. जानकारी है कि गुरुवार को खसरे के टीके की 20 हजार डोज और लगभग तीन टन मेडिकल मेटीरियल भेजा है. जिससे की टीकाकरण का दायरा बढ़ाया जाए और लोगों की हेल्थ का खास ख्याल रखा जाए. इस बात की जानकारी विदेश मंत्रालय की ओर से दी गई है.

विदेश मंत्रालय ने बताया कि भारत ने गुरुवार यानी 11 जून 2026 को खसरे के टीके की 20 हजार डोज और लगभग तीन टन मेडिकल सप्लाई की एक खेप मालदीप सरकार को भेजी है. ताकि सरकार को उसके इम्यूनाइजेशन कवरेज को मजबूत करने और पब्लिक हेल्थ सेफ्टी में मदद मिल सके. विदेश मंत्रालय के मुताबिक भारत की समय पर मदद मालदीव को खसरे के बढ़ते हुए मामलों ले निपटने और सरकार की कोशिशों को भी मजबूत करने में मदद करेगी.

भारत की नेबरहुड फर्स्ट पॉलिसी

इसी क्रम में विदेश मंत्रालय ने एक बयान दिया और कहा कि “भारत की ‘नेबरहुड फ़र्स्ट’ पॉलिसी और विज़न MAHASAGAR में मालदीव की एक खास जगह है. भारत, एक भरोसेमंद फ़र्स्ट रेस्पॉन्डर के तौर पर, दोनों देशों के लोगों के आपसी फ़ायदे और मिली-जुली ज़रूरतों को आगे बढ़ाने के लिए मालदीव सरकार के साथ मिलकर काम करने के लिए कमिटेड है.”

वहीं भारत द्वारा की गई मालदीव की ये मदद हेल्थ प्रोटेक्शन एजेंसी (HPA) के मंगलवार को ये कहने के बाद आई जहां पिछले हफ्ते चार लोगों का मीजल्स टेस्ट पॉजिटिव आया. जिसके बाद 2026 में मालदीव में रिपोर्ट किए गए कुल कन्फ़र्म्ड मामलों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है.

लोगों से की गई अपील

इस बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए HPA ने लोगों से मास्क पहनने और खांसी या लाल रैश जैसे लक्षण होने पर तुरंत मेडिकल मदद लेने की अपील की. ​​इसने उन लोगों को भी सलाह दी जिनमें संदिग्ध लक्षण हैं, जब तक टेस्ट के नतीजे कन्फ़र्म नहीं हो जाते, तब तक आइसोलेशन में रहें.

इस बीच, मालदीव के प्रेसिडेंट मोहम्मद मुइज़ू ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत के सबसे लंबे समय तक चुने गए PM बनने पर शुभकामनाएं दीं. उन्होंने इस उपलब्धि की तारीफ़ की और दोनों देशों के बीच लगातार द्विपक्षीय सहयोग के महत्व पर ज़ोर दिया. मालदीव के प्रेसिडेंट ने कहा, “लगातार दिनों तक भारत के सबसे लंबे समय तक चुने गए प्रधानमंत्री बनने पर महामहिम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हार्दिक बधाई.”

यह भी पढ़ें: बिना लक्षण बढ़ती है फैटी लिवर की बीमारी, जानिए किन लोगों को सबसे ज्यादा खतरा

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora

RELATED ARTICLES

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

Recent Comments