Frozen Dessert vs Ice Cream: गर्मियों के मौसम में आइसक्रीम भी डाइट का हिस्सा होती है. कई लोग इसे अक्सर खाना खाने के बाद खाते हैं. ठंडी-ठंडी आइसक्रीम स्वादिष्ट लगती है और शरीर को ठंडक और ताजगी से भर देती है. कई लोग इसे घर में ही बना लेते हैं, वहीं कई लोग इसे दुकान से खरीकर खाते हैं. अक्सर जो लोग इसे बाहर से खरीदकर खाते हैं. उन्हें फ्रोजन डेजर्ट और दूध से बनी आइसक्रीम में फर्क नहीं पता. आज के आर्टिकल में हम बात करेंगे कि बाहर से मिलने वाली आइसक्रीम में ये फर्क कैसे किया जाए. चलिए जानते हैं.
आइसक्रीम छोटे बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद होती है. ये गर्मी में ठंडक का एहसास देती है और शरीर को ठंडा रखने का काम करती है. ये स्वादिष्ट तो होती ही है लेकिन एक्सपर्ट के अनुसार हम सभी बाहर से आइसक्रीम के पैकेट को खोलते हुए कभी किसी ये चेक नहीं करते कि यह दूध से बनी है या फिर फ्रोजन डेजर्ट है? दरअसल दोनों में बहुत बड़ा फर्क होता है. एक्सपर्ट कहते हैं कि बाजार में मिलने वाले कई प्रोडक्ट्स देखने और स्वाद में आइसक्रीम जैसे लगते हैं, लेकिन वास्तव में वे फ्रोजन डेजर्ट होते हैं.
दूध वाली आइसक्रीम क्या होती है?
मिल्क आइसक्रीम यानि दूध से बनाई गई आइसक्रीम को दूध आइसक्रीम कहा जाता है. इसे बनाने के लिए मुख्य रूप से दूध, दूध की मलाई और डेयरी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किया जाता है. दूध से बनी आइसक्रीम में कैल्शियम, प्रोटीन और कई जरूरी विटामिन पाए जाते हैं, जो शरीर को पोषण देने का काम करते हैं. गर्मियों में यह ठंडक और ताजगी का एहसास भी कराती है, जिससे मूड बेहतर होता है. हालांकि, इसमें चीनी और कैलोरी की मात्रा अधिक हो सकती है, इसलिए इसे बैलेंस्ड मात्रा में ही खाना बेहतर माना जाता है.
फ्रोजन डेजर्ट क्या है?
एक्सपर्ट कहते हैं कि फ्रोजन डेजर्ट भी आइसक्रीम जैसी ही लगती है, लेकिन इसमें दूध की जगह वनस्पति तेल या पाम ऑयल का इस्तेमाल करके इन्हें बनाया जाता है. ऐसा करने से आइसक्रीम बनाने की कीमत कम हो जाती है. दोनों का स्वाद एक जैसा होता है लेकिन दोनों के पोषण में बहुत बड़ा अंतर होता है. फ्रोजन डेजर्ट में फ्लेवर, प्रोसेस्ड फैट और अन्य एडिटिव्स भी शामिल हो सकते हैं. इसलिए इनके पोषक तत्व दूध वाली आइसक्रीम से कम होते हैं.
पहचान कैसे करें?
किसी भी पैकटबंद प्रोडक्ट को खरीदते समय उसके लेबल को ध्यान से पढ़ें. अगर पैकेट पर “Frozen Dessert” लिखा है, तो वह आइसक्रीम नहीं बल्कि फ्रोजन डेजर्ट है. वहीं, अगर किसी प्रोडक्ट पर दूध और दूध की वसा यानि मिल्क फैट (Milk Fat) से बना है, तो उस पर “Ice Cream” लिखा होगा. इसके अलावा सामग्री (Ingredients) की सूची को भी ध्यान से पढ़ें उसमें लिखा वनस्पति तेल, पाम ऑयल या वेजिटेबल फैट से भी आप फ्रोजन डेजर्ट की पहचान कर सकते हैं.
एक्सपर्ट कहते हैं कि दूध से बनी आइसक्रीम में पोषक तत्व ज्यादा मात्रा में होते हैं. वहीं फ्रोजन डेजर्ट में मिलने वाले पोषण उसमें इस्तेमाल की गई सामग्री पर निर्भर करती है. इसलिए मार्किट से आइसक्रीम खरीदते समय उसका लेबल ध्यान से जरूर पढ़ें.
यह भी पढ़ें: Daily lychee intake: लीची स्वाद में मीठी, लेकिन ज्यादा खाना पड़ सकता है भारी!
FAQs
सवाल: फ्रोजन डेजर्ट क्या होता है?
जवाब: फ्रोजन डेजर्ट एक ठंडी मिठाई है जो दिखने और स्वाद में आइसक्रीम जैसी होती है, लेकिन इसमें दूध की वसा की जगह वनस्पति तेल या वेजिटेबल फैट का इस्तेमाल किया जाता है.
सवाल:फ्रोजन डेजर्ट और आइसक्रीम में क्या अंतर है?
जवाब: आइसक्रीम मुख्य रूप से दूध और दूध की वसा से बनाई जाती है, जबकि फ्रोजन डेजर्ट में दूध की वसा के स्थान पर वनस्पति तेल या अन्य फैट का उपयोग किया जाता है.
सवाल: फ्रोजन डेजर्ट की पहचान कैसे की जा सकती है?
जवाब: पैकेट पर लिखे लेबल को पढ़कर इसकी पहचान की जा सकती है. अगर उत्पाद पर “Frozen Dessert” लिखा है या सामग्री में वेजिटेबल ऑयल/पाम ऑयल का लिखा है, तो वह फ्रोजन डेजर्ट है.
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

